GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 12 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

'ट्री एम्बुलेंस' 

  • नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने नई दिल्ली में हरियाली की रक्षा और संवर्धन के लिए 'ट्री एम्बुलेंस' लॉन्च की।
  • ट्री एम्बुलेंस का उपयोग बीमारियों, कीटों और दीमक से ग्रस्त पेड़ों के इलाज के लिए किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 21 मार्च

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत-पेरू व्यापार समझौता 

  • भारत-पेरू व्यापार समझौता वार्ता का 7वां दौर नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
  • पेरू लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है।

पेरू

मुद्रा : सोल राजधानी: लीमा

खेल समाचार

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 

  • भारत के 19 वर्षीय उदित ने किर्गिस्तान के बिश्केक में ‘एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ में पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
  • अभिमन्यु (पुरुष 70 किग्रा) और विक्की (पुरुष 97 किग्रा) ने भी अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। 

किर्गिस्तान

मुद्रा: किर्गिस्तानी सोम राष्ट्रपति: सदिर जापारोव

पुरस्कार एवं सम्मान

जॉन डर्क्स पुरस्कार

  • बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में वैश्विक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गगनदीप कांग को वैश्विक स्वास्थ्य में प्रतिष्ठित ‘जॉन डर्क्स पुरस्कार’ के लिए चुना गया है।
  • वैश्विक स्वास्थ्य में जॉन डर्क्स पुरस्कार कनाडा में गेर्डनर फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है। 

कनाडा

राजधानी: ओटावा मुद्रा: कैनेडियन डॉलर प्रधान मंत्री: जस्टिन ट्रूडो

चर्चित व्यक्ति

लिंडी कैमरून

  • यूनाइटेड किंगडम (UK) नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर के प्रमुख लिंडी कैमरून को भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

यूनाइटेड किंगडम

राजधानी: लंदन प्रधान मंत्री: ऋषि सुनक

स्वप्निल असनोदकर

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत की अंडर-19 लड़कों की टीम के लिए स्वप्निल असनोदकर को बल्लेबाजी कोच  नियुक्त किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)

स्थापना: दिसंबर 1928 मुख्यालय: मुंबई अध्यक्ष: रोजर बिन्नी

मनोज मित्तल

  • वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में मनोज मित्तल और राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) के प्रबंध निदेशक के रूप में संजय शुक्ला की सिफारिश की है।

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB)

गठन :  अप्रैल 2016 FSIB केंद्र सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण वाली एक स्वतंत्र संस्था है। 

विविध

CAR T सेल थेरेपी 

  • काइमेरिक एंटीजन रिसेप्टर (CAR) टी सेल (T cell) थेरेपी में घातक ट्यूमर कोशिकाओं से लड़ने के लिए रोगी की T कोशिकाओं को आनुवंशिक रूप से संशोधित करना शामिल है। 
  • T कोशिकाएं एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिकाएं हैं जो अस्थि मज्जा में स्टेम कोशिकाओं से विकसित होती हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाती हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

हाल ही में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IIT Bombay में Cancer का इलाज CAR T-cell therapy को लॉन्च किया है। 

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024

  • क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS Quacquarelli Symonds) ने वर्ष 2024 के लिए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) जारी की है। 
  • यह रैंकिंग 95 देशों और क्षेत्रों के 56 शैक्षणिक विषयों और पांच व्यापक संकाय क्षेत्रों के 1,500 से अधिक विश्वविद्यालयों के बीच है।
  • रैंकिग में 69 भारतीय विश्वविद्यालयों ने 424 प्रविष्टियों के साथ विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) में जगह बनाई है, जो पिछले वर्ष के 355 से 19.4 प्रतिशत अधिक है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

भारत का सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय : JNU (वैश्विक स्तर पर 20वां), विकास के अध्‍ययन के लिए

Latest Courses