12 May, 2025
GK Update
Sat 25 May, 2024
राष्ट्रीय समाचार
चक्रवाती तूफान 'रेमल'
- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उभर रहे चक्रवाती तूफान के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच टकराने की अनुमान है।
- हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार, चक्रवात को 'रेमल' नाम दिया गया है।
- 'रेमल' नाम ओमान द्वारा सुझाया गया है और अरबी में इसका अर्थ 'रेत' होता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग
गठन: 1875 | मुख्यालय: नई दिल्ली | महानिदेशक: डॉ. एम. महापात्रा |
AI एंकर कृष और भूमि
- भारत सरकार द्वारा संचालित सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन ने घोषणा की है कि चैनल DD किसान 26 मई 2024 को दो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एंकर, कृष और भूमि लॉन्च करेगा।
- ये AI एंकर देश और वैश्विक स्तर पर कृषि अनुसंधान, कृषि मंडियों के रुझान, मौसम में बदलाव और सरकारी योजनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा।
DD किसान चैनल | लॉन्च : 26 मई 2015 |
तमिलनाडु में पिक्सेल फोन का निर्माण
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घोषणा की कि गूगल जल्द ही तमिलनाडु में अपने प्रमुख पिक्सेल स्मार्टफोन का स्थानीय उत्पादन शुरू करेगा।
- विनिर्माण सुविधा फॉक्सकॉन के सहयोग से चेन्नई के निकट स्थापित की जाएगी।
गूगल (Google)
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत को अगली पीढ़ी का परमाणु ईंधन मिलेगा
- रूस के परमाणु ऊर्जा प्रमुख एलेक्सी लिखाचेव के अनुसार, रूस भारत को अगली पीढ़ी के परमाणु ईंधन की आपूर्ति करेगा।
भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष | अजीत कुमार मोहंती |
रक्षा समाचार
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
- थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के खेत्रपाल परेड ग्राउंड में NDA के 146वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।
- बटालियन कैडेट कैप्टन (BCC) शोभित गुप्ता ने योग्यता के समग्र क्रम में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक जीता।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
स्थापना: 1949 | मुख्यालय: खड़कवासला, महाराष्ट्र |
भारतीय नौसेना अकादमी
- वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने केरल के कन्नूर जिले के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।
भारतीय नौसेना अकादमी | स्थापना: 2009 |
खेल समाचार
तीरंदाजी विश्व कप चरण-II
- भारत ने दक्षिण कोरिया के येचियोन में तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में कम्पाउंड महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
तीरंदाजी विश्व कप 2024
प्रथम चरण का आयेाजन : शंघाई, चीन | भारत के कुल पदक : 8 पदक (5 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य) |
ICC ने आगामी T20 विश्व कप 2024 के लिए कमेंट्री पैनल
- ICC ने आगामी T20 विश्व कप 2024 के लिए कमेंट्री पैनल की अपनी विशिष्ट सूची जारी की।
- इस कमेंट्री पैनल की लिस्ट में दिनेश कार्तिक, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और हर्षा भोगले को शामिल किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)
|
|
पुरस्कार और सम्मान
'ला सिनेफ़' पुरस्कार
- भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के छात्र चिदानंद एस नाइक और उनकी टीम की फिल्म "सनफ्लॉवर वर द फर्स्ट वन्स टू नो" ने 77वें कान फिल्म महोत्सव में 'ला सिनेफ' पुरस्कार जीता है।
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान
स्थापना: 1960 | अध्यक्ष: आर माधवन |
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन
- भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन (NHPC) को प्रतिष्ठित 'द इकोनॉमिक टाइम्स HR वर्ल्ड फ्यूचर रेडी ऑर्गनाइजेशन अवार्ड 2024-25' से सम्मानित किया गया है।
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन | स्थापना: 1975 |
चर्चित व्यक्ति
नबाम अतुम
- अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पूर्व अध्यक्ष नबाम अतुम का निधन हो गया।
- वह एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और सार्वजनिक नेता थे, जो अरुणाचल विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग | स्थापना: 1988 |
केलोर नवास
- कोस्टा रिका के गोलकीपर केलोर नवास ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की।
इंटरनेशनल एसोसिएशन फुटबॉल फेडरेशन (FIFA)
|
|
विविध
गूगल का फ्लिपकार्ट में निवेश का प्रस्ताव
- गूगल ने नए फंडिंग राउंड के दौरान ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में अल्पमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए लगभग 350 मिलियन डॉलर के निवेश का प्रस्ताव दिया है।