GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 10 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन

  • केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत अनुसंधान और विकास प्रस्ताव जमा करने की समय सीमा को 27 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
  • राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन पिछले वर्ष जनवरी में वित्तीय वर्ष 2029-30 तक 19,744 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ शुरू किया गया था।
हाइड्रोजन परमाणु क्रमांक: 1

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान त्रिपक्षीय समझौता 

  • भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने पहली बार त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत और पाकिस्तान ने डाक और दूरसंचार लिंक और यात्रा सुविधाओं को तत्काल फिर से शुरू करने के लिए एक अन्‍य द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

बांग्लादेश

राजधानी: ढाका मुद्रा: बांग्लादेशी टका

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

ईवी स्टार्ट-अप

  • यूरोपीय संघ और भारत ने सर्कुलरिटी और कार्बन-तटस्थता को बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए बैटरी रीसाइक्लिंग टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप के लिए एक मैचमेकिंग कार्यक्रम शुरू किया।
  • इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकी क्षेत्र में यूरोपीय और भारतीय लघु और मध्यम आकार के उद्यमों और स्टार्टअप के बीच सहयोग को बढ़ाना है। 
यूरोपीय संघ स्थापना : 1993

स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम

  • इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) सिंगापुर में स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम का आयोजन करेगा।
  • IPEF फोरम का लक्ष्य टिकाऊ बुनियादी ढांचे, जलवायु प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश जुटाना है।
इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) शुरूआत : मई 2022

रक्षा समाचार

समुद्र पहरेदार

  • भारतीय तट रक्षक प्रदूषण नियंत्रण जहाज (PCV) समुद्र पहरेदार आसियान देशों में अपनी चल रही विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में, 09 अप्रैल 2024 को ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह कॉल किया।   
  • आसियान देशों में ICG विशेष पोत की यात्रा समुद्री प्रदूषण को रोकने के लिए भारत आसियान पहल के अनुरूप है, इसकी घोषणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2022 में कंबोडिया में आसियान रक्षा मंत्री प्लस बैठक के दौरान घोषणा की थी।

भारतीय तट रक्षक बल 

गठन : अगस्त 1978 मुख्यालय : नई दिल्ली महानिदेशक : राकेश पाल

खेल समाचार

ATP टूर की कम्प्यूटरीकृत रैंकिंग 

  • नोवाक जोकोविच ATP टूर की कम्प्यूटरीकृत रैंकिंग में रोजर फेडरर को पीछे छोड़कर नंबर 1 स्थान पर रहने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने हैं। 

राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 

  • हॉकी इंडिया ने एक नई पहल, ‘राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25’ का अनावरण किया, जो भारत में महिलाओं के लिए पहली घरेलू हॉकी लीग है । 

हॉकी इंडिया: 

स्थापना : 2009 मुख्यालय : नई दिल्ली अध्यक्ष : पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार तिर्की

चर्चित व्यक्ति

थियोडोरा जेंट्ज़िस (Theodora Gentzis)

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेल्जियम के विदेश मंत्रालय के महासचिव थियोडोरा जेंट्जिस (Theodora Gentzis) से मुलाकात की तथा भारत, बेल्जियम और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

बेल्जियम

मुद्रा: बेल्जियम फ्रैंक राजधानी: ब्रुसेल्स

साइमन हैरिस

  • भारतीय मूल के साइमन हैरिस आयरलैंड के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने हैं, इससे पहले भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।

आयरलैंड

मुद्रा: यूरो राजधानी: डबलिन

विविध

विश्व होम्योपैथी दिवस 2024

  • होम्योपैथी के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों तक इसकी पहुंच में सुधार करने के लिए प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को ‘विश्व होम्योपैथी दिवस 2024’ मनाया जाता है।
  • यह दिन जर्मन चिकित्सक और रसायनज्ञ डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती का प्रतीक है। 
विषय होम्योपरिवार   : एक स्वास्थ्य, एक परिवार

राष्ट्रीय समुद्री दिवस

  • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अर्थव्यवस्था के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस 1919 में मुंबई से लंदन तक प्रथम भारतीय स्वामित्व वाले जहाज ‘SS लॉयल्टी’ की उद्घाटन यात्रा की याद दिलाता है।
थीम/विषय "भविष्य को नेविगेट करना: सुरक्षा पहले" 

Latest Courses