GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 28 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

फाइबर और प्रीप्रेग्स केंद्र का उद्घाटन

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला में कार्बन फाइबर और प्रीप्रेग्स केंद्र का उद्घाटन किया।

अंतरराष्ट्रीय समाचार  

भारत-लीबिया ऊर्जा वार्ता

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव, पंकज जैन ने नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान लीबिया के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री, मोहम्मद खलील इस्सा और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। 
  • दोनों पक्षों ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की, जिसमें कच्चे तेल के व्यापार में वृद्धि और लीबिया में अन्वेषण और उत्पादन परियोजनाओं को फिर से शुरू करना शामिल है। 

लीबिया: 

मुद्रा: लीबियाई दीनार राजधानी: त्रिपोली

स्पेन यूक्रेन को 1 बिलियन यूरो देगा

  • मैड्रिड में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और स्पेन के प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज़ के बीच हस्ताक्षरित एक समझौते के तहत स्पेन ने यूक्रेन को एक अरब यूरो की सैन्य सहायता प्रदान करेगा। 

स्पेन : 

मुद्रा : यूरो(EUR) राजधानी: मैड्रिड

डब्ल्यूएचओ ने नया 'निवेश दौर ' शुरू किया

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जलवायु परिवर्तन, विस्थापन, गरीबी और असमानता जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए देशों को समर्थन देने के लिए 7 बिलियन डॉलर का फंड जुटाने के लक्ष्य से एक नया 'निवेश दौर' शुरू किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):

  • स्थापना: अप्रैल 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • भारत सदस्‍य बना: 12 जनवरी, 1948
  • दक्षिण-पूर्व एशिया का क्षेत्रीय कार्यालय: नई दिल्ली
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस: 7 अप्रैल
  • WHO प्रमुख : डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस

'वॉक द टॉक' योग सत्र

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयेसुस ने जिनेवा में वॉक द टॉक योग सत्र में योगासन किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 

आयोजन : 21 जून प्रथम आयोजन : वर्ष 2015 (84 देशों के लोगों ने भाग लिया)

बैंकिग तथा अर्थव्यवस्था 

भारत का सकल घरेलू उत्पाद

  • गोल्डमैन सैक्स ने कैलेंडर वर्ष 2024 (CY24) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को 10 आधार अंकों (BPS) से संशोधित कर 6.7% कर दिया है।

GDP (सकल घरेलू उत्पाद) : 

  • किसी देश की सीमाओं के अंदर एक निश्चित समय अवधि में उत्पादित सभी तैयार वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक या बाज़ार मूल्य               
  • सकल घरेलू उत्पाद = उपभोग + सकल निवेश + सरकारी खर्च + (निर्यात - आयात)
  • GDP = C + I + G + (X − M)

रक्षा तथा प्रौद्योगिकी

 हाइड्रोजन ईंधन सेल तकनीक 

  • भारतीय सेना ने हाइड्रोजन ईंधन सेल बस प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन परीक्षणों के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के साथ समझौता किया है।
  • हाइड्रोजन ईंधन सेल तकनीक इलेक्ट्रो-रासायनिक प्रक्रिया के माध्यम से हाइड्रोजन गैस को बिजली में परिवर्तित करके एक स्वच्छ और कुशल विकल्प प्रदान करती है। 

भारतीय सेना : 

  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • सेना दिवस : 15 जनवरी 
  • सेना प्रमुख : जनरल मनोज पांडे
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान

खेल समाचार

वर्ल्ड ओलंपिक बॉक्सिंग क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट 2024

  • वर्ल्ड ओलंपिक बॉक्सिंग क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट 2024 में अंकुशिता ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में मंगोलिया के नामुन मोनखोर पर जीत हासिल की, जबकि अभिमन्यु लौरा 80 किग्रा भार वर्ग के दूसरे दौर में आयरलैंड के केलिन कैसिडी से हार गए। 

विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप

  • पेरू के लीमा में विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में संजना तीसरे स्थान पर रहीं। 

जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप

  • आर्यवीर दीवान ने डेली कॉलेज में HCL इंडियन ओपन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के अंडर-17 लड़कों के फाइनल में सुभाष चौधरी को 9-11, 6-11, 11-5, 11-6, 11-6 से हराकर डर-17 इंडियन ओपन जूनियर्स का खिताब जीता।
  • लड़कियों की अंडर-13 स्पर्धा में एम गौशिका ने दिवा पारसरामपुरिया को 11-5, 7-11, 11-3, 12-10, 11-7 से हराकर खिताब जीता।

चर्चित व्यक्ति

पूर्णिमा श्रेष्ठ

  • नेपाल के गोरखा की 32 वर्षीय पर्वतारोही और पेशे से फोटो जर्नलिस्ट पूर्णिमा श्रेष्ठ ने एक ही सीजन में केवल 13 दिनों के भीतर तीन बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्‍व की प्रथम महिला बनी हैं।

माउंट एवरेस्ट

  • ऊंचाई: 8,849.9 मीटर    
  • स्थित: नेपाल (कोशी प्रांत)
  • प्रथम पर्वतारोही:  एडमंड हिलेरी (Edmund Hillary), तिब्बती गाइड तेनजिंग नोर्गे (Tenzing Norgay)

समीर वी. कामत

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष के रूप में समीर वी. कामत का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया। 

DRDO : 

स्‍थापना: 1958 मुख्यालय: नई दिल्ली नियुक्ति समिति की अध्यक्षता : प्रधानमंत्री द्वारा

अजय कुमार शर्मा

  • सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने विद्युत मंत्रालय के तहत अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) पद के लिए अजय कुमार शर्मा की संस्तुति (सिफारिश)  की है। 

विविध

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

  • प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (World Menstrual Hygiene Day) मनाया जाता है। 
  •  'वर्ल्ड मेन्स्ट्रुअल हाइजीन डे' मनाने का उद्देश्‍य महिलाओं के बीच पीरियड्स या मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता रखने और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है।
विषय/थीम  'एक साथ मिलकर # पीरियडफ्रेंडलीवर्ल्ड के लिए '

Latest Courses