GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 23 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

सागा दावा महोत्सव

 

  • सिक्किम में सागा दावा उत्सव  मनाया जा रहा है, जो प्रतिवर्ष उत्तरी बौद्ध कैलेंडर के चौथे महीने के 15वें दिन होता है।
  • सागा दावा को महायान बौद्धों के लिए सबसे पवित्र बौद्ध त्यौहारों में से एक माना जाता है, जो बुद्ध शाक्यमुनि के जन्म, ज्ञानोदय और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है। 
  • इस दिन को 'ट्रिपल ब्लेस्ड ऑकेजन' के नाम से भी जाना जाता है।

सिक्किम

मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग राज्यपाल: लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

 अंतरराष्ट्रीय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

 

  • स्पेन अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य बना  है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन अपने सदस्य देशों में ऊर्जा पहुंच लाने, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने के साधन के रूप में सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों की बढ़ती तैनाती के लिए एक सहयोगी मंच है।
  • इसकी संकल्पना 2015 में पेरिस में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 21वें पार्टियों के सम्मेलन (COP21) के दौरान की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) 

  • संस्थापक: नरेंद्र मोदी, फ्रांस्वा ओलांद
  • स्‍थापना : 2015
  • महानिदेशक : डॉ. अजय माथुर
  • मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा 

फिलिस्तीन मान्यता की घोषणा

 

  • इज़राइल-हमास संघर्ष से उत्पन्न हुए तनाव के बीच आयरलैंड, नॉर्वे और स्पेन ने घोषणा की कि वे औपचारिक रूप से फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता देंगे।
  • फ़िलिस्तीन को मान्यता 28 मई को मिलने की अपेक्षा है।

इज़राइल

राजधानी: यरूशलेम प्रधान मंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू 

 बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपए का अधिशेष

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लेखा वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में 2,10,874 करोड़ रुपये के हस्तांतरण को मंजूरी दी है। 
  • सरकार को यह अधिशेष हस्तांतरण पिछले वर्ष (2022-23) के 87,416 करोड़ रुपये के लाभांश से 141 प्रतिशत अधिक है।
  • RBI सामान्यतः निवेशों से अर्जित अधिशेष आय, अपने डॉलर होल्डिंग्स पर मूल्यांकन परिवर्तनों तथा मुद्रा मुद्रण से प्राप्त शुल्क आदि से लाभांश का भुगतान करता है।

भारतीय रिजर्व बैंक

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्‍ट्र  स्थापना : 1935 

 रक्षा समाचार

साइबर सुरक्षा अभ्यास – 2024

 

  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने अभ्यास साइबर सुरक्षा - 2024 में भाग लिया। 
  • रक्षा साइबर एजेंसी द्वारा 20 से 24 मई 2024 तक व्यापक साइबर रक्षा अभ्यास आयोजित किया जाएगा । 
प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  जनरल बिपिन रावत 

आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली

 

  • भारतीय वायु सेना के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कमांड हॉस्पिटल एयर फ़ोर्स बैंगलोर में एक आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया प्रणाली (EMRS) का उद्घाटन किया।
  • EMRS सम्पूर्ण भारत में भारतीय वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों की सेवा के लिए अपनी तरह की पहली 24/7 टेलीफोनिक चिकित्सा हेल्पलाइन है।

भारतीय वायु सेना (IAF) 

मुख्यालय: नई दिल्ली आदर्श वाक्य: "नभः स्पृशं दीप्तम् "वायु सेना दिवस : 8 अक्टूबर 

खेल समाचार

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

 

  • विश्व पैरा एथलेटिक्स में भारत के सचिन सरजेराव खिलारी ने जापान के कोबे में ‘विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ में पुरुषों के शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता।

एथलेटिक्स 

शासी निकाय : विश्व एथलेटिक्स(WA) WA की स्थापना: 1912 WA का मुख्यालय: मोनाको  

FIH प्रो हॉकी लीग

 

  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम के एंटवर्प में FIH प्रो लीग मैच में निर्धारित समय के अंत तक दोनों टीमों के 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद शूटआउट में अर्जेंटीना को 5-4 से हरा दिया।

हॉकी  :

शासी निकाय : अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) FIH,  स्थापना: 1924 FIH, मुख्यालय: लौसने, स्विट्ज़रलैंड 

पुरस्कार और सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार

 

  • हॉफमैन द्वारा जर्मन से अनुवादित एर्पेनबेक के उपन्यास "कैरोस" के लिए जेनी एर्पेनबेक और माइकल हॉफमैन ने संयुक्त रूप से 2024 अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। 
  • जेनी एर्पेनबेक द्वारा लिखित और माइकल हॉफमैन द्वारा अनुवादित "कैरोस" पूर्वी जर्मनी के पतन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

बुकर पुरस्कार: 

उपन्यास के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी साहित्यिक पुरस्कार है। स्‍थापना : 1969, यूके वर्ष 2023 के विजेता : आयरिश लेखक पॉल लिंच 

ATD बेस्ट अवार्ड्स 2024

 

  • पावरग्रिड को व्यावसायिक परिणामों के लिए प्रतिभा विकास के रणनीतिक दृष्टिकोण के लिए प्रतिष्ठित ‘ATD बेस्ट अवार्ड्स 2024’ से सम्मानित किया गया ।
  • राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) ने ATD बेस्ट अवार्ड्स 2024 में विश्व स्तर पर तीसरी रैंक हासिल किया है 
  • NTPC एकमात्र सार्वजनिक उपक्रम है जिसे पिछले आठ वर्षों में सात बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम

स्थापना: 1975 मुख्यालय: नई दिल्ली ATD : एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट  

विदेश मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

 

  • संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मामलों के मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के संरक्षण में आयोजित 5वें विदेश मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजनयिक मिशनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मान्यता दी गई।
  • भारत दो सम्मान प्राप्त करने वाला एकमात्र देश बन गया,  जिसमें अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास दोनों को प्रतिष्ठित शील्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
  • संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत संजय सुधीर और CGI दुबई में महावाणिज्य दूत सतीश कुमार सिवन द्वारा ये पुरस्कार प्राप्त किए गए।

चर्चित व्यक्ति

पंडित रघुनाथ मुर्मू

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली लेखक पंडित रघुनाथ मुर्मू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ओल चिकि लिपि निर्माता: रघुनाथ मुर्मू 

टू लैम (To Lam)

 

  • वियतनाम की नेशनल असेंबली ने हनोई स्थित अपने मुख्यालय में मतदान के बाद सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री टू लैम को देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में मंजूरी  दी।

वियतनाम

मुद्रा: वियतनामी डोंग प्रधान मंत्री: फाम मिन्ह चिन्ह 

रमेश बाबू वी

 

  • केन्द्र सरकार ने रमेश बाबू वी को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग में सदस्य नियुक्त किया । 

विविध

बुद्ध पूर्णिमा

 

  • बुद्ध पूर्णिमा राजकुमार सिद्धार्थ गौतम के जन्म का प्रतीक है, जो गौतम बुद्ध बने और बौद्ध धर्म की स्थापना की। 
  • भारत, नेपाल, भूटान, बर्मा, थाईलैंड, तिब्बत, कोरिया, लाओस, वियतनाम, मंगोलिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और श्रीलंका जैसे देशों में एक प्रमुख त्योहार है।
  • यह त्योहार  विश्व भर के बौद्धों द्वारा मनाया जाता  है।
गौतम बुद्ध जन्म: 563 ईसा पूर्व लुम्बिनी , नेपाल 

 'कोपायलट+' PCs  (Copilot+’ PCs)

 

  • माइक्रोसॉफ्ट ने  'कोपायलट+' PCs लांच किया, जो AI सुविधाओं से युक्त पर्सनल कंप्यूटर की एक नई श्रेणी है। 

माइक्रोसॉफ्ट

स्थापना: 1975 मुख्यालय: रेडमंड, संयुक्त राज्य अमेरिका मुख्य कार्यकारी अधिकारी: सत्य नडेला 

 

Latest Courses