ट्रैवेल टूरिज़्म डेवेलपमेंट इंडेक्स 2024
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




ट्रैवेल टूरिज़्म डेवेलपमेंट इंडेक्स 2024

Wed 22 May, 2024

संदर्भ

  • विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा हाल ही में जारी ट्रैवेल एन्ड टूरिज़्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 में भारत को 119 देशों में से 36वां स्थान प्राप्त हुआ ।

प्रमुख बिन्दु

  • इस इंडेक्स में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) रैंकिंग में शीर्ष पर है और भारत दक्षिण एशिया और निम्न-मध्यम-आय वाले देशों में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता है।
  • इस क्रम में 2024 की सूची में स्पेन, जापान, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष चार देश हैं।
  • 2024 यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक इंग्लैंड के सरे विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किया गया था।
  • इस वर्ष सूचकांक में 119 देशों को शामिल किया गया है।
  • यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 17 स्तंभों और 102 व्यक्तिगत संकेतकों के आधार पर किसी देश को स्कोर प्रदान देता है।
  • इस इंडेक्स में अधिकतम अंक 7 है, जबकि न्यूनतम अंक 1 है।

शीर्ष 5 देश एवं उनके   स्कोर

1. संयुक्त राज्य अमेरिका - 5.24 

2.स्पेन- 5.18

3.जापान- 5.09

4.फ़्रांस - 5.07

5.ऑस्ट्रेलिया- 5.00 

निचली रैंक वाले देश एवं उनके स्कोर

119. माली स्कोर - 2.78 

118. सिएरा लियोन - 2.92024

  • इंडेक्स में भारत का कुल स्कोर 4.25 है। भारत ने उच्च मूल्य प्रतिस्पर्धात्मकता (दुनिया में 18वां स्थान), प्रतिस्पर्धी हवाई परिवहन (26वां) के साथ-साथ जमीनी और बंदरगाह (25वां) बुनियादी ढांचे में अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • गौरतलब है कि भारत प्राकृतिक संसाधनों में 6वें, सांस्कृतिक संसाधनों में 9वें और गैर-अवकाश संसाधनों में 9वें स्थान पर था।

भारत का कुल टीटीडीआई स्कोर

  • देश का समग्र यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक (टीटीडीआई) स्कोर 2019 के स्तर से 2.1 प्रतिशत कम है।
  • सूचकांक में अग्रणी यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाएं हैं।
  • गौरतलब है कि यात्रा और पर्यटन क्षेत्र की महामारी के बाद की वृद्धि जारी है, लेकिन इसकी रिकवरी मिश्रित रही है और परिचालन की स्थिति चुनौतीपूर्ण रही है।
  • जबकि 119 टीटीडीआई-रैंक वाली अर्थव्यवस्थाओं में से 71 ने 2019 और 2024 संस्करणों के बीच अपने स्कोर में वृद्धि की है।

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व आर्थिक मंच

  • सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन है
  •  स्थापना वर्ष:1971
  • संस्थापक :क्लॉस श्वाब 
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • प्रमुख रिपोर्ट : वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट और वैश्विक लिंग अंतर रिपोर्ट, ऊर्जा संक्रमण सूचकांक, वैश्विक जोखिम रिपोर्ट, वैश्विक यात्रा और पर्यटन रिपोर्ट इत्यादि

Latest Courses