21 September, 2025
GK Update
Wed 01 May, 2024
राष्ट्रीय समाचार
फ्लोटिंग सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी के लिए समझौता
- NHPC लिमिटेड ने भारत में 'फ्लोटिंग सोलर एनर्जी टेक्नोलॉजी' के कार्यान्वयन के लिए नॉर्वेजियन कंपनी 'ओशन सन' के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
NHPC लिमिटेड :
स्थापना : 1975 | मुख्यालय : फ़रीदाबाद | कार्यकारी निदेशक (नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन) : वी.आर. श्रीवास्तव |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत और क्रोएशिया : विदेश कार्यालय परामर्श का 11वां सत्र
- भारत और क्रोएशिया ने नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श का 11वां सत्र आयोजित किया।
- दोनों पक्षों ने व्यापार और अर्थव्यवस्था, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, विज्ञान और तकनीकी, पर्यटन और संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग करने के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
क्रोएशिया
मुद्रा: क्रोएशियाई कुना | राजधानी: ज़ाग्रेब |
विश्व का सबसे प्रदूषित शहर
- विश्व के 101 शहरों के वास्तविक समय के प्रदूषण को मापने वाली संस्था IQAir के अनुसार काठमांडू विश्व का सबसे प्रदूषित शहर है।
- काठमांडू के बाद थाईलैंड में चियांग माई दूसरे, वियतनाम में हनोई तीसरे, थाईलैंड में बैंकॉक चौथे और बांग्लादेश में ढाका पांचवें स्थान पर हैं।
IQAir
मुख्यालय: गोल्डाच, स्विट्जरलैंड | स्थापना : 1963 |
निवेश शिखर सम्मेलन के बाद भारत-नेपाल B2B बैठक
- काठमांडू घाटी में तीसरे नेपाल निवेश शिखर सम्मेलन के बाद, पोस्ट इन्वेस्टमेंट समिट भारत - नेपाल B2B मीट का आयोजन भारतीय दूतावास, काठमांडू द्वारा नेपाल के निवेश बोर्ड और नेपाल इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से किया गया ।
नेपाल
मुद्रा: नेपाली रुपया | राष्ट्रपति: राम चंद्र पौडेल |
फिलीपींस : सौर और पवन ऊर्जा की बढ़ती हिस्सेदारी
- फिलीपींस ने बिजली उत्पादन में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने की योजना बनाई है।
- फिलीपींस ने बिजली उत्पादन में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी को वर्ष 2024 में 2.4% से बढ़ाकर वर्ष 2030 में 5.6% करने की योजना बनाई है और पवन ऊर्जा को 3.1% से बढ़ाकर 11.7% करने की योजना बनाई है।
फिलिपींस
मुद्रा: फिलीपीन पेसो | राजधानी: मनीला |
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
एशिया प्रशांत : आर्थिक वृद्धि में कमी
- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के एशिया और प्रशांत के लिए क्षेत्रीय आर्थिक आउटलुक के अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि पहले के अनुमान से बेहतर है, परंतु वर्ष 2023 में 5 प्रतिशत से धीमी होकर 2024 में 4.5 प्रतिशत होने की उम्मीद है।
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
स्थापना: 1944 | मुख्यालय: वाशिंगटन, D.C, संयुक्त राज्य अमेरिका |
खेल समाचार
T20 वर्ल्ड कप
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी T20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
- रोहित शर्मा इस टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या को उप-कप्तान बनाया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
मुख्यालय: मुंबई | स्थापना: 1928 |
विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप
- गुवाहाटी में बैडमिंटन का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र 2025 विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
विश्व बैडमिंटन संघ ( BWF)
स्थापना : 1934 | मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया | अध्यक्ष: पॉल-एरिक होयर |
चर्चित व्यक्ति
एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी
- एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 26वें नौसेना प्रमुख (CNS) के रूप में पदभार ग्रहण किया। एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने एडमिरल आर.हरि कुमार का स्थान लिया, जो 29 अप्रैल 2024 को सेवानिवृत्त हो गए थे।
भारतीय नौसेना
आदर्श वाक्य: शं नो वरुणः | भारतीय नौसेना के बेड़े : पूर्वी (विशाखापत्तनम ) तथा पश्चिमी (मुंबई) |
रीम अल हाशिमी
- विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मंत्री रीम अल हाशिमी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत समीक्षा की तथा भारत-संयुक्त अरब अमीरात की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की।
संयुक्त अरब अमीरात
राजधानी: अबू धाबी | मुद्रा: UAE दिरहम |
विविध
भारत के पक्षियों की स्थिति रिपोर्ट 2023
- स्टेट ऑफ इंडियाज़ बर्ड्स रिपोर्ट 2023 के अनुसार भारतीय पक्षी प्रजातियाँ, विशेष रूप से मांसाहारी, कीटभक्षी और दानेदार, सर्वाहारी और मधु खाने वालों की तुलना में तेज़ दर से घट रही हैं, जो पक्षी आबादी पर आहार के प्रभाव को दर्शाता है।
- वर्ष 2020 में भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया जो नियमित रूप से अपने पक्षियों की स्थिति का आकलन करते हैं, यह उपलब्धि गांधीनगर में प्रवासी प्रजातियों पर कन्वेंशन के दलों के सम्मेलन में भारत के पक्षियों की स्थिति (SOIB) पर पहली रिपोर्ट के लॉन्च के साथ मिली।