GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 26 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

FSSAI ने मानव दूध की बिक्री से किया इनकार

  • भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत मानव दूध के प्रसंस्करण या बिक्री की अनुमति देने से इनकार कर दिया ।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण

स्थापना : 2008 मुख्यालय: नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय समाचार

श्रीलंका के सिविल सेवकों का क्षमता निर्माण कार्यक्रम

  • श्रीलंका के समाजवादी गणराज्य के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए तीसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

श्रीलंका

राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

WIPO का राजनयिक सम्मेलन

  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के तत्वावधान में आयोजित राजनयिक सम्मेलन में बौद्धिक संपदा, आनुवंशिक संसाधन और संबद्ध पारंपरिक ज्ञान पर संधि को अपनाया।
  • यह WIPO के तहत 27वीं संधि है और पिछले 10 वर्षों में पहली संधि है।

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन

स्थापना : 1967 मुख्यालय: जिनेवा

WTO की कृषि समिति की बैठक

  • जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की कृषि समिति की बैठक के दौरान ब्राजील , कनाडा और यूरोपीय संघ समेत विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देशों के एक समूह ने भारत से विश्व व्यापार संगठन में चीनी सब्सिडी पर समय पर अधिसूचना प्रस्तुत करने का आग्रह किया है ।

विश्व व्यापार संगठन

स्थापना : 1995 मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड

पर्यावरण एवं विज्ञान एवं तकनीक

CMERI का इलेक्ट्रिक टिलर

  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के महानिदेशक और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) के सचिव डॉ. एन. कलैसेल्वी ने दुर्गापुर में स्थित केंद्रीय मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (CMERI) के इलेक्ट्रिक टिलर का अनावरण किया।
  • CSIR-CMERI's की नवीन तकनीक छोटे से लेकर सीमांत किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है, जो देश के कृषक समुदाय का 80% से अधिक हिस्सा हैं।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद

स्थापना : 1942 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: PM नरेंद्र मोदी

विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट, 2024

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी ‘वार्षिक विश्व स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट 2024’ के अनुसार, गैर-संचारी रोगों (NCD) से होने वाली मौतों का अनुपात वर्ष 2019 तक बढ़कर 73.9 प्रतिशत हो गया और संचारी रोगों का हिस्सा घटकर 18.2 प्रतिशत हो गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन

स्थापना: 1948 मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड महानिदेशक: टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस

खेल समाचार

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2024

  • भारत की सिमरन शर्मा ने जापान के कोबे में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में महिलाओं की 200 मीटर T12 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भारत कुल 17 पदक (6 स्वर्ण पदक) जीतकर पदक तालिका में  6वें स्थान पर रहा ।  

विश्व युवा चैंपियनशिप, 2024

  • असम के युवा भारोत्तोलक बेदाब्रत भराली पेरू के लीमा में ‘विश्व युवा चैंपियनशिप 2024’ में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए है।

FA कप, 2024

  • मैनचेस्टर यूनाइटेड ने वेम्बली में FA कप फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को हराकर FA कप 2024 का खिताब जीता।

पुरस्कार और सम्मान

कान्स फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024

  • अनुसुया सेंगुप्ता ने फिल्म "द शेमलेस" में अपने अभिनय के लिए "अनसर्टेन रिगार्ड" पुरस्कार वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई है।
  • फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया अपनी फिल्म "ऑल वी इमेजिन एज़ लाइट" के लिए कान्स फिल्म में ‘ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार’ जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म निर्माता बन गई है।

अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार, 2024

  • उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की आरती को लंदन में प्रतिष्ठित 'अमल क्लूनी महिला सशक्तीकरण पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया है। आरती को लंदन में 'प्रिंस ट्रस्ट' ने यह पुरस्कार दिया गया। 
  • उन्हें सरकार की 'पिंक ई-रिक्शा' पहल के साथ अपने काम के माध्यम से अन्य युवा लड़कियों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। 

महत्वपूर्ण दिवस

संयुक्त राष्ट्र का विश्व फुटबॉल दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र (UN) का प्रथम विश्व फुटबॉल दिवस 25 मई 2024 को विश्व भर में मनाया गया, जो 1924 के पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए था।

चर्चित व्यक्ति

वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह

  • वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह नेवाइस एडमिरल अजय कोचर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया। 
  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (खड़गवासला) के पूर्व छात्र रहे गुरचरण सिंह को 01 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था।

पूर्णिमा श्रेष्ठ

  • नेपाली फोटो जर्नलिस्ट पूर्णिमा श्रेष्ठ ने एक ही चढ़ाई सत्र में तीन बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाली पहली व्यक्ति की उपलब्धि हासिल की ।

Latest Courses