GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 13 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार

भारत शक्ति युध्‍दाभ्यास 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में त्रि-सेवा युध्‍दाभ्यास 'भारत शक्ति' में शामिल हुए।  
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

'इंडियाज टेकेड : चिप्स फॉर विकसित भारत'

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडियाज टेकेड : चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा लगभग  1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 
  • भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत ये सुविधाएं गुजरात के धोलेरा, साणंद और असम के मोरीगांव में स्थापित की जाएंगी। असम के मोरीगांव में आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT) सुविधा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) द्वारा सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) के लिए संशोधित योजना के तहत स्थापित की जाएगी।

कोचरब आश्रम का उद्घाटन 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया। 
  • यह 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आश्रम था।
  • प्रधानमंत्री ने गांधी आश्रम स्मारक का मास्टर प्लान भी लॉन्च किया।

महात्‍मा गांधी, प्रमुख आंदोलन/ सत्याग्रह

चंपारण सत्याग्रह : 1917  खेड़ा सत्याग्रह : 1918 असहयोग आंदोलन : 1920

NIELIT और ITI मिस्र के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

  • भारत में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) और मिस्र में सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ITI) ने कार्यबल कौशल बढ़ाने, रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने, कौशल अंतराल को संबोधित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। 

भारत का पहला FutureLABS केंद्र

  • केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने C-DAC तिरुवनंतपुरम में भारत के पहले FutureLABS केंद्र का उद्घाटन किया है। इस सेंटर को सेंटर फॉर सेमीकंडक्टर चिप्स एंड सिस्टम्स फॉर स्ट्रैटेजिक इलेक्ट्रॉनिक्स नाम दिया गया है।
  • माइक्रोग्रिड प्रौद्योगिकियों के विकास और तैनाती के लिए C-DAC (T) और टाटा पावर के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

लोकपाल

  • लोकपाल के अध्यक्ष , न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने 3 नए सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।
  • न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी एवं न्यायमूर्ति संजय यादव को न्यायिक सदस्य तथा सुशील चन्द्र को सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।
  • अब अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर सहित 9  सदस्यों की संख्या पूरी हो गई है जिसमें 1 अध्यक्ष और 8 सदस्य होते हैं।

लोकपाल : 

  • लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक, 2011 संसद द्वारा पारित : 17 दिसंबर, 2013
  • प्रभावी : 16 जनवरी 2014 से 
  • संशोधन : 2016 में (एक बार) 
  • कार्यकाल : 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) 
  • प्रथम लोकपाल : पिनाकी चंद्र घोष

"भारत की प्रथम ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग" 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बेचराजी में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड की इकाई में "भारत की प्रथम ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग" का उद्घाटन किया ।

खेल समाचार

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

  • यशस्वी जयसवाल को फरवरी के लिए ICC  का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) 

मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात स्थापना : 15 जून 1909 अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले

महिला प्रीमियर लीग  2024

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ऑलराउंडर एलिसे पेरी महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में छह विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं।

चर्चित व्यक्ति

नायब सिंह सैनी

  • हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

हरियाणा

राजधानी: चंडीगढ़ राज्‍यपाल : बंडारू दत्तात्रेय

मुहम्मद इशाक डार

  • मुहम्मद इशाक डार पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बन गए हैं

पाकिस्तान

डूरण्ड रेखा : अफगानिस्तान और पाकिस्तान भारत और पाकिस्‍तान सीमा रेखा : रेडक्लिफ रेखा

विविध

" स्वराज " पहला सीज़न लॉन्च

  • केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुंबई में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम पर " स्वराज " का पहला सीज़न लॉन्च किया ।
  • स्वराज ' के निर्माता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह धारावाहिक 1498 में वास्को डी गामा के आगमन से लेकर 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति तक भारत की यात्रा को दर्शाता है।

IREDA स्थापना दिवस

  • भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) ने 11 मार्च, 2024 को अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया। 

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA): 

स्‍थापना : 1987  मुख्यालय: भारत अध्यक्ष और एमडी : प्रदीप कुमार दास

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने अपना 19वां स्थापना दिवस जैकरांडा हॉल, इंडियन हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में मनाया। 
अध्यक्ष, NCPCR प्रियंक कानूनगो

Latest Courses