21 September, 2025
GK Update
Fri 03 May, 2024
राष्ट्रीय समाचार
प्रोजेक्ट चीता
- प्रोजेक्ट चीता के अगले चरण के लिए पूर्वी अफ्रीकी देश से चीतों की सोर्सिंग की संभाव्यता के लिए भारत इस महीने के अंत में केन्याई अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी कर सकता है।
- मध्य प्रदेश में गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य को पिछले वर्ष चीतों के पुनरुद्धार के लिए दूसरे स्थान के रूप में चुना गया था।
- 'चीता' नाम की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है और इसका अर्थ है 'धब्बेदार'।
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
वर्ल्ड आर्ट दुबई
- वर्ल्ड आर्ट दुबई का 10वां संस्करण दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भारतीय स्वाद के साथ शुरू हुआ, जिसमें भारतीय कलाकारों और कला संगठनों के कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
भारत – नीदरलैंड विदेश कार्यालय परामर्श बैठक
- 12वां भारत-नीदरलैंड विदेश कार्यालय परामर्श हेग में आयोजित किया गया।
- विदेश मंत्रालय में सचिव पवन कपूर और डच विदेश मंत्रालय में महासचिव पॉल हुइज्ट्स ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
नीदरलैंड
मुद्रा: यूरो | राजधानी: एम्स्टर्डम |
भारत - इंडोनेशिया सातवीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति
- भारत और इंडोनेशिया के बीच सातवीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (JDCC) की बैठक का आयोजन नई दिल्ली किया गया।
- वर्ष 2001 में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, अब इसमें सैन्य-से-सैन्य आदान-प्रदान, उच्च स्तरीय यात्राएं, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग, जहाज यात्राएं और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल किये गए हैं।
इंडोनेशिया
मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपया | राजधानी: जकार्ता |
11वीं भारत - न्यूजीलैंड संयुक्त व्यापार समिति की बैठक
- 11वीं भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त व्यापार समिति (JTC) की बैठक का आयोजन न्यूजीलैंड में किया गया।
- दोनों देशों ने फार्मा, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
न्यूज़ीलैंड
मुद्रा: न्यूज़ीलैंड डॉलर (NZD) | राजधानी: वेलिंग्टन |
पुरस्कार एवं सम्मान
व्हिटली गोल्ड अवार्ड 2024
- असम की वन्यजीव संरक्षणवादी, डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को 'व्हिटली गोल्ड अवार्ड 2024' से सम्मानित किया गया है।
- सुश्री बर्मन को यह पुरस्कार ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क, जिसे स्थानीय तौर पर हरगिला के नाम से जाना जाता है, के संरक्षण के लिए उनके अविश्वसनीय प्रयासों के लिए दिया गया है।
- व्हिटली गोल्ड अवार्ड को ग्रीन ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है।
असम
प्रमुख जनजातियां : बड़ो, मिचिङ, राभा, तिवा, हाजङ | प्रमुख लोक नृत्य: बिहू, बागुरुम्बा, भोर नृत्य, ओजापली |
चर्चित व्यक्ति
जेरेमिया मानेले
- सोलोमन द्वीप के सांसदों ने चीन के मित्र पूर्व विदेश मंत्री जेरेमिया मानेले को प्रधान मंत्री के रूप में चुना।
सोलोमन द्वीप
मुद्रा: सोलोमन द्वीप डॉलर | राजधानी: होनियारा |
जॉन स्वाइनी
- स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री हमजा यूसुफ के इस्तीफे के बाद जॉन स्वाइनी को 'प्रथम मंत्री' के रूप में चुना गया।
स्कॉटलैंड
मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग | राजधानी: एडिनबर्ग |
विविध
# PlayTrue अभियान
- राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) इंडिया ने स्वच्छ खेलों के बारे में जागरूक करने के लिए #PlayTrue अभियान का आयोजन किया।
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) | स्थापना : 2005 |