GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 31 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

अंतरिक्ष रॉकेट प्रक्षेपित 

  • चेन्नई स्थित स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस (स्थापना : 2017) ने सिंगल-पीस थ्री-डायमेंशनल (3डी) प्रिंटेड इंजन के साथ विश्‍व का प्रथम अंतरिक्ष रॉकेट प्रक्षेपित किया। रॉकेट अग्निबाण SOrTeD ( सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डेमोंस्ट्रेटर) भारत का पहला अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन संचालित रॉकेट प्रक्षेपण यान है, जिसे पूर्णतः स्वदेशी तौर पर डिजाइन और निर्मित किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य:

लॉन्च : आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में अग्निकुल द्वारा स्थापित भारत के प्रथम निजी तौर पर विकसित लॉन्चपैड 'धनुष' से यह गैस और तरल ईंधन (तरल ऑक्सीजन/केरोसीन) दोनों का उपयोग करता है।

77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा

  • जिनेवा में चल रही 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान, भारत ने नॉर्वे, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) और मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य भागीदारी (PMNCH) के सहयोग से महिला, बाल और किशोर स्वास्थ्य पर कार्यक्रम की मेजबानी की। 
  • विश्व स्वास्थ्य सभा WHO की निर्णय लेने वाली संस्था है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

UNICEF :

स्थापना: 1946

मुख्‍यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका

अध्यक्ष : कैथरीन रसेल

UNFPA की स्थापना: 1967

विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) : 1948

अंतर्राष्ट्रीय इस्पात सम्मेलन

  • भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तत्वावधान में सेल के साथ मेकॉन लिमिटेड 30 और 31 मई 2024 को रांची में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय इस्पात सम्मेलन (ICONS-2024): पूंजीगत वस्तुओं पर फोकस का आयोजन कर रहा है।

इस्पात उद्योग से जुड़ी सरकारी पहलें:

  • राष्ट्रीय इस्पात नीति (NSP), 2017
  • इस्पात स्क्रैप पुनर्चक्रण नीति, 2019 
  • चौथी औद्योगिक क्रांति (उद्योग 4.0)
  • स्पेशियलिटी स्टील के लिए PLI योजना, 2020

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक

  • नाटो सदस्य देशों के विदेश मंत्री यूक्रेन के लिए समर्थन और वाशिंगटन में जुलाई में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए प्राग में दो दिवसीय अनौपचारिक बैठक करेंगे।
नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग

भारत-जापान संयुक्‍त कार्य समिति की छठी बैठक

  • भारत और जापान द्वारा आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्‍त कार्य समिति की छठी बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
जापान राजधानी: टोक्यो

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

भारत की वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान 

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत GDP वृद्धि का अनुमान लगाया है। 
  • केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी प्रतिभूतियों से ब्याज आय में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण वित्तीय वर्ष 2023-24 में RBI की आय साल-दर-साल लगभग 17 प्रतिशत बढ़ी।

RBI :

स्थापना : 1 अप्रैल 1935 मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र गवर्नर : शक्तिकांत दास

खेल समाचार 

हांगकांग PSA चैलेंज कप

  • भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी रथिका सीलान स्थानीय खिलाड़ी का हुएन लेउंग पर 3-2 की जीत के साथ हांगकांग PSA चैलेंज कप के चौथे चरण के क्वार्टर में प्रवेश किया है।

सबसे तेज 100 एकदिवसीय विकेट

  • इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन महिला क्रिकेट में सबसे तेज 100 एकदिवसीय विकेट पूरे करने वाली क्रिकेटर बनीं हैं। 

पुरस्कार और सम्मान

संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता वर्ष पुरस्कार

  • कांगो में तैनात भारतीय शांति सैनिक मेजर राधिका सेन को संघर्ष प्रभावित समुदायों के समर्थन में उनके कार्य के लिए 2023 के लिए संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

विविध 

हिंदी पत्रकारिता दिवस

  • प्रतिवर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
  • पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने 30 मई, 1986 को भारत का प्रथम हिंदी समाचार पत्र 'उदंत मार्तंड' शुरू किया था।

गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया।

Latest Courses