GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 11 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार

कृषि ड्रोन प्रदर्शन

 

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ‘सशक्त नारी - विकसित भारत' कार्यक्रम में शामिल हुए हैं तथा नई दिल्ली में नमो ड्रोन दीदियों द्वारा आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शन का अवलोकन भी किया । 
  • नमो ड्रोन दीदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में महिलाओं को ड्रोन उड़ाना और उन्हें आजीविका के विकल्प प्रदान करके सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन में शामिल करना है। 

भारत में प्रमुख महिला सशक्तिकरण योजना :

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना : 2015
  • वन-स्टॉप सेंटर योजना : 2015
  • उज्जवला : 2016
  • निर्भय : 2012 

महाराष्ट्र - MSME-प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला

 

  • केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, नारायण राणे महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में MSME-प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखेंगे।
  •  यह प्रौद्योगिकी केंद्र सामान्य इंजीनियरिंग और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
भारत में MSME को उनके वार्षिक राजस्व के साथ-साथ संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में उनके निवेश के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। वर्तमान वर्गीकरण :-
उद्यम का प्रकार निवेश कारोबार
सूक्ष्म 1 करोड़ रुपये 5 करोड़ रु
लघु 10 करोड़ रु 50 करोड़ रु
मध्यम  50 करोड़ रु 250 करोड़ रु

  बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

भारत ने EFTA के साथ TEPA पर हस्ताक्षर 

 

  • भारत ने स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लिकटेंस्टीन और आइसलैंड वाले यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के साथ एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत 15 वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई।
  • व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (TEPA) का लक्ष्य भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाना और दस लाख प्रत्यक्ष रोजगार पैदा करना है।
  • EFTA देशों में स्विट्जरलैंड भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और उसके बाद नॉर्वे है। 

यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन (EFTA) :

स्थापना: 4 जनवरी 1960 संस्थापक: स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, डेनमार्क, पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया 

रक्षा समाचार

अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस – 24 

 

  • फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन (1TS) के प्रमुख जहाज INS तीर ने पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स में आयोजित अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस - 24 (CE - 24) में भाग लिया।
  • इस अभ्यास का उद्घाटन सेशेल्स के राष्ट्रपति ने भारत, अमेरिका और अफ्रीकी देशों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया।

अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस : 

 प्रकार : समुद्री अभ्यास   उद्देश्य : पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी हिंद महासागर में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना। 

 खेल समाचार

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट

 

  • भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपना दूसरा फ्रेंच ओपन पुरुष युगल बैडमिंटन खिताब जीत लिया है।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) 

स्थापना : जुलाई 1934 मुख्यालय :  कुआलालंपुर, मलेशिया 

विश्व मुक्केबाजी क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट 

 

  • भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने इटली के बस्टो अर्सिज़ियो में पहले विश्व मुक्केबाजी क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में पुरुषों के 71 किलोग्राम भार वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल में ग्रीस के क्रिस्टोस कैराइटिस को हराया। 

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) :

स्‍थापना : 1946 मुख्यालय : लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड अध्‍यक्ष : उमर क्रेमलेव 

ICC रैंकिंग

 

  • भारत ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • भारत पहले से ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग में शीर्ष पर है और अब क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में रैंकिंग में शीर्ष पर है। 

प्रथम दो रैंक : 

टेस्ट रैंकिंग : भारत 122, ऑस्ट्रेलिया 117

वनडे/ODI  : भारत 121, ऑस्ट्रेलिया 118

टी20 : भारत 266, इंग्लैंड 256 

 पुरस्कार एवं सम्मान

ऑस्कर पुरस्कार 2024

 

  • ऑस्कर पुरस्कार 2024 में फिल्म ओपेनहाइमर के लिए  सिलियन मर्फी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और क्रिस्टोफर नोलन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित सर्वश्रेष्ठ चित्र का पुरस्कार जीता है।
  • एम्मा स्टोन को योर्गोस लैंथिमोस की पुअर थिंग्स में बेला बैक्सटर की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार मिला है। 

ऑस्कर पुरस्कार 2024

आयोजन स्‍थल : डॉल्बी थिएटर, लॉस एंजिल्स , कैलिफ़ोर्निया, यू.एस

ओपनेहाइमर: कुल 13 कैटेगरी में नामांकन

भारत की आधिकारिक प्रविष्टि  2024:'टू किल अ टाइगर' (झारखंड के एक परिवार के जीवन पर आधारित), डायरेक्ट : निशा पाहुजा

चर्चित व्यक्ति

नितिन चंद्रकांत देसाई

 

  • ऑस्कर समारोह के दौरान एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ने भारतीय कला निर्देशक और प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन चंद्रकांत देसाई को श्रद्धांजलि दी, जिनका 2 अगस्त, 2023 को निधन हो गया था । 

 आसिफ अली जरदारी

 

  • पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फ़ैज़ ईसा ने राष्ट्रपति भवन ऐवान-ए-सद्र में 68 वर्षीय ज़रदारी को शपथ दिलाई 

 न्यायमूर्ति ( सेवानिवृत्त ) अजय माणिकराव खानविल 

 

  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजय माणिकराव खानविलकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई।

लोकपाल और लोकायुक्त

लागू : 16 जनवरी 2014 यह विधायिका के प्रति प्रशासनिक जवाबदेही के सिद्धांत पर आधारित है 

 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया

 

  • दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है।
  • फरवरी 2023 में, 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाया गया था। गामिनी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए समूह का हिस्सा है। 
कुनो राष्ट्रीय उद्यान स्थित: मध्य प्रदेश 

फ्रूट फ्लाइ 

 

  • ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों ने फ्रूट फ्लाइ (फल मक्खी) ड्रोसोफिला मेलानोगास्टर की जेनेटिक इंजीनियरिंग कर उसे बिना नर के बच्चों के प्रजनन करने योग्य बना दिया है।
फ्रूट फ्लाइ किंगडम: एनिमेलिया 

 विविध

मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता

 

  • भारत वर्ष 2014-2024 दशक के अंत में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बन गया है। 
  • भारत में बिकने वाले कुल मोबाइल फोन का केवल तीन प्रतिशत ही अब आयात किया जाता है।
इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष: पंकज मोहिंद्रू 

IORA दिवस

 

  • श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कोलंबो के प्रतिष्ठित गैल फेस ग्रीन में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) दिवस मनाया।
  • वर्ष 2025 तक हिंद महासागर रिम एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीलंका एवं उपाध्यक्ष भारत है।
  • भारत 2025 में एसोसिएशन की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। 
हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) स्थापना : 1997 

NLC इंडिया लिमिटेड एवं राजस्थान सरकार के साथ समझौता 

 

  • NLC इंडिया लिमिटेड ने 125 मेगावाट लिग्नाइट आधारित पावर प्लांट और 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए संयुक्त उद्यम के गठन के लिए राजस्थान सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

NLC इंडिया लिमिटेड

स्थापना : 1956 मुख्यालय: नेवेली , तमिलनाडु 

CIL और RRVUNL  समझौता

 

  • कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 4,100 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजनाओं की खोज और निष्पादन के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • यह प्रस्तावित बिजली उत्पादन कोयले से चलने वाले थर्मल पावर प्लांट, सौर परियोजनाओं, पंप भंडारण संयंत्र और पवन परियोजनाओं के मिश्रण के माध्यम से होगा। 

कोल इंडिया लिमिटेड

स्थापना : 1975 मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल 

शासकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय

 

  • केंद्र द्वारा वित्त पोषित  80 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत का पहला सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में बनेगा। 

Latest Courses