20 May, 2025
वैश्विक व्यापार आउटलुक और सांख्यिकी रिपोर्ट
Tue 16 Apr, 2024
सन्दर्भ
- हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने नवीनतम वैश्विक व्यापार आउटलुक और सांख्यिकी रिपोर्ट पेश की।
प्रमुख बिंदु
- रिपोर्ट के अनुसार भारत ने डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं के एक्सपोर्ट में 17 फीसदी की छलांग लगाकर 257 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की।
- अब भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत की विकास दर चीन और जर्मनी द्वारा दर्ज की गई 4 प्रतिशत की वृद्धि से कहीं अधिक थी।
- डब्ल्यूटीओ के अनुमान के अनुसार डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं का वैश्विक निर्यात 2023 में बढ़कर 4.25 ट्रिलियन डॉलर हो गया। यह साल-दर-साल 9 फीसदी अधिक है, जो वस्तुओं और सेवाओं के विश्व निर्यात का 13.8 प्रतिशत है।
- 2023 में जहाँ वैश्विक स्तर पर वस्तुओं के व्यापार के सभी सेक्टर में गिरावट आई, वहीं, डिजिटल रूप से वितरित सर्विस का निर्यात बढ़ता रहा।
- रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप और एशिया में (जो क्रमशः 52.4 प्रतिशत और 23.8 प्रतिशत की वैश्विक हिस्सेदारी रखते हैं) निर्यात में 11 प्रतिशत और 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2023 में व्यापार, प्रोफेशनल और तकनीकी सर्विस का योगदान 41.2 प्रतिशत था।
- डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं के विश्व निर्यात में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बाद कंप्यूटर सर्विस (20.5 प्रतिशत), फाइनेंस सर्विस (16 प्रतिशत), प्रॉपर्टी रिलेटेड सर्विस (10.9 प्रतिशत), बीमा और पेंशन सेवाएं (5.2 प्रतिशत), टेलीकॉम (2.6 प्रतिशत) ऑडियो-वीडियो और अन्य पर्सनल, सांस्कृतिक और मनोरंजन सेवाएं (2.1 प्रतिशत), और सूचना सेवाएँ (1.5 प्रतिशत) हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार ये टेक्नोलॉजी अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं में क्रांति लाने के लिए तैयार हैं।
- इससे दक्षता, नवाचार, लागत बचत, वैयक्तिकरण के अवसर, नई नौकरियों का निर्माण और आर्थिक विकास में वृद्धि होगी। इसके बाद डिजिटल रूप से वितरित सेवाओं में व्यापार को और बढ़ावा मिलेगा।
- गौरतलब है कि कंटेंट बनाना जैसे चित्र, संगीत या यहां तक कि वीडियो जैसी बनाने में एआई (Artificial Intelligence-AI) का उपयोग वर्ष 2023 में तेजी से बढ़ा।
- रिपोर्ट में विश्व व्यापारिक व्यापार 2023 में 1.2 प्रतिशत गिरने के बाद 2024 में 2.6 प्रतिशत और 2025 में 3.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जतायी गयी है।
- हालांकि, क्षेत्रीय संघर्ष, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक नीति अनिश्चितता पूर्वानुमान के लिए पर्याप्त नकारात्मक जोखिम पैदा करते हैं।
हालिया रिपोर्ट के बारे में
- डब्ल्यूटीओ का "वैश्विक व्यापार आउटलुक और सांख्यिकी" रिपोर्ट वर्ष 2022 की चौथी तिमाही तक हाल के वैश्विक व्यापार विकास का विश्लेषण करता है और 2023 और 2024 में विश्व व्यापार के लिए संगठन के पूर्वानुमान प्रस्तुत करता है।
परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य
विश्व व्यापार संगठन (WTO)
- WTO को वर्ष 1947 में संपन्न हुए प्रशुल्क एवं व्यापार पर सामान्य समझौते (General Agreement on Tariffs and Trade- GATT) के स्थान पर अपनाया गया।
- कार्य प्रारंभ :1 जनवरी 1995
- मुख्यालय :जिनेवा, स्विट्जरलैंड
- सदस्य : 164 देश एवं यूरोपीय यूनियन
- भारत GATT एवं WTO संस्थापक सदस्य बना : वर्ष 1947