20 May, 2025
GK Update
Wed 28 Feb, 2024
राष्ट्रीय समाचार
तूतीकोरिन विकास परियोजना उद्घाटन
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन में लगभग 17,300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
- इन परियोजनाओ में वीओचिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल निर्माण, हरित नौका पहल के तहत भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग पोत (निर्माण - कोचीन शिपयार्ड) शामिल है।
जमात -ए- इस्लामी पर प्रतिबंध
- केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी पर लगे बैन को 5 साल के लिए बढ़ा दिया है।
- इस संगठन को पहली बार 28 फरवरी 2019 को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया गया था।
गगनयान मिशन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार पायलटों (ग्रुप कैप्टन पी बालाकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर एस शुक्ला) के नामों की घोषणा की जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन 'गगनयान' के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति बैठक
- रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने ने बर्लिन में जर्मनी राज्य रक्षा सचिव बेनेडिक्ट ज़िमर के साथ भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की है।
जर्मनी
मुद्रा: यूरो (€) | राजधानी: बर्लिन |
पेरू : स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा
- डेंगू के बढ़ते प्रकोप के कारण पेरू ने 'स्वास्थ्य आपातकाल' की घोषणा की है।
- पेरू देश ने वर्ष 2023 के अल नीनो मौसम पैटर्न के कारण उच्च तापमान और भारी बारिश से प्रभावित है, जो कि मच्छरों की जनसंख्या बढ़ाने में सहायक जलवायु है ।
पेरू
मुद्रा: सोल | राजधानी: लीमा |
10वीं भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग बैठक
- भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने थाईलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री पर्नप्री बहिद्ध-नुकारा के साथ नई दिल्ली में ‘10वीं भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग’ की सार्थक और व्यापक बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- भारत और थाईलैंड ने रणनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, कनेक्टिविटी, डिजिटल, अंतरिक्ष और पर्यटन के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच आयुर्वेद और थाई पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में भी समझौते हुए।
थाईलैंड
प्रधान मंत्री: श्रेथा थाविसिन | राजधानी: बैंकॉक |
खेल समाचार
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में कालीकट विश्वविद्यालय ने केरल विश्वविद्यालय को हराकर पुरुष फुटबॉल की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती है।
चर्चित व्यक्ति
जस्टिस AM खानविलकर
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस AM खानविलकर को देश का नया लोकपाल नियुक्त किया गया है।
- न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी, न्यायमूर्ति संजय यादव और न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी लोकपाल के न्यायिक सदस्य नियुक्त किए गए ।
मोहम्मद शतयेह
- फिलिस्तीनी प्रधान मंत्री मोहम्मद शतयेह ने वेस्ट बैंक में बढ़ती हिंसा और गाजा में युद्ध के कारण अपने इस्तीफे की घोषणा की।
ऐलेना नॉर्मन
- हॉकी इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रही एलेना नॉर्मन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विविध
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
- 28 फरवरी 1928 को वैज्ञानिक सीवी रमन ने 'रमन प्रभाव' की खोज की थी, इस खोज के सम्मान में 1986 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day) के रूप में मनाया जाता है।
- इस वर्ष के विज्ञान दिवस का विषय ‘विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक है, जो भारत के भविष्य को आकार देने में घरेलू प्रौद्योगिकियों के महत्व पर जोर देता है।
भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित | 1930 में |