GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 25 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार

सुदर्शन सेतु

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका को जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे (2.32 किमी) केबल-आधारित पुल सुदर्शन सेतु का   उद्घाटन किया।

गुजरात

मुख्यमंत्री: भूपेन्द्रभाई पटेल राज्यपाल: आचार्य देवव्रत द्वीप समूह: खादिर , पिरोतन , नोरा, भाईदर , बेट/ पीराम बेट, शियाल बेट, साधु बेट

विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारी क्षेत्र में सरकार की प्रमुख 'विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना' के हिस्से के रूप में 11 राज्यों में फैली प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) में अनाज भंडारण के लिए 11 गोदामों का उद्घाटन किया।
  • इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के सहयोगात्मक प्रयास और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के नेतृत्व में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) गोदामों को खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला के साथ निर्बाध रूप से एकीकृत करना है। 

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)

स्थापना : 1982 शिवरामन समिति की अनुशंसा पर स्थापित  अध्यक्ष: शाजी के.वी

HPCL, POL और LPG डिपो 

  • केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और BTR प्रमुख प्रमोद बोरो द्वारा असम में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (BTR) के चिरांग जिले के कर्मदंगा में HPCL, POL और LPG डिपो की आधारशिला रखी गई।
  • यह प्रस्तावित परियोजना HPCL द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र में ऐसी परियोजना की पहली स्थापना है।

बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र

यह भूटान और अरुणाचल प्रदेश की तलहटी में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर चार जिलों ( कोकराझार , चिरांग, बक्सा और उदलगुरी ) से बना है ।

विमर्श 2023

  • दूरसंचार विभाग (DoT) की SRI इकाई के टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (TCOE) इंडिया ने पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D), गृह मंत्रालय (MHA) के सहयोग से विमर्श 2023 5G हैकथॉन का आयोजन किया। 
  • हैकथॉन का उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए नवीन समाधान तलाशना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना और क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। 

मन की बात 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के 110वें संस्करण के जरिए देश के साथ अपने विचार साझा किए। 

गृह मंत्रालय की गजट अधिसूचना 

  • गृह मंत्रालय ने एक गजट अधिसूचना के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, भारतीय न्याय संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रावधान 1 जुलाई से लागू होंगे।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

रूस-यूक्रेन

  • यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने 24 फरवरी 2024 को रूस के सैन्य आक्रमण के दुसरे वर्ष को इंगित करते हुए संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया एवं देशों से उसके पक्ष में समर्थन की अपील की।

यूक्रेन

राजधानी: कीव राष्ट्रपति: वलोडिमिर ज़ेलेंस्की मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया

बैंकिंग एवं  अर्थव्यवस्था 

मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय 

  • राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) ने अगस्त 2022 से जुलाई 2023 के दौरान घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (HCES) के आधार पर स्पष्ट किया कि वर्ष 2011-12 से 2022-23 के दौरान MPCE दोगुने से अधिक बढ़ गई और शहरी एवं ग्रामीण घरेलू खपत के बीच का अंतर काफी कम हो गया है। 
  • वर्ष 2011-12 में किए गए पिछले सर्वेक्षण के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू खर्च 2.6 गुना और शहरी क्षेत्रों में 2.5 गुना बढ़ गया है। 2022-23 में, ग्रामीण क्षेत्रों में औसत मासिक प्रति व्यक्ति व्यय ₹3,773 था, जबकि शहरी क्षेत्रों में ₹6,459 था।

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO)

स्थापना : 1950 मंत्रालय: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)

एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया 

  • नई दिल्ली में एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) का 13वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया और इस सम्मेलन का विषय था, 'भारत: अवसरों का एक वैश्विक केंद्र'।
  • एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) एक अखिल भारतीय निकाय है, जिसमें NSE, BSE, MCX और अन्य एक्सचेंजों के 900 से अधिक व्यापारिक सदस्य शामिल हैं। 

WTO का तेरहवां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन

  • 26 से 29 फरवरी 2024 तक संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन (WTO) का तेरहवां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC13) आयोजित किया जाएगा। 
  • इस सम्मेलन की अध्यक्षता संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ायौदी द्वारा किया जाएगा ।

विश्व व्यापार संगठन

स्थापना : 1 जनवरी 1995 मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड महानिदेशक: न्गोजी ओकोन्जो-इवेला

UAE: FATF की ‘ग्रे-लिस्ट’ से मुक्त 

  • संयुक्त अरब अमीरात को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की तथाकथित "ग्रे सूची" या "बढ़ी हुई निगरानी के तहत क्षेत्राधिकार" की सूची से हटा दिया गया था। संयुक्त अरब अमीरात, 4 मार्च 2022 से ग्रे लिस्ट में था।

वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF)

मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस अध्यक्ष: टी राजा कुमार

अकासा  एयर

  • वित्त मंत्रालय ने SNV एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (अकासा एयर) को "नामित भारतीय वाहक" के रूप में मान्यता दी है , जो वाहक की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सुविधाजनक बनाता है।
  • यह अपनी स्थापना के बाद से 19 महीने की रिकॉर्ड अवधि में विदेश उड़ान भरने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

  • बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियोसाइंसेज (BSIP) के वैज्ञानिकों ने एक क्षेत्र में पिछली वनस्पति और जलवायु की व्याख्या के लिए असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न वनस्पति सेटिंग्स से पराग और गैर-पराग पैलिनोमोर्फ (NPP) पर आधारित एक आधुनिक एनालॉग डेटासेट विकसित किया है। 

असम

राजधानी : दिसपुर

मुख्यमंत्री: हिमंत बिस्वा सरमा

उच्च न्यायालय: गुवाहाटी उच्च न्यायालय

राष्ट्रीय उद्यान: मानस राष्ट्रीय उद्यान, ओरंग (राजीव गांधी) राष्ट्रीय उद्यान, डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान

एडवर्ड्स सिंड्रोम

  • शोधकर्ताओं ने लगभग 5,500 वर्ष पुराने प्रागैतिहासिक कंकाल अवशेषों से खोजे गए डाउन सिंड्रोम के छह मामलों और एडवर्ड्स सिंड्रोम के एक मामले सहित क्रोमोसोमल विकारों की सूचना दी है।

अन्य तथ्य 

  • एडवर्ड्स सिंड्रोम जिसे ट्राइसॉमी-18 के नाम से भी जाना जाता है, एक आनुवंशिक विकार है जो शरीर की कुछ या सभी कोशिकाओं में क्रोमोसोम 18 की एक अतिरिक्त प्रतिलिपि होने के कारण होता है।

रक्षा समाचार

त्रिपक्षीय संयुक्त अभ्यास 'EX-DOSTI-16'

  • भारत, मालदीव और श्रीलंका के तटरक्षकों के बीच सहयोग से आयोजित द्विवार्षिक त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास "एक्स-दोस्ती" का 16वां संस्करण मालदीव में शुरू हुआ। 
  • बांग्लादेश इस अभ्यास में पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले रहा है। 

अन्य तथ्य

श्रीलंका के बीच युद्धाभ्यास

  • मित्र शक्ति अभ्यास (सैन्य अभ्यास)
  • स्लिनेक्स (नौसेना अभ्यास)

भारत और मालदीव के बीच अभ्यास:

  • अभ्यास एकुवेरिन (सैन्य अभ्यास)

खेल समाचार

यशस्वी जयसवाल

  • यशस्वी जयसवाल ने टेस्ट सीरीज़ में 600 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने हैं, जिनमें सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, और दिलीप सरदेसाई शामिल हैं। एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम है।

एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप

  • नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में, भारतीय साइकिल चालकों ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक विजित  किया । 

त्वेसा मलिक

  • भारतीय महिला गोल्फर त्वेसा मलिक ने सनशाइन लेडीज गोल्फ टूर के शुरूआती टूर्नामेंट सुपरस्पोर्ट लेडीज चैलेंज में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता।
  • त्वेसा मलिक दीक्षा डागर के बाद दक्षिण अफ्रीका में जीत हासिल करने वाली दूसरी भारतीय हैं

Latest Courses