New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




NB8 की भारत यात्रा

Sat 24 Feb, 2024

सन्दर्भ

  • हाल ही में आठ नॉर्डिक-बाल्टिक देशों द्वारा नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग में भाग लिया गया । 

 प्रमुख बिंदु

  • इस दौरान स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकियों, डिजिटल और साइबर सहयोग पर चर्चा हुई। 
  • विदेश मंत्रियों के द्वारा क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी बात की गयी ।

भारत के साथ नॉर्डिक-बाल्टिक देशों के विविध संबंध

  • भारत के साथ नॉर्डिक-बाल्टिक सहयोग नवाचार, हरित संक्रमण, समुद्री, स्वास्थ्य, बौद्धिक संपदा अधिकार, नई प्रौद्योगिकियों, अंतरिक्ष सहयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, छात्र आदान-प्रदान, संस्कृति और पर्यटन जैसे विविध क्षेत्रों तक विस्तृत है।
  • NB8 और भारत के बीच व्यापार और निवेश के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। 
  • गौरतलब है कि भू-राजनीतिक परिवर्तन के समय में, नॉर्डिक-बाल्टिक क्षेत्र और इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा आपस में जुड़ी हुई है। 
  • इन देशों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कानून को बनाए रखने के लिए और पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए क्षमता निर्माण करने में भी सहयोग किया जा रहा है। 

भारत-नॉर्डिक सम्बन्धों की पृष्ठभूमि

  • पहले दो भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन क्रमशः अप्रैल 2018 में स्टॉकहोम में और मई 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित किए गए थे। 
  • दूसरा सीआईआई इंडिया नॉर्डिक बाल्टिक बिजनेस कॉन्क्लेव नवंबर 2023 में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया गया था।
  • गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में NB8 देशों के साथ भारत का जुड़ाव स्पष्ट रूप से बढ़ा है। 
  • दिसंबर 2021 में भारत ने तेलिन में और मार्च 2023 में विनियस में अपना दूतावास खोला था।
  • आर्थिक सम्बन्धों की बात करें तो नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का निर्यात 2018-19 से 2022-23 तक 39 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है और फिनलैंड और नॉर्वे को निर्यात क्रमशः 100 प्रतिशत और 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। 

परीक्षापयोगी तथ्य

NB8 क्या है ?

  • NB8 एक क्षेत्रीय सहयोग प्रारूप है जो नॉर्डिक देशों और बाल्टिक राज्यों को एक साथ लाता है।
  • 2000 में, यह निर्णय लिया गया कि नॉर्डिक-बाल्टिक सहयोग प्रारूप को नॉर्डिक-बाल्टिक आठ (NB8) कहा जाएगा।
  • पाँच नॉर्डिक देश :डेनमार्क, फ़िनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन।
  • तीन बाल्टिक राज्य:एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया।
  • ये समूह ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक संबंधों को साझा करता है, राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार, सुरक्षा तथा संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता और सहयोग को बढ़ावा देता है।
  • नॉर्डिक देश उत्तरी यूरोप में स्थित हैं और शासन, सामाजिक प्रणालियों तथा मूल्यों में समानताएँ साझा करते हैं, बाल्टिक राज्य उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित हैं एवं उनकी अद्वितीय ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भू-राजनीतिक स्थिति है।
  • ये देश सामूहिक रूप से 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनकी आबादी लगभग 33 मिलियन और उच्च जीवन स्तर है।

Latest Courses