20 May, 2025
GK Update
Tue 09 Apr, 2024
राष्ट्रीय समाचार
भारत का गेहूँ उत्पादन
- वर्ष 2024-25 विपणन सीज़न के लिए भारत का गेहूं उत्पादन लगभग 106 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि है, परंतु सरकार के पूर्वानुमान (112 मिलियन मीट्रिक टन) से कम है।
- भारत में प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात हैं।
- चीन के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा गेहूं उपभोक्ता और उत्पादक है।
चीन
राजधानी: बीजिंग | मुद्रा: चीनी युआन |
'शक्ति - संगीत और नृत्य का महोत्सव'
- संगीत नाटक अकादमी देश के सात अलग-अलग शक्तिपीठों पर 'शक्ति - संगीत और नृत्य का महोत्सव' आयोजित करेगी।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका-जापान-फिलीपींस शिखर सम्मेलन
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन 11 अप्रैल को वाशिंगटन में जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्नांडो मार्कोस जूनियर से मुलाकात करेंगे। यह पहला यूएस-जापान-फिलीपींस त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा।
जापान | राजधानी: टोक्यो |
फिलिपींस | राजधानी: मनीला |
संयुक्त राज्य अमेरिका | राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी |
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
सोडियम साइनाइड पर एंटी-डंपिंग शुल्क
- वाणिज्य उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने चीन, यूरोपीय संघ, जापान और कोरिया से आयातित सोडियम सायनाइड पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश की है।
सोडियम साइनाइड | रासायनिक सूत्र: NaCN |
खेल समाचार
बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2024
- पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के निंगबो में 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2024 का आयोजन शुरू हुआ।
टेक्सास ओपन गोल्फ
- भारतीय-अमेरिकी अक्षय भाटिया ने सैन एंटोनियो में PGA टूर के टेक्सास ओपन गोल्फ में डेनी मैक्कार्थी को हराकर खिताब जीता।
PCI - श्राची ग्रुप समझौता
- भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) ने श्राची ग्रुप के साथ तीन वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
भारतीय पैरालंपिक समिति
स्थापना : 1994 | अध्यक्ष: देवेन्द्र झाझड़िया |
चर्चित व्यक्ति
सुमित नागल
- भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल मोंटे कार्लो मास्टर्स में मुख्य ड्रॉ मैच जीतने वाले प्रथम भारतीय बने हैं।
- वह क्ले पर मास्टर्स 1000 मैच जीतने वाले प्रथम पुरुष भारतीय एकल खिलाड़ी भी बनेे हैं।
- वह 1977 में विजय अमृतराज और 1982 में रमेश कृष्णन के बाद मोंटे कार्लो में मुख्य ड्रॉ में शामिल होने वाले केवल तीसरे भारतीय हैं।
मनोज पांडा
- केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में अर्थशास्त्री मनोज पांडा की नियुक्ति को अधिसूचित किया है।
16वां वित्त आयोग | अध्यक्ष: डॉ. अरविंद पनगढ़िया |
विविध
AI - BIAL समझौता
- एयर इंडिया (AI) और बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने बेंगलुरु को दक्षिण भारत के लिए विमानन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक समझौता किया है।
टीएसएटी-1ए (TSAT-1A)
- निजी क्षेत्र में निर्मित भारत का पहला सैन्य ग्रेड भू-स्थानिक उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया एवं कक्षा में स्थापित किया गया।
- टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और सैटेलॉजिक ने भारत का पहला निजी सब-मीटर रिज़ॉल्यूशन पृथ्वी अवलोकन उपग्रह TSAT-1A लॉन्च किया। इस उपग्रह को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।