GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 12 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए एक आंतरिक अध्ययन के अनुसार बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन से संबंधित आपदाओं के प्रति संवेदनशील हैं।
  • यह सर्वेक्षण गैर-लाभकारी संगठन एम.एस. स्वामीनाथन शोध संस्थान (MSSRF) द्वारा 
  • " जलवायु परिवर्तन का भारत के विभिन्न कृषि - पारिस्थितिकीय क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है - एक व्यापक अध्ययन" नामक शीर्षक से आयोजित किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान-चीन

  • पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार चीन की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, इस दौरान वह शीर्ष चीनी नेताओं से मिलेंगे और अरबों डॉलर की परियोजना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के उन्नयन सहित द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। 

पाकिस्तान

राष्ट्रपति: आसिफ अली जरदारी प्रधान मंत्री: शहबाज़ शरीफ़ स्वतंत्रा प्राप्ति: 14 अगस्त 1947 को 

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था 

इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप

  • महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप की छवियों का अनावरण किया ।
  • भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (IIT) मद्रास की पहल, ePlane कंपनी द्वारा विकसित ये प्रोटोटाइप अगले वर्ष से प्रारंभ किया जाएगा।

खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड 

  • खान मंत्रालय के सचिव श्री वी एल कांथा राव ने संसद मार्ग, नई दिल्ली में खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) के पंजीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया।
  • काबिल, खान मंत्रालय के तहत CPSE, NALCO, HCL और MECL द्वारा गठित एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसे विदेशों में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज संपत्तियों की पहचान, अन्वेषण, अधिग्रहण और विकास के महत्वपूर्ण कार्यभार को सौंपा गया है।

मसाला उत्पाद

  • भारत के उपभोक्ता उत्पाद वितरक संघ (AICPDF) ने  भारत के शीर्ष खाद्य नियामक संस्थान भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा मसाला ब्रांडों के परीक्षण की रिपोर्ट के बाद मसालों के वितरकों को सावधानी बरतने और ब्रांडेड मसालों की स्टॉकिंग को सीमित करने के लिए निर्देश जारी किया  है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण

स्थापना : 5 सितंबर 2008 संस्थापक: अंबुमणि रामदॉस मुख्यालय: नई दिल्ली

पर्यावरण एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

सौर तूफान पृथ्वी से टकराया

  • 11 मई, 2024 को पृथ्वी ने दो दशकों में सबसे शक्तिशाली सौर तूफान का अनुभव किया, जो तस्मानिया से ब्रिटेन तक फैले चमकदार अरोरा के रूप में दिखाई दे रहा था।
  • सूर्य से मल्टीपल कोरोनल मास इजेक्शन (CMEs) के कारण उत्पन्न हुए तूफान ने संचार नेटवर्क, उपग्रह कार्यों और पावर ग्रिडों पर अपने शक्तिशाली प्रभाव के कारण वैश्विक विप्लव उत्पन्न किया। 

वेस्ट नाइल वायरस 

  • कोझिकोड, त्रिशूर, मलप्पुरम से वेस्ट नाइल वायरस के मामले सामने आने के बाद केरल सरकार द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया ।
  • वेस्ट नाइल वायरस (WNV) फ्लेविविरिडे परिवार का एक मच्छर जनित अर्बोवायरस है, जो जापानी एन्सेफलाइटिस एंटीजेनिक कॉम्प्लेक्स से संबंधित है।

3D प्रिंटेड रॉकेट इंजन परीक्षण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (AM) तकनीक या 3D प्रिंटिंग का उपयोग करके निर्मित तरल रॉकेट इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • यह इंजन इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) के ऊपरी चरण PS4 में उपयोग के लिए है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

स्थापना: 15 अगस्त 1969 संस्थापक: विक्रम साराभाई मुख्यालय: बेंगलुरु

मैमथ 

  • आइसलैंड में एक निष्क्रिय ज्वालामुखी पर स्थित अपनी तरह की सबसे बड़ी कार्बन डाइऑक्साइड कैप्चर और स्टोरेज सुविधा, मैमथ ने अपना संचालन शुरू किया। 
  • स्विस स्टार्ट-अप क्लाइमवर्क्स का लक्ष्य हवा से प्रतिवर्ष  36,000 टन CO2 को कैप्चर करके उसे भूमिगत दबाना है, ताकि यह सिद्ध हो सके कि ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका है।

रक्षा समाचार

भारत का त्रि-सेवा अधिनियम

  • भारत ने आधिकारिक तौर पर अंतर-सेवा संगठन  (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) अधिनियम को अधिसूचित किया है, जो एकीकृत थिएटर कमांड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • अंतर-सेवा संगठन (ISO) अधिनियम मौजूदा त्रि-सेवा संगठनों के सैन्य कमांडरों को उनके अधीन सेवारत सेना, नौसेना और वायु सेना के कर्मियों पर पूर्ण प्रशासनिक और अनुशासनात्मक शक्तियां प्रदान करता है।

चर्चित व्यक्ति

रस्किन बॉन्ड

  • प्रख्यात लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया गया है।
  • इनके उल्लेखनीय कार्यों में वैग्रांट्स इन द वैली, वन्स अपॉन ए मॉनसून टाइम, एंग्री रिवर, स्ट्रेंजर्स इन द नाइट, ऑल रोड्स लीड टू गंगा, टेल्स ऑफ फोस्टरगंज, लेपर्ड ऑन द माउंटेन और टू मच ट्रबल शामिल हैं।

साहित्य अकादमी

स्थापना: 12 मार्च 1954 मूल संगठन : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार अध्यक्ष: चंद्रशेखर कंबरा

कवि सुरजीत पातर

  • प्रसिद्ध पंजाबी कवि और पद्म श्री प्राप्तकर्ता सुरजीत पातर का 79 वर्ष की आयु में लुधियाना में निधन हो गया।
  • इनकी प्रमुख काव्य कृतियाँ हवा विच लिखे हर्फ, हनेरे विच सुलगदी वरनमाला, पतझर दी पाज़ेब, लफज़ान दी दरगाह और सुरज़मीन हैं।

कामी रीता

  • नेपाल के कामी रीता शेरपा जिन्हें 'एवरेस्ट मैन' के नाम से भी जाना जाता है, ने 29वीं बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

माउंट एवरेस्ट

स्थान: महालंगुर हिमालय की हिमाल उप-श्रेणी, नेपाल ऊंचाई: 8,849 प्रथम आरोही: एडमंड हिलेरी, तेनजिंग नोर्गे

महत्वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

  • आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • वर्ष 2024 का थीम है -   'हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति'

मातृ दिवस 

  • वर्ष 2024 में मातृ दिवस 12 मई (मई के दूसरे रविवार) को मनाया जाता है । 
  • यह दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत भी शामिल हैं।

खेल समाचार

ITF महिला टेनिस टूर्नामेंट

  • जापान के फुकुओका में आयोजित ITF महिला टेनिस टूर्नामेंट के युगल फाइनल में रुतुजा भोसले और पेगे होरिगन ने हारुना अरकावा और आओई इतो को हराया

Latest Courses