GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 24 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक

  • विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रियो डी जनेरियो में ब्राजीलियाई G20 प्रेसीडेंसी के तहत आयोजित ‘G20 विदेश मंत्रियों की बैठक’ में भाग लिया।

G20

गठन: 1999 अध्यक्ष : लूला दा सिल्वा

अंतरराष्ट्रीय समाचार

11वीं द्विपक्षीय कांसुलर वार्ता

  • भारत और अमेरिका के बीच 11वीं द्विपक्षीय कांसुलर वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। 
  • इस वार्ता में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपराधियों के प्रत्यर्पण, छात्रों एवं पेशेवरों की आवाजाही, सुरक्षित एवं कानूनी प्रवासन, कमजोर महिलाओं और बच्‍चों की सुरक्षा तथा दोनों देशों के नागरिकों की यात्रा सुगम बनाने के उपायों पर चर्चा की गई है। 

संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी : माउंट मैकिनली (Mount McKinley) राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी

भारत – नीदरलैंड द्विपक्षीय बैठक

  • नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीदरलैंड की रक्षा मंत्री काजसा ओलोंग्रेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
  • भारत और नीदरलैंड ने विशेष रूप से समुद्री और औद्योगिक क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

नीदरलैंड

प्रधान मंत्री : मार्क रुट राजधानी: एम्सटर्डम

खेल समाचार

एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप

  • अरशद शेख ने पैरा ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाओं में 1 किमी टाइम ट्रायल C2 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
  • पैरा महिला साइकिलिस्ट ज्योति गडेरिया ने 500 मीटर टाइम ट्रायल C2 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। 

चर्चित व्यक्ति

विवेक रंजन अग्निहोत्री

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को राजदूत नियुक्त किया गया है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

‘प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य पेलोड’ 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 पर लगे ‘प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA) पेलोड’ के उन्नत सेंसरों ने ‘कोरोनल मास इजेक्शन’ (CME) के प्रभाव का पता लगाया है।
  • प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (PAPA) नामक पेलोड एक ऊर्जा व द्रव्यमान विश्लेषक है, जिसे कम ऊर्जा सीमा में सौर पवन इलेक्ट्रॉन और आयनों के मापन के लिए तैयार किया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

मुख्यालय: बेंगलुरु अध्यक्ष: श्रीधर सोमनाथ स्थापना: 1969

निजी अंतरिक्ष यान : चंद्रमा पर लैंडिंग

  • टेक्सास स्थित कंपनी इंटुएटिव मशीन्स द्वारा निर्मित और प्रक्षेपित अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है। 

विविध

गुरु रविदास जयंती 2024

  • गुरु रविदास जयंती भारत के उत्तरी भाग में विशेष रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा राज्यों में मनाए जाने वाले सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है। 

रविदास

जन्म: 1377 ई., उत्तर प्रदेश मृत्‍यु : 1528

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष

  • भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को बैंकॉक के रॉयल ग्राउंड सनम लुआंग में स्थापित किया गया है।

थाईलैंड

मुद्रा: थाई बात प्रधान मंत्री: श्रेथा थाविसिन राजधानी: बैंकॉक

विश्व खाद्य भारत 2024

  • विश्व खाद्य भारत 2024 का आयोजन सितंबर 2024 में नई दिल्ली में किया जाएगा।
  • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की सचिव, अनीता प्रवीण ने विश्व खाद्य भारत 2024 के लिए मंत्रालय की कार्य योजना के बारे में हितधारकों के साथ एक गोलमेज वार्ता की अध्यक्षता की।

Latest Courses