GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 05 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

घर से वोट देने का अधिकार

  • भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी संसदीय चुनावों में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग व्यक्तियों को घर से वोट देने का अधिकार दिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :    

  • मुख्य चुनाव आयुक्त : राजीव कुमार 
  • निर्वाचन आयुक्त : ज्ञानेश कुमार एवं सुखबीर सिंह संधू
  • भारत में वोट देने का अधिकार : अनुच्छेद 326
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस : 25 जनवरी

भारतीय रिजर्व बैंक

  • भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) गवर्नमेंट सिक्योरिटीज मार्केट में रिटेल निवेशकों की भागीदारी को आसान बनाने के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। 
  • ऐप लॉन्च होने के बाद खुदरा निवेशकों के लिए रिटेल डायरेक्ट पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार के बॉन्ड, राज्य सरकार के बॉन्ड, ट्रेजरी बिल, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को खरीदना, बेचना और निवेश करना आसान हो जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) : 

स्थापना : 1935, कोलकाता  गवर्नर : शक्तिकान्त दास मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र

अंतरराष्ट्रीय समाचार

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) 

  • उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) यूरोप और उत्तरी अमेरिका में सामूहिक रक्षा के 75 वर्ष पूरे होने पर ब्रुसेल्स में एक कार्यक्रम किया,  इस कार्यक्रम में  अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और उनके समकक्ष उपस्थित हुए। 
  • इस संधि पर 4 अप्रैल, 1949 को वाशिंगटन में हस्ताक्षर किए गए थे।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) :

मुख्यालय : ब्रुसेल्स, बेल्जियम महासचिव : जेन्स स्टोलटेनबर्ग

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

रेपो रेट अपरिवर्तित

  • भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा।
  • रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है।

मौद्रिक नीति समिति (MPC) : 

  • स्‍थापना : जून 2016 

धारा 45ZB के अनुसार एमपीसी में 6 सदस्य होंगे :

  • अध्यक्ष के रूप में : RBI गवर्नर 
  • मौद्रिक नीति का प्रभारी डिप्टी गवर्नर
  • केंद्रीय बोर्ड द्वारा नामित बैंक का एक अधिकारी।
  • केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त तीन व्यक्ति

सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा

  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंक भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों को CBDC वॉलेट की पेशकश करने में सक्षम बनाकर CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) या ई-रुपी को व्यापक क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए सुलभ बनाने का प्रस्ताव दिया है।
  • CBDC भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी एक कानूनी निविदा है। यह इलेक्ट्रॉनिक रूप में एक संप्रभु मुद्रा है।

सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC):

  • कागज़ी मुद्रा का डिजिटल रूप है एवं फिएट मुद्रा के समान है। 
  • ब्लॉकचेन द्वारा समर्थित वॉलेट का उपयोग करके डिजिटल फिएट मुद्रा या CBDC का लेन-देन किया जा सकता है।

रक्षा तथा प्रौद्योगिकी

अग्नि-प्राइम मिसाइल

  • भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) : 

डीआरडीओ मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: समीर वी कामत

खेल समाचार

कजाकिस्तान इंटरनेशनल चैलेंज 

  • युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब अस्ताना में कजाकिस्तान इंटरनेशनल चैलेंज में चार अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं हैं। 

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन  (BWF) :

प्रारंभ : वर्ष 1934 में (अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ के रूप में)

मुख्यालय : कुआलालंपुर, मलेशिया

विश्व बैडमिंटन महासंघ के रूप में (वर्ष 2006 में)

चर्चित व्यक्ति

शाश्वत गोयनका

  • कोलकाता स्थित RPSG ग्रुप के उपाध्यक्ष शाश्वत गोयनका विश्व आर्थिक मंच के युवा वैश्विक नेताओं के 2024 वर्ग में शामिल होंगे। 
  • इस वर्ष के लिए इंडिया इंक के अन्य वर्ग के सदस्यों में FSN E-कॉमर्स वेंचर्स (NYKAA) के CEO अद्वैत नायर, जुबिलेंट ग्रुप के निदेशक अर्जुन भरतिया और वेदांता लिमिटेड की गैर-कार्यकारी निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बार शामिल हैं।

विश्व आर्थिक मंच (WORLD ECONOMIC FORUM): 

स्थापना : 1971 मुख्यालय : स्विट्ज़रलैंड, जिनेवा

Latest Courses