21 January, 2026
GK Update
Sat 11 May, 2024
राष्ट्रीय समाचार
77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल

- भारत 14 से 25 मई तक फ्रांस में आयोजित होने वाले ‘77वें कान्स फिल्म महोत्सव’ में भाग लेगा।
- यह पहली बार होगा जब भारत महोत्सव में "भारत पर्व" की मेजबानी करेगा।
फ्रांस
| राजधानी: पेरिस | राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रॉन |
ICG - Hindalco समझौता

- भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने जहाजों के निर्माण के लिए स्वदेशी समुद्री-ग्रेड एल्यूमीनियम के निर्माण और आपूर्ति के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ।
भारतीय तटरक्षक बल
| आदर्श वाक्य: वयम् रक्षामः | महानिदेशक: राकेश पाल |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत-ब्रिटेन वार्षिक रणनीतिक वार्ता

- भारत और ब्रिटेन के बीच वार्षिक रणनीतिक वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने यूनाइटेड किंगडम के अपने समकक्ष टिम बैरो के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता की।
यूनाइटेड किंगडम
| प्रधान मंत्री: ऋषि सुनक | राजधानी: लंदन |
स्वदेश प्रदर्शनी

- भारत की विविध और जीवंत लोक और जनजातीय कला परंपराओं को प्रदर्शित करने वाली 'स्वदेश' नामक एक अनूठी प्रदर्शनी दुबई में आयोजित की गई।
- इस कार्यक्रम को विदिशा क्रिएशन द्वारा आयोजित किया गया तथा इसका उद्देश्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों से कम ज्ञात कला रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
भारत-मोल्दोवा वीजा छूट समझौता

- भारत और मोल्दोवा ने राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट के लिए वीजा छूट पर नई दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- यह समझौता किसी भी देश के राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को बिना वीज़ा के दूसरे देश की यात्रा करने की अनुमति देगा।
मोल्दोवा
| मुद्रा: मोल्दोवन लियू | राजधानी: चिसीनाउ |
खेल समाचार
दोहा डायमंड लीग 2024

- भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2024 में दूसरा स्थान हासिल किया।
पेरिस ओलंपिक

- महिला कुश्ती में, निशा दहिया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पांचवीं भारतीय महिला पहलवान बनी हैं। उन्होंने इस्तांबुल में आयोजित विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में 68 किग्रा वर्ग में रोमानिया की एलेक्जेंड्रा अंगेल को हराया।
अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) :
| स्थापना : 1894, पेरिस, फ़्रांस | मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड | अध्यक्ष : थॉमस बाख |
चर्चित व्यक्ति
संजय भल्ला

- वाइस एडमिरल संजय भल्ला ने भारतीय नौसेना के चीफ़ ऑफ पर्सनल का कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें 01 जनवरी, 1989 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था।
भारतीय नौसेना
| नौसेना दिवस : 4 दिसंबर | नौसेनाध्यक्ष: दिनेश कुमार त्रिपाठी |
जगद्गुरु बसवेश्वर

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं सदी के प्रतिष्ठित कवि, दार्शनिक और लिंगायत परंपरा के संस्थापक संत जगद्गुरु बसवेश्वर जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- इस दिवस को कर्नाटक में 'बसव जयंती' के रूप में मनाया जाता है।
कर्नाटक
| प्रमुख जनजातियाँ: जेनु कुरुबा , बेट्टा कुरुबा और सोलिगा | प्रमुख त्योहार : उगादी या गुड़ी परवा |
रोमालो राम

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में कला के क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर के रोमालो राम को पद्मश्री से सम्मानित किया ।
- रोमालो राम जम्मू क्षेत्र के डोगरी लोक कलाकार हैं और उन्हें डोगरी लोक गीत गीतरू के वास्तविक संस्थापक के रूप में जाना जाता है।
| डोगरी भाषा | वर्ष 2003 में 92वें सविधान संशोधन अधिनियम (प्रभावी -2004 से) द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। |
आंद्रेज प्लेंकोविच

- क्रोएशिया के निवर्तमान प्रधान मंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक अनिर्णायक चुनाव के बाद एक दक्षिणपंथी पार्टी का समर्थन हासिल कर तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
क्रोएशिया
| राष्ट्रपति: ज़ोरान मिलानोविक | राजधानी: ज़ाग्रेब |
विविध
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

- देश को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति करने में मदद करने वाले वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
- पहला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई 1999 को मनाया गया था।
| विषय | स्कूल से लेकर स्टार्टअप तक - युवा दिमागों को नवप्रवर्तन के लिए प्रेरित करना |









