20 May, 2025
GK Update
Tue 02 Apr, 2024
राष्ट्रीय समाचार
स्कोर 2.0
- सेबी ने अपनी शिकायत निवारण प्रणाली का एक नया और अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल संस्करण - स्कोर्स 2.0 (SCORES 2.0) लॉन्च किया है।
- स्कोर्स का नया संस्करण ऑटो-रूटिंग, ऑटो-एस्केलेशन, नामित निकायों द्वारा निगरानी और समयसीमा में कमी के माध्यम से प्रक्रिया को और अधिक कुशल बना देगा।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड :
स्थापना : अप्रैल 1988 | मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र | अध्यक्ष : माधबी पुरी बुच |
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
एंटी-डंपिंग जांच
- भारत ने चीन और जापान से रबर उद्योग में इस्तेमाल होने वाले 'अघुलनशील सल्फर' के आयात की डंपिंग रोधी जांच शुरू की है।
- सस्ते आयात में वृद्धि के कारण घरेलू उद्योगों को नुकसान हुआ है या नहीं यह निर्धारित करने के लिए देशों द्वारा एंटी-डंपिंग जांच की जाती है।
- भारत, चीन और जापान विश्व व्यापार संगठन के सदस्य हैं।
विश्व व्यापार संगठन (WTO) :
स्थापना : 1995 | मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड |
कोयला एवं लिग्नाइट उत्पादन
- कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार पहली बार भारत का कोयला और लिग्नाइट उत्पादन एक अरब टन से अधिक हो गया है।
कोयला :
कोयले का प्रकार : एन्थ्रेसाइट, पीट, बिटुमिनस, लिग्नाइट | भारत का सबसे पुराना कोयला क्षेत्र : रानीगंज, पश्चिम बंगाल | भारत में सबसे गहरी कोयला खदान : चिनाकुरी, पश्चिम बंगाल |
खेल समाचार
पेरिस ओलंपिक
- टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू इस साल थाईलैंड के फुकेत में IWF विश्व कप में सफलतापूर्वक प्रतिस्पर्धा करने के बाद पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक बन गईं।
पेरिस ओलम्पिक, 2024:
|
|
|
चर्चित व्यक्ति
शेफाली बी. शरण
- वरिष्ठ सूचना सेवा अधिकारी शेफाली बी. शरण ने प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला।
जूडिथ सुमिनवा तुलूका
- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने जूडिथ सुमिनवा को प्रधान मंत्री नियुक्ति किया है।
कांगो :
मुद्रा : मध्य अफ़्रीकी CFA फ़्रैंक | राजधानी : किंशासा |
एडमिरल एडुंग फान-इआम
- रॉयल थाई नेवी के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
थाईलैंड :
मुद्रा : थाई बात | राजधानी : बैंकॉक |
पुरस्कार एवं सम्मान
स्कॉच ESG पुरस्कार 2024
- REC लिमिटेड को 'नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण' श्रेणी में SKOCH ESG पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।
REC लिमिटेड | कार्यकारी निदेशक : टीएससी बोश |
विविध
ओडिशा दिवस
- ओडिशा दिवस, जिसे उत्कल के नाम से भी जाना जाता है प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को मनाया जाता है।
- 1936 में आज ही के दिन बिहार से अलग कर 'ओडिशा' (तत्कालीन : उड़ीसा) को नया राज्य बनाया गया था। नए ओडिशा में छह जिले (कटक, पुरी, बालेश्वर, संबलपुर, कोरापुट और गंजम) शामिल थे।
ओडिशा के प्रमुख नृत्य | ओडिसी , गोटीपुआ , छाऊ , घुमुरा |
बृहस्पति के चंद्रमा पर ओजोन
- भारत सहित वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने बृहस्पति के चंद्रमा कैलिस्टो पर ओजोन की मौजूदगी का संकेत देने वाले पुख्ता सबूत खोजे हैं ।
- बृहस्पति के 95 चंद्रमा हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है।
सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह | बृहस्पति |
विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस 2024
- ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकारों (ASD) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
- ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार स्थितियों का एक विविध समूह है जिसमें सामाजिक संपर्क और संचार में कुछ हद तक कठिनाई होती है।
विषय | ऑटिस्टिक आवाज़ों को सशक्त बनाना |