GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 14 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

चाबहार बंदरगाह समझौता

  • भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह के प्रबंधन, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने और चीन की बेल्ट और रोड पहल का विकल्प प्रदान करने के लिए 10 वर्ष के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत का लक्ष्य CIS (स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल) देशों तक पहुंचने के लिए चाबहार बंदरगाह को अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) के तहत एक पारगमन केंद्र बनाना है।
चाबहार बंदरगाह स्थित: ओमान की खाड़ी

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

भारत के घरेलू कोयला भंडार में वृद्धि 

  • कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार, भारत का कुल घरेलू कोयला स्टॉक 2024 में 26% बढ़कर 149 मिलियन टन तक पहुंच गया। 
  • अप्रैल 2024 में कोयला उत्पादन 7.31 फीसदी तथा बिजली क्षेत्र वितरण में सालाना 5.43% की वृद्धि हुई। 

सम्बंधित तथ्य

कोयले के प्रकार: एन्थ्रेसाइट , बिटुमिनस , लिग्नाइट पीट भारत में सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य: झारखंड

भारतीय स्टेट बैंक इंडिया

  • भारतीय स्टेट बैंक इंडिया (SBI), इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) में ट्रेडिंग-कम-क्लियरिंग (TCM) सदस्य बनने वाला प्रथम बैंक बन गया है, जो कीमती धातुओं के व्यापार से संबंधित है।

भारतीय स्टेट बैंक

स्थापना : 1955 मुख्यालय: मुंबई

खेल समाचार

एशियाई ट्रैम्पोलिन जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप

  • भारत की सृष्टि खंडागले एशियन ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं।
  • इन्होंने हांगकांग, चीन में आयोजित छठी एशियाई ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में महिला व्यक्तिगत आयु समूह वर्ग में रजत पदक जीता।

राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स

  • महाराष्ट्र की आभा खटुआ ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित ‘नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024’ में 18.41 मीटर थ्रो के साथ महिलाओं की शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।   

विश्व एथलेटिक्स महासंघ 

  • स्थापना: 1912
  • मुख्यालय: मोनाको (यूरोप)
  • अध्‍यक्ष : सेबस्टियन कोए (Sebastian Coe)
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस : 7 मई

एलोर्डा कप 2024

  • महिलाओं के 52 किलोग्राम वर्ग में, मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित 'एलोर्डा कप 2024' के पहले दिन अगले दौर में पहुंच गईं।
  • भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 21 सदस्यीय टीम भेजी है।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया

स्थापना :1949  मुख्यालय : नई दिल्ली

पेरिस ओलंपिक कोटा

  • चार भारतीय निशानेबाजों ने भोपाल में ओलंपिक चयन ट्रायल में 25 मीटर पिस्टल वर्ग में प्रतिष्ठित पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।
  • पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल श्रेणी में, अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू ने भोपाल स्थित मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी में ट्रायल में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।
  • महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल श्रेणी में, ईशा सिंह और मनु भाकर ने चयन ट्रायल में पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया।

स्लोवेनिया डेफ़ टेनिस ओपन

  • पृथ्वी शेखर ने स्लोवेनिया के शहर मुर्स्का सोबोटा में ‘स्लोवेनिया डेफ़ टेनिस ओपन टूर्नामेंट’ जीता ।

टेनिस के ग्रैंड स्लैम

  • यूएस ओपन: हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं: (अगस्त-सितंबर में) 
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन: हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं (जनवरी के मध्य में) 
  • फ्रेंच ओपन: मिट्टी पर खेले जाते हैं (मई के अंत से जून की शुरुआत तक) 
  • विंबलडन (UK): घास पर (जून-जुलाई में) 
  • सबसे पुराना: विंबलडन

चर्चित व्यक्ति

डोनाल्ड लू

  • दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू बांग्लादेश की राजधानी ढाका का दौरा किया।

पी. श्यामनिखिल

  • दुबई  में संपन्न  पुलिस मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में पी. श्यामनिखिल ने अपना तीसरा और अंतिम जीएम नॉर्म पूरा करके भारत के 85वें ग्रैंडमास्टर बने हैं।

शतरंज :

  • शासी निकाय : अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) 
  • FIDE : 
  • शुरुआत वर्ष : 1924
  • मुख्यालय : लुसाने (स्विट्जरलैंड)
  • अध्यक्ष : अर्कडी ड्वोर्कोविच
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा मान्यता : 1999

विविध

ऑटो-मोड निपटान

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने शिक्षा, विवाह और आवास से संबंधित अग्रिम दावों के लिए ऑटो-मोड निपटान की शुरुआत की घोषणा की है। 
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार यह स्वचालित प्रणाली बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के दावों को संसाधित करती है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

गठन: 1952 मुख्यालय: नई दिल्ली

विश्व फुटबॉल दिवस

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने न्यूयॉर्क में महासभा की 80वीं पूर्ण बैठक के दौरान एक प्रस्ताव अपनाकर 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में घोषित किया है।
  • वर्ष 2024 पेरिस में आयोजित 1924 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के हिस्से के रूप में सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व के साथ इतिहास में पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा

मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका स्थापना : 1945

Latest Courses