19 May, 2025
GK Update
Thu 09 May, 2024
राष्ट्रीय समाचार
‘ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू रिपोर्ट 2024’
- वैश्विक ऊर्जा थिंक टैंक एम्बर (Ember) की रिपोर्ट ‘ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू 2024’ के अनुसार भारत वर्ष 2023 में जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है।
- जापान के 110 BU की तुलना में भारत ने वर्ष 2023 में 113 बिलियन यूनिट (BU) सौर ऊर्जा उत्पन्न की।
भड़ला सोलर पार्क | स्थित: राजस्थान |
कोहिमा शांति स्मारक तथा ‘इको पार्क कोहिमा’
- भारत में जापानी राजदूत 'हिरोशी सुजुकी' तथा नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने संयुक्त रूप से नागालैंड में ‘कोहिमा शांति स्मारक’ का उद्घाटन तथा ‘इको पार्क कोहिमा’ की आधारशिला रखी।
नागालैंड
जनजाति: कोन्याक, तंगखुल, सेमा और अंगामी | प्रमुख त्यौहार: हॉर्नबिल महोत्सव |
रक्षा समाचार
त्रि-सेवा सम्मेलन, ' परिवर्तन चिंतन '
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान नई दिल्ली में सशस्त्र बलों की संयुक्तता और एकीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन, 'परिवर्तन चिंतन-II' की अध्यक्षता करेंगे।
चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (CDS)
प्रथम : जनरल बिपिन रावत | नियुक्त : 2019 |
AWPO शिखर सम्मेलन 2024
- सेना कल्याण प्लेसमेंट संगठन (AWPO) ने नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘AWPO शिखर सम्मेलन 2024’ का आयोजन किया।
नई दिल्ली
69वें संविधान संशोधन अधिनियम 1991 द्वारा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ के रूप में नामित किया गया । |
खेल समाचार
27वीं फेडरेशन कप नेशनल चैंपियनशिप 2024’
- एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AAFI) ने घोषणा की है कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ओडिशा में आयोजित होने वाली ‘27वीं फेडरेशन कप नेशनल चैंपियनशिप 2024’ में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
स्थापना : 1946 | मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत |
ग्रैंड शतरंज टूर
- ग्रैंड शतरंज टूर (GCT) का 2024 संस्करण 8 मई से वारसॉ में पोलैंड रैपिड और ब्लिट्ज़ लेग के साथ शुरू हुआ इस प्रतियोगिता में पहली बार तीन भारतीय-डी. गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, और प्रज्ञानानंद भाग लेंगे।
ग्रैंड शतरंज टूर :
शुरूआत : वर्ष 2015 में अवधि : एक साल चलने वाला टूर्नामेंट |
शामिल कुल चरण : पांच उद्घाटन टूर्नामेंट के विजेता : नॉर्वेजियन शतरंज ग्रैंडमास्टर 'मैग्नस कार्लसन' |
चर्चित व्यक्ति
विनय मोहन क्वात्रा
- भारतीय विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा बांग्लादेश की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं ।
बांग्लादेश
राजधानी: ढाका | मुद्रा: बांग्लादेशी टका |
संगीथ सिवन (Sangeeth Sivan)
- फिल्म निर्देशक संगीत सिवन का 61 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।
वरुगेसी कोशी
- अंतर्राष्ट्रीय मास्टर वरुगेसी कोशी का 66 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।
विविध
विश्व थैलेसीमिया दिवस
- प्रतिवर्ष 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है, 'थैलेसीमिया' एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो शरीर में हीमोग्लोबिन उत्पादन को प्रभावित करता है।
विश्व थैलेसीमिया दिवस
2024 का विषय/थीम | "जीवन को सशक्त बनाना, प्रगति को अपनाना: सभी के लिए न्यायसंगत और सुलभ थैलेसीमिया उपचार" |