19 May, 2025
GK Update
Fri 10 May, 2024
राष्ट्रीय समाचार
2024 पद्य पुरस्कार समारोह-II
- राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में वर्ष 2024 के लिए 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
- नागरिक अलंकरण समारोह-II में पुरस्कार पाने वाले वाले प्रमुख व्यक्तियों में प्रसिद्ध कलाकार डॉ. वैजयंतीमाला बाली, तेलुगु फिल्म अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी (पद्म विभूषण), एशिया में सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश एम. फातिमा बीवी (मरणोपरांत पद्म भूषण), के. चेल्लम्मल (कृषि क्षेत्र में पद्मश्री) शामिल हैं।
संबंधित तथ्य
पद्य पुरस्कार 2024 :
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
EU-भारत आतंकवाद-रोधी वार्ता
- यूरोपीय संघ और भारत ने नई दिल्ली में 14वीं आतंकवाद-रोधी वार्ता आयोजित की।
- बैठक में क्षेत्रीय खतरे के आकलन, राज्य प्रायोजित और सीमा पार आतंकवाद सहित प्रमुख आतंकवाद विरोधी नीति विकास, आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने, ऑनलाइन कट्टरपंथ को रोकने और नई और विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के प्रभाव पर आदान-प्रदान पर चर्चा की गई।
यूरोपीय संघ
स्थापना : 1993 (मास्ट्रिच संधि द्वारा) | मुख्यालय: ब्रुसेल्स (बेल्जियम) |
यूक्रेन सशस्त्र बल में कैदी भर्ती विधेयक
- यूक्रेन की संसद ने एक विधेयक पारित किया है जो कैदियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति देगा।
- इस कानून को लागू करने के लिए यूक्रेनी संसद के अध्यक्ष और राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के हस्ताक्षर जरूरी होगा।
यूक्रेन
मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया | राजधानी: कीव |
खेल समाचार
हैरी शुल्टिंग गेम्स 2024
- एशियाई चैंपियन ज्योति याराजी ने नीदरलैंड के वुघ्ट में 'हैरी शुल्टिंग गेम्स 2024' एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में जीत हासिल की।
नीदरलैंड
राजधानी: एम्स्टर्डम | मुद्रा : यूरो |
चर्चित व्यक्ति
महाराणा प्रताप
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
संबंधित तथ्य
जन्म: 9 मई 1540 | हल्दीघाटी की लड़ाई : 1576 |
मूसा रजा
- जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव और दक्षिणी भारतीय शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष मूसा रज़ा का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जम्मू-कश्मीर
प्रमुख दर्रा : ज़ोजी ला, पीर पंजाल | प्रमुख नदियाँ: सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी |
मिखाइल मिशुस्टिन
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निचले सदन से मंजूरी की प्रतीक्षा में मिखाइल मिशुस्टिन को पुनः से प्रधान मंत्री नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
रूस
राजधानी: मास्को | मुद्रा: रूसी रूबल |
केकी मिस्त्री
- भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने HDFC लाइफ के अध्यक्ष के रूप में केकी मिस्त्री की नियुक्ति को मंजूरी दी।
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण
स्थापना : 1999 | मुख्यालय: नानकरामगुडा, हैदराबाद |
विविध
ओरंगुटान कूटनीति
- मलेशिया ने जैव विविधता के संरक्षक के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लक्ष्य के साथ प्रमुख पाम तेल आयातक देशों को ओरंगुटान उपहार में देने की घोषणा की है।
- मलेशिया विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पाम तेल उत्पादक देश है।
आरंगुटान | वैज्ञानिक नाम: पोंगो |