GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 30 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

'कोलंबो प्रोसेस' की अध्‍यक्षता 

 

  • भारत 'कोलंबो प्रोसेस' की स्थापना (2003) के बाद पहली बार इसका अध्‍यक्ष (2024-26 तक) बना है। 
  • कोलंबो प्रक्रिया दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवासी श्रमिक मूल देशों की एक क्षेत्रीय परामर्शदात्री प्रक्रिया है।

'कोलंबो प्रोसेस' : 

सचिवालय : कोलंबो, श्रीलंका प्रथम बैठक का अयोजन :  कोलंबो, श्रीलंका 

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता 

 

  • भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता का चौथा दौर नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • भारत-बांग्लादेश के बीच कांसुलरी, वीजा और पारस्परिक कानूनी सहायता सहयोग मामलों पर संचार का एक नियमित चैनल बनाकर लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 2017 में भारत-बांग्लादेश कांसुलरी संवाद तंत्र स्थापित किया गया था।

बांग्लादेश: 

  • आजादी : 1971 पाकिस्तान से (पूर्व नाम : पूर्वी पाकिस्तान) 
  •  राजधानी: ढाका
  • मुद्रा: बांग्लादेशी टका (BDT)
  • राष्ट्रीय पशु: रॉयल बंगाल टाइगर 

भारत-यूएई व्यापार मंच

 

  • दुबई में भारत-UAE बिजनेस फोरम में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने वैश्विक पूंजी प्रवाह को सुगम बनाने में मजबूत कानूनी ढांचे की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
  • इस कार्यक्रम में भारत के कानूनी सुधारों और विदेशी निवेश आकर्षित करने पर उनके प्रभाव पर प्रकाश डाला गया। 

 अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग 

अर्थव्यवस्था पर भारत का दृष्टिकोण

 

  • S&P ग्लोबल रेटिंग ने भारत के साख (रेटिंग) परिदृश्य को ‘स्थिर’ से बढ़ाकर ‘सकारात्मक’ किया है तथा मजबूत वृद्धि और सरकारी व्यय की बेहतर गुणवत्ता के आधार पर रेटिंग को ‘BBB-’ पर बरकरार रखा गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 

 

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपने बुनियादी ढांचे के मुद्रीकरण के लिए एक पहल शुरू की है, तथा भारत के विस्तारित राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से निवेश की मांग की है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया- NHAI

स्थापना: 1988 मुख्यालय : नई दिल्ली अध्यक्ष: संतोष कुमार यादव 

 रक्षा तथा प्रौद्योगिकी  

रुद्र M-II मिसाइल का सफल परीक्षण 

 

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा में भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 M-II प्लेटफॉर्म से हवा से सतह पर मार करने वाली रुद्र M-II मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 
  • रुद्र M-II स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक वायु-प्रक्षेपित मिसाइल प्रणाली है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) 

स्थापना: 1958               मंत्रालय: रक्षा मंत्रालय अध्यक्ष: समीर वी कामत 

 खेल समाचार  

नॉर्वे शतरंज 2024

 

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानंद (R Praggnanandhaa) ने वर्ल्ड नंबर 1 मैगनस कार्लसन को हराकर अपने प्रथम क्लासिकल गेम में जीत हासिल की।

शतरंज

शासी निकाय: अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) FIDE की शुरुआत: 1924 FIDE का मुख्यालय: लुसाने (स्विट्जरलैंड) 

ओलंपिक बॉक्सिंग क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट 2024

 

  • भारत की अंकुशिता बोरो और निशांत देव ने थाईलैंड के बैंकॉक में वर्ल्ड ओलंपिक बॉक्सिंग क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट 2024 में क्रमशः महिलाओं के 60 किग्रा और पुरुषों के 71 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

 चर्चित व्यक्ति

हंसी फ़्लिक

 

  • स्पेन के फुटबॉल क्लब FC बार्सिलोना ने 'हंसी फ़्लिक' को दो वर्ष के अनुबंध पर क्लब का नया प्रमुख कोच नियुक्त किया है। वह जावी हर्नांदेज की जगह लेंगे।

विंसेंट कोम्पेनी

 

  • विंसेंट कोम्पेनी को बायर्न म्यूनिख का नया कोच नियुक्त किया गया है।

 विविध 

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

 

  • भारतीय सेना ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति सैनिकों के 76वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस का स्मरणोत्सव मनाया।
  • यह दिन प्रथम संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, संयुक्त राष्ट्र युद्धविराम पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) का जश्न मनाता है, जिसकी शुरुआत 1948 में फिलिस्तीन में हुई थी। 

 ई-माइग्रेट (eMigrate) 

 

  • विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 
  • ई-माइग्रेट परियोजना का उद्देश्य मुख्य रूप से उन ब्लू-कॉलर श्रमिकों की सहायता करना है जो उत्प्रवास जाँच आवश्यक देशों में जा रहे हैं।

 "समर फिएस्टा 2024" 

 

  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली में तीस दिनों तक चलने वाले "समर फिएस्टा 2024" का उद्घाटन किया। 
  • इसमें 5 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 30 से अधिक प्रकार की विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं।

Latest Courses