GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 04 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

CAR-T सेल थेरेपी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मुंबई के आईआईटी बॉम्बे में CAR-T सेल थेरेपी राष्ट्र को समर्पित करेंगी। 
  • इस थेरेपी को आईआईटी बॉम्बे और टाटा मेमोरियल सेंटर के सहयोगात्मक प्रयास के रूप में विकसित किया गया है। 
CAR-T सेल थेरेपी विकास : IIT बॉम्बे-इनक्यूबेटेड कंपनी द्वारा

MyCGHS एप 

  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने उपकरणों के iOS इकोसिस्टम के लिए myCGHS ऐप लांच किया। 
  • ऐप को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, सूचना और संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

बिम्सटेक चार्टर

  • बिम्सटेक चार्टर नेपाल की संघीय संसद के निचले सदन में उप प्रधान मंत्री और विदेश मामलों के मंत्री, नारायण काजी श्रेष्ठ द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
  • आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रगति, वैज्ञानिक उपलब्धि, शांति, स्थिरता और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए 1997 में बिम्सटेक का गठन किया गया था।
  • बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड बिम्सटेक के सदस्य हैं। नेपाल 2004 में बिम्सटेक का सदस्य बना।

अर्थव्यवस्था 

द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक

  • भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक मुंबई में शुरू हुई।
  • फरवरी में समिति ने तरलता समायोजन सुविधा (Liquidity Adjustment Facility: LAF) के तहत नीतिगत रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया था।

खेल समाचार 

WTT फीडर वरज़दीन 2024

  • टेबल टेनिस में, WTT फीडर वरज़दीन 2024 क्रोएशिया में शुरू होगा।
  • प्रतियोगिता में साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा जैसे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे।

चर्चित व्यक्ति 

त्साई इंग-वेन

  • ताइवान की निवर्तमान राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने द्वीप में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद  सहायता एवं समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
ताइवान राजधानी: ताइपे शहर

लुइस मोंटेनेग्रो

  • लुइस मोंटेनेग्रो ने पुर्तगाली गणराज्य के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया है।
पुर्तगाली गणराज्य राजधानी: लिस्बन

वाइस एडमिरल मार्क हैमंड

  • रॉयल ऑस्ट्रेलिया नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड ने नई दिल्ली में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से मुलाकात की।

विविध 

घर-घर गारंटी अभियान

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत किया है। 

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता के लिए दिवस

  • प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खनन जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
  • यह खदान कार्रवाई गतिविधियों, भूमि खदानों, मानव जाति की सुरक्षा के लिए इसके खतरों और इसके उन्मूलन की दिशा में कैसे काम किया जाए, इस ओर जनता का ध्यान बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
थीम 2024 जीवन की रक्षा, शांति निर्माण

Latest Courses