GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 26 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार

पर्पल फेस्ट

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में एक दिवसीय 'पर्पल फेस्ट' का उद्घाटन किया गया ।
  • इस उत्सव का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया।
अर्न्‍तराष्‍ट्रीय पर्पल फेस्‍ट-2024 आयोजन: गोवा  

भारत टेक्स 2024

 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में 'भारत टेक्स-2024'  का उद्घाटन किया गया। 
  • 'भारत टेक्स-2024' का आयोजन 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा।

बीईएसएस के विकास के लिए वीजीएफ

 

  • केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने 4,000 मेगावाट घंटे की क्षमता वाली बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) के विकास के लिए व्यवहार्यता गैप फंडिंग (VGF) की योजना के संचालन के लिए संरचना को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में बैठक की अध्यक्षता की। 
  • इस पहल का उद्देश्य भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाना है। 

 पांच नए एम्स का शुभारंभ

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट से पांच नए एम्स का शुभारंभ किया, जिनमें गुजरात के राजकोट, पंजाब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी और आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी शामिल हैं। 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम ग्लोबल महाबिज 2024

 

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने वर्ष 2070 तक भारत के कार्बन तटस्थ बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को रेखांकित किया। 
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहयोग को प्रोत्साहित करने और नई व्यावसायिक संभावनाओं को उजागर करने के लिए भारत, मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका के 700 से अधिक उद्यमियों और व्यापारिक नेताओं को एक साथ लाना है। 

अन्य तथ्य 

आयोजन : दुबई थीम:  "प्रगति के अवसरों के साथ जुड़ें" 

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

गरीबी 5 प्रतिशत से नीचे

 

  • नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रमण्यम के अनुसार नवीनतम घरेलू उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि भारत का गरीबी स्तर 5 प्रतिशत से नीचे गिर गया है और ग्रामीण व शहरी, दोनों क्षेत्रों में लोग अधिक समृद्ध हो रहे हैं।

रक्षा समाचार

रक्षा निर्यात 50000 करोड़ तक पहुंचेगा

 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार, भारत वर्ष 2028-29 तक रक्षा क्षेत्र में 50000 करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।
  • भारत सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में भारत में एयरो-इंजन और गैस टरबाइन जैसी उच्च-स्तरीय प्रणालियों का निर्माण करना है।

खेल समाचार

तीरंदाजी एशिया कप 2024

 

  • इराक़ के बगदाद में तीरंदाजी एशिया कप 2024 में भारत ने नौ स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य सहित 14 पदक जीते हैं। 
  • महिला व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में दीपिका कुमारी ने सिमरनजीत कौर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
  • धीरज बोम्मदेवरा ने तरुणदीप राय को हराकर पुरुष रिकर्व तीरंदाजी का खिताब जीता।

गुडफेलो क्लासिक स्क्वैश

 

  • भारत के अभय सिंह ने शनिवार को कनाडा के टोरंटो में गुडफेलो क्लासिक स्क्वैश 2024 टूर्नामेंट के फाइनल में वेल्स के इलियट मॉरिस डेवरेड को 3-0 से हराकर खिताब जीता।

पुरस्कार एवं सम्मान

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG) पुरस्कार 

 30वें  वार्षिक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजलिस में किया गया।

 सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता का पुरस्कार सिलियन मर्फी (प्रमुख भूमिका)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ( सहायक भूमिका)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म कलाकार ओपेनहाइमर (फिल्म )
सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार लिली ग्लैडस्टोन (प्रमुख भूमिका) (किलर्स ऑफ द फ्लावर मून के लिए )
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार गायिका और अभिनेत्री बारबरा स्ट्रेसैंड 

चर्चित व्यक्ति

वीर सावरकर

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
  • आत्महत्या नहीं आत्मर्पण' (आत्महत्या आणि आत्मार्पण) नामक लेख वीर सावरकर द्वारा 26 फरवरी, 1966 को लिखा गया था।

अन्य तथ्य 

हिंदू महासभा का अध्यक्ष: 1937 जन्म: 28 मई, 1883 

विविध

रिलायंस - वॉल्ट डिज़्नी समझौता 

 

  • ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और वॉल्ट डिज़नी कंपनी ने भारत में अपने मीडिया परिचालन के विलय के लिए एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
वॉल्ट डिज़्नी कंपनी CEO: बॉब इगर 

Latest Courses