GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 29 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार

कोल लॉजिस्टिक्स योजना और नीति   

  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा  "कोयला रसद योजना और नीति" का शुभारंभ किया गया।  
  •  इसका उद्देश्‍य वित्‍त वर्ष 2030 तक कोयला क्षेत्र में मांग और आपूर्ति में सामंजस्‍य बनाना है।

भारत के प्रमुख कोयला क्षेत्र 

  • पश्चिम बंगाल : रानीगंज (सबसे पुराना)
  • झारखंड : झरिया (सबसे बड़ा), बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, करणपुरा, रामगढ़, डाल्टनगंज
  • मध्य प्रदेश : सिंगरौली, सुहागपुर, जोहला, उमरिया, सतपुरा कोयलाफील्ड
  • ओडिशा : तालचेर, हिमगिरी, रामपुर
  • छत्तीसगढ़ : कोरबा, बिसरमपुर, सोनहट, झिलमिल, हस्दो-अरंड

गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम

  • केंद्र सरकार ने मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू और कश्मीर (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जम्मू और कश्मीर (भट गुट) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से पांच वर्ष के लिए गैरकानूनी संघ घोषित कर दिया है। 

नवीकरणीय ऊर्जा पार्क

  • NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) ने महाराष्ट्र में नवीकरणीय ऊर्जा पार्क को विकसित करने के लिए एक संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम(NTPC)

मुख्यालय : नई दिल्ली स्थापना: 1975 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

निवेश सुविधा विकास समझौता

  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर विश्व व्यापार संगठन(WTO) सम्मेलन में चीन के नेतृत्व वाले 'निवेश सुविधा  विकास समझौता'(IFD) पर रोक लगा दी है। 
  • भारत के अनुसार  निवेश सुविधा  विकास समझौता'(IFD) ,विश्व व्यापार संगठन(WTO) के दायरे से बाहर है, क्योंकि यह 'मराकेश समझौते' के दायरे से परे एक व्यापार मुद्दा नहीं है। 
मराकेश समझौता हस्ताक्षरित: 1994

रक्षा समाचार

होमलैंड सुरक्षा संवाद

  • भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में ‘मातृभूमि सुरक्षा संवाद’ (Homeland Security Dialogue) में खालिस्तान अलगाववादी, आतंकी गतिविधियों पर रोकथाम और अवैध तस्करी पर काबू पाने जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया।  

संयुक्त राज्य अमेरिका

राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी. मुद्रा: डॉलर

खेल समाचार

जर्मन ओपन

  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप और सतीश कुमार करुणाकरण मुल्हेम में जर्मन ओपन 2024 में क्रमशः महिला और पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF)

स्थापना : 5 जुलाई 1934 अध्यक्ष : पॉल-एरिक होयर लार्सन

पुरस्कार एवं सम्मान

संगीत नाटक अकादमी

  • प्रदर्शन कला के क्षेत्र में छह प्रतिष्ठित हस्तियों को संगीत नाटक अकादमी द्वारा अकादमी फेलो या अकादमी रत्न के रूप में चुना गया है।
  • संगीत नाटक अकादमी की जनरल काउंसिल ने वर्ष 2022 और 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों के लिए संगीत, नृत्य, रंगमंच और कठपुतली सहित विभिन्न क्षेत्रों के 90 कलाकारों का भी चयन किया।
  • अकादमी की जनरल काउंसिल ने वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए 80 युवा कलाकारों का भी चयन किया है।

चर्चित व्यक्ति

सुनील भारती मित्तल

  • भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष, सुनील भारती मित्तल यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स III से मानद नाइटहुड प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय नागरिक बने गए हैं।
  • मानद नाइटहुड ब्रिटिश संप्रभु द्वारा नागरिकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, जो विदेशी नागरिकों को उनके असाधारण योगदान की मान्यता में प्रदान किया जाता है।  

यूं सुक येओल

  • भारत और दक्षिण कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के बीच इस वर्ष दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल भारत का दौरा करेंगे।  मौजूदा CEPA 2009 में बनाया गया था और यह 2010 में प्रभावी हुआ। 

दक्षिण कोरिया

राजधानी: सियोल मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वोन प्रधान मंत्री: हान डक-सू

दलजीत सिंह चौधरी

  • IPS अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड

स्थापना: 1986 मुख्यालय: नई दिल्ली

विविध

नदी बेसिन प्रबंधन सहयोग

  • जल शक्ति मंत्रालय ने छह नदियों (नर्मदा, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी और पेरियार) के बेसिन प्रबंधन की दिशा में शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए 12 तकनीकी शिक्षा संस्थानों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • यह समझौता राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत हस्ताक्षरित किया गया। 

सोल्जर एंड वॉर पोएम 

  • पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट वाइस एडमिरल अजय कोचर द्वारा "सोल्जर एंड वॉर पोएम: बेस्ट ऑफ नेशनल पोएट्री कॉम्पिटिशन" शीर्षक से एक काव्य संकलन जारी किया गया। 

पोषण उत्सव

  • कुपोषण से निपटने और बच्चों में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(MWCD) द्वारा नई दिल्ली में 'पोषण उत्सव' र्कायक्रम का आयोजन किया गया । 
  • इस र्कायक्रम के दौरान 'पोषण उत्सव पुस्तक' का विमोचन और एक कार्टून गठबंधन MWCD के सहयोग से पोषण के लिए अपने समर्थन की घोषणा की गई ।

Latest Courses