GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 29 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

सावरकर की जयंती

  • लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने पूर्व स्‍वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।   

विनायक दामोदर सावरकर

जन्म: 28 मई 1883, भगूर स्थापित संगठन: अभिनव भारत सोसाइटी, फ्री इंडिया सोसाइटी प्रमुख पुस्तकें: मेरा आजीवन करावास, 1857 का समर, काला पानी, जीवन संघर्स, हिंदुत्व

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारतीय प्रवासी विरासत

  • भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (NAI) ने मस्कट स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर 'ओमान संग्रह - ओमान में भारतीय समुदाय की अभिलेखीय विरासत' नामक परियोजना का क्रियान्वयन किया ।

ओमान

राजधानी: मस्कट मुद्रा: ओमानी रियाल सुल्तान: हैथम बिन तारिक

GM मच्छर

  • मलेरिया से लड़ने के लिए अफ्रीकी देश जिबूती में आनुवंशिक रूप से संशोधित (GMO) मच्छर छोड़े गए।
  • यह मच्छर ‘जिबूती फ्रेंडली मच्छर कार्यक्रम’ का हिस्सा है, जिसे दो वर्ष पहले मच्छर की एक आक्रामक प्रजाति एनोफ़ेलीज़ स्टेफ़ेंसी के प्रसार को रोकने के लिए शुरू किया गया था। 

ज़िबूटी

राजधानी: जिबूती हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका: जिबूती, इरीट्रिया और सोमालिया प्रमुख झील: असल (अफ्रीका का सबसे निचला बिंदु)

चीन का "एक व्यक्ति, एक फ़ाइल" कार्यक्रम

  • शंघाई प्राधिकारियों ने "एक व्यक्ति, एक फाइल" (OPOF) जन निगरानी कार्यक्रम प्रस्तावित किया है, जिसका उद्देश्य चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों की संख्या को तीन गुना बढ़ाना तथा प्रत्येक निवासी की विस्तृत व्यक्तिगत डेटा फाइलें संकलित करना है।

चीन

प्रमुख नदियाँ: येलो, हुआइहे , यांग्त्ज़ी और पर्ल। प्रमुख झीलें: क़िंगहाई झील, खानका झील प्रमुख रेगिस्तान: गोबी और तकलामाकन 

फिलिस्ती को राष्ट्र का दर्जा 

  • तीन पश्चिमी यूरोपीय देशों स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड ने औपचारिक रूप से फिलिस्तीन राष्ट्र के रूप में  मान्यता दी।
राष्ट्रपति: महमूद अब्बास दावा की गई राजधानी: यरुशलम

नेपाल का 17वाँ गणतंत्र दिवस

  • 28 मई को नेपाल में 17वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। 
  • यह दिवस नेपाल को एक गणतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए राजशाही से बदलाव की जनांदोलन और आकांक्षा से जुड़ा है।

नेपाल

राष्ट्रपति: राम चंद्र पौडेल प्रधान मंत्री: पुष्प कमल दहल प्रमुख नदियाँ: कोसी ( सप्तकोसी), गण्डकी ( नारायणी), करनाली और महाकाली

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था 

प्रवाह पोर्टल

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन प्रमुख पहलों अर्थात् प्रवाह पोर्टल, रिटेल डायरेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन और फिनटेक रिपॉजिटरी की शुरुआत की, जिनकी घोषणा पहले क्रमशः अप्रैल 2023, अप्रैल 2024 और दिसंबर 2023 में की गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक

गवर्नर 1 अप्रैल 1935, कोलकाता गवर्नर मुंबई गवर्नर: शक्तिकांत दास

BHEL-BARC हाइड्रोजन उत्पादन समझौता

  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के साथ 50 किलोवाट अल्कलाइन इलेक्ट्रोलाइजर के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • हाइड्रोजन उत्पादन की तकनीक BHEL द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित की गई है और इसमें स्थानीय सामग्री की मात्रा अधिक है।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड:

स्थापना: 13 नवंबर 1964 मुख्यालय: नई दिल्ली महारत्न कंपनी (2013 से)

REC लिमिटेड

  • विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था (NBFC) REC लिमिटेड को 'आउटलुक प्लैनेट सस्टेनेबिलिटी समिट एंड अवार्ड्स 2024' में 'सस्टेनेबिलिटी चैंपियन - एडिटर्स चॉइस अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।

रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड (REC Limited)

यह भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक 'महारत्न' कंपनी है। 

गठन : 1969

मुख्यालय : नई दिल्ली

अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक:  विवेक कुमार देवांगन

चर्चित व्यक्ति

नायक धनंजय कुमार सिंह

  • डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (MONUSCO) में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम करने वाले नायक धनंजय कुमार सिंह को 30 मई को एक समारोह में मरणोपरांत 'डैग हैमरस्कजॉल्ड' पदक से सम्मानित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र

स्थापना: 1945 मुख्यालय: न्यूयॉर्क महासविच ​: एंटोनियो गुटेरेस

मेजर राधिका सेन

  • भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को शांति सैनिक के रूप में सेवा करते हुए महिलाओं और लड़कियों के लिए उनके काम को मान्यता देते हुए '2023 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड' के लिए चुना गया है।

सत्यदीप गुप्ता

  • भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता एक ही मौसम में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट लोत्से पर चढ़ने वाले प्रथम व्यक्ति बने है।

अपूर्व चंद्रा

  • भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा घोषित 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में ‘समिति A’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन

स्थापना:  1948 मुख्यालय: जिनेवा, स्विटजरलैंड महानिदेशक: टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस

महत्वपूर्ण दिवस 

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

  • प्रतिवर्ष 29 मई को 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' उन 4000 से अधिक शांति सैनिकों की सेवा और बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने विश्‍व के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में शांति लाने की कोशिश करते हुए अपनी प्राणों की आहुती दी है ।
2024 की थीम :  "भविष्य के लिए उपयुक्त, एक साथ बेहतर निर्माण करना"

विज्ञान प्रौद्योगिकी

पहला छात्र उपग्रह: ' थापरसैट '

  • थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इसरो को अपना प्रथम छात्र उपग्रह 'थापरसैट' लॉन्च करने का प्रस्ताव देगा। 
  • थापरसैट को उत्तर भारत में प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी मुद्दों की निगरानी के उद्देश्य से बनाया गया है।  

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

स्थापना: 15 अगस्त 1969 मुख्यालय: बेंगलुरु अध्यक्ष: एस. सोमनाथ

खेल समाचार 

एशियाई चैम्पियनशिप, 2024

  • भारतीय आर्म रेसलर दल ने  उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप 2024 में एक स्वर्ण और छह कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीते। 
  • दो श्रेणियों में भाग लेने वाले श्रीमंत झा भारत के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे, क्योंकि उन्होंने बाएं हाथ की पैरा श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि उन्होंने दाएं हाथ की पैरा श्रेणी में एक कांस्य पदक जीता।

Latest Courses