GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 18 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

ONDC स्टार्टअप महोत्सव

  • स्टार्टअप इंडिया पहल और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के सहयोग से 'ONDC स्टार्टअप महोत्सव' का आयोजन  नई दिल्ली में किया गया। 
  • उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के तत्वावधान में महोत्सव में हाइब्रिड मोड में पांच हजार से अधिक स्टार्टअप की भागीदारी देखी गई।
DPIIT DPIIT भारत में संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के साथ कार्यक्रमों के समन्वय और कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार का नोडल विभाग है।

55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने फ्रांस में 77वें कान्स फिल्म महोत्सव में 55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI ) के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया।
  • IFFI इस वर्ष नवंबर माह में गोवा में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) : 

स्थापना : 1952 आयोजन :  प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और गोवा राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है

अंतरराष्ट्रीय समाचार

ब्लू रेजिडेंस वीज़ा

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कैबिनेट ने पर्यावरण संरक्षण में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों के लिए 10 वर्ष का ‘ब्लू रेजिडेंस वीजा’ लॉन्च किया है।
  • दुबई के प्रधान मंत्री और शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद ने देश के भविष्य में स्थिरता के महत्व पर जोर देते हुए वीजा की घोषणा की।

संयुक्त अरब अमीरात

राजधानी: अबू धाबी मुद्रा: UAE दिरहम

भारत-बांग्ला बाउल संगीत महोत्सव

  • सूफी संत और मानवतावादी कवि फकीर लालन शाह की 250वीं जयंती मनाने के लिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका में  नौ दिनों का ‘भारत-बांग्ला बाउल संगीत समारोह’ शुरू हुआ।
  • यह कार्यक्रम लालन फकीर के काम को लोकप्रिय बनाने और शोध को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे सांस्कृतिक और अनुसंधान संगठन लालन बिस्वासंघ द्वारा आयोजित किया गया ।   

बांग्लादेश

मुद्रा: बांग्लादेशी टका प्रधान मंत्री: शेख हसीना

मिस पिंक नेपाल 2024

  • डायमंड सोसाइटी नेपाल द्वारा काठमांडू में एक भव्य कार्यक्रम में ट्रांसवुमन अनमोल राय को मिस पिंक नेपाल चुना गया। दूसरे स्‍थान पर सरोसी न्यूपेन और आरोही बासनेट रहीं। 
  • इस वर्ष थाईलैंड में होने वाली मिस इंटरनेशनल क्वीन 2024 प्रतियोगिता में अनमोल राय नेपाल का प्रतिनिधित्व करेंगी ।

नेपाल

मुद्रा: नेपाली रुपया राष्ट्रपति: राम चंद्र पौडेल

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

भारत का 2024 का विकास पूर्वानुमान

  • संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने भारत के मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था के कारण वर्ष 2024 के लिए भारत के विकास अनुमान को 6.9% तक बढ़ा दिया है, जो पहले 6.2% आंका गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र ने अपने मध्य-वर्षीय अपडेट, जिसका शीर्षक विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं है, में पुष्टि की है कि भारत इस वित्तीय वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
  • भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का आकार वर्तमान में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद 5वें स्थान पर है।

संयुक्त राष्ट्र संघ

स्थापना : 1945 मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

रक्षा समाचार

समुद्री सुरक्षा कार्यशाला

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया त्रिपक्षीय ‘समुद्री सुरक्षा कार्यशाला’ (TMSW) के दूसरे संस्करण का आयोजन कोच्चि में INS द्रोणाचार्य पर किया गया ।
विषय/ थीम  ‘हिंद महासागर क्षेत्र: क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक प्रयास’

भारत और मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की बैठक

  • भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के बीच संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 12वीं बैठक मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित की गई । 
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री अमिताभ प्रसाद और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालय के स्टेट सेक्रेटरी ब्रिगेडियर जनरल गनखुयाग दावागदोर्ज ने की।

मंगोलिया

मुद्रा:तुगरिक प्रधान मंत्री: लवसन्नामसराय ओयुन-एर्डीन

खेल समाचार

फीफा महिला विश्व कप 2027

  • फीफा के 211 सदस्यों द्वारा ब्राजील को 2027 महिला विश्व कप के मेजबान के रूप में चुना गया है।

इंटरनेशनल एसोसिएशन फुटबॉल फेडरेशन (FIFA)  

फुटबॉल का सर्वोच्च शासी निकाय  स्थापना: 1904 मुख्यालय: ज़्यूरिख , स्विट्ज़रलैंड

विश्व टेबल टेनिस

  • पोयमंती बैस्या और आकाश पाल की भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी ने कप्पाडोसिया में आयोजित विश्व टेबल टेनिस (WTT) फीडर टूर्नामेंट में मिश्रित युगल खिताब जीता।

पुरस्कार और सम्मान

वुमन एक्जम्पलर अवार्ड 2024

  • CII फाउंडेशन ने नई दिल्ली में आयोजित 'CII वार्षिक बिजनेस समिट 2024' में 'वुमन एक्जम्पलर अवार्ड 2024' के विजेताओं की घोषणा की।
  • प्रत्येक विजेता को एक ट्रॉफी, एक प्रमाण पत्र और 3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

वुमन एक्जम्पलर अवार्ड 2024

शिक्षा श्रेणी : रंजीता पवार स्वास्थ्य श्रेणी : रूमी परवीन सूक्ष्म उद्यम श्रेणी : सरस्वती मल्लुवालासा

चर्चित व्यक्ति

डॉ. बिक्रमजीत चौधरी

  • ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया ने डॉ. बिक्रमजीत चौधरी को मापन विज्ञान और विश्लेषिकी का प्रमुख नियुक्त किया है।
  • डॉ बिक्रमजीत चौधरी ने डॉ. डेरिक ग्रे का स्थान लिया है। 

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल

गठन :  2010  मुख्यालय:  मुंबई

संजीव जैन

  • प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो (Wipro) द्वारा संजीव जैन को मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया गया।

विप्रो

मुख्यालय: बेंगलुरु स्थापना :  1945

विविध

'30 अंडर 30' एशिया सूची

  • फोर्ब्स ने हाल ही में "30 अंडर 30 एशिया" सूची के अपने 9वें संस्करण का अनावरण किया, जिसमें पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 30 वर्ष से कम उम्र के युवा नेताओं और नवप्रवर्तकों को प्रदर्शित किया गया।

Latest Courses