GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 01 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

भारत रत्न

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपप्रधानमंत्री  एल.के. आडवाणी को दिल्‍ली में उनके आवास पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। 
भारत रत्न  स्थापना : 1954 

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP)

 

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8 फीसदी या उससे अधिक बढ़ेगा।
  • सकल घरेलू उत्पाद एक वर्ष में किसी देश की भौगोलिक सीमा के भीतर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य है। 

 रक्षा समाचार

'टाइगर ट्रायम्फ 2024'

 

  • भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ 2024' का आयोजन किया गया। 

भारतीय नौसेना : 

नौसेना दिवस : 4 दिसंबर  आदर्श वाक्य : (शं नो वरुणः) नौसेनाध्यक्ष : एडमिरल आर. हरि कुमार 

 खेल समाचार

मियामी ओपन टूर्नामेंट

 

  • भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी मैथ्यू एब्डेन के साथ 31 मार्च 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में 2024 मियामी ओपन टेनिस पुरुष युगल खिताब जीता। 
  • पुरुष एकल में इतालवी टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने खिताब जीता, जबकि महिला एकल में अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स ने अपना पहला बड़ा खिताब जीता।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

  • रोहन बोपन्ना ATP मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति और सभी नौ ATP  मास्टर्स 1000 स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। 

 स्पेन मास्टर्स 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट

 

  • स्पेन मास्टर्स 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिंगापुर के कीन यू लोह ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता है।
  • महिला एकल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने ताज अपने नाम किया।

HI प्लेयर ऑफ द ईयर 2023

 

  • हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे को छठे वार्षिक हॉकी इंडिया (HI) पुरस्कारों में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं के बीच 2023 के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया। 

 चर्चित व्यक्ति

विनीत जैन

 

  • टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन को एक्सचेंज 4 मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड्स (ENBA) की ओर से प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से नवाजा गया। 
  • उन्हें यह सम्मान भारतीय टेलीविजन में समाचार के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। 

 विविध

हिम तेंदुआ 

 

  • अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) द्वारा आयोजित एक संवाद में विशेषज्ञों ने हिम तेंदुओं के संरक्षण पर जोर दिया।
  • जनवरी 2024 के एक सर्वेक्षण में भारत में 718 हिम तेंदुओं का अनुमान लगाया गया है, जिनमें से अधिकांश लद्दाख में हैं। 
हिम तेंदुआ IUCN स्थिति : असुरक्षित 

Latest Courses