01 June, 2025
GK Update
Fri 23 Feb, 2024
राष्ट्रीय समाचार
सर्वाधिक लोकप्रिय वैश्विक नेता
- अमेरिका स्थित वैश्विक निर्णय खुफिया एजेंसी, मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 78 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के साथ फिर सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता बन गए हैं।
- इस सर्वेक्षण में, मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
अमरीका
राजधानी : वाशिंगटन, डी.सी. | मुद्रा : डॉलर |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
भारत - डेनमार्क साझेदारी
- भारत और डेनमार्क रक्षा, सुरक्षा और नई प्रौद्योगिकी सहित नए क्षेत्रों में अपनी साझेदारी का विस्तार करने की दिशा में काम करने पर सहमत हुए हैं।
- दोनों पक्षों ने हिन्द-प्रशांत महासागर पहल में डेनमार्क के योगदान की संभावनाओं को तलाशने का भी निर्णय लिया हैं।
डेनमार्क
मुद्रा: क्रोन (DKK) | राजधानी: कॉपनहेगन |
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
- वैश्विक निवेश सलाहकार फर्म जेफरीज के नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार भारत की जीडीपी(GDP) संभवतः 2027 तक पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगी, जिससे यह जापान और जर्मनी को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।
खेल समाचार
एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप
- अरशद शेख और जलालुद्दीन अंसारी ने C-2 श्रेणी के 15 किमी. स्क्रैच के फाइनल में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता।
- ज्योति गडेरिया ने 15 किमी. स्क्रैच रेस की महिला C-2 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता।
खेलो इंडिया गेम्स
- महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में पंजाब यूनिवर्सिटी की जसमीन कौर ने स्वर्ण पदक जीता।
- राजस्थान विश्वविद्यालय की देवांशी कटारा ने रजत और मणिपाल विश्वविद्यालय की काजल कुमारी ने कांस्य पदक जीता।
चर्चित व्यक्ति
दानी अल्वेस
- पूर्व बार्सिलोना और ब्राजीलियाई फुटबॉलर दानी अल्वेस को यौन उत्पीड़न के मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए साढ़े चार साल जेल की सजा सुनाई है।
विविध
काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन
- पीएम मोदी ने काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन में दो नए दबावयुक्त भारी जल रिएक्टरों (KAPS-3 और KAPS-4) का अनावरण किया।
भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक | होमी जहांगीर भाभा |
कॉरिडोर प्रबंधन योजना
- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के अनुसार भारतीय वन्यजीव संस्थान मानव बस्तियों पर हाथियों के बार-बार होने वाले हमलों की समस्या के समाधान के लिए 'कॉरिडोर प्रबंधन योजना' तैयार करने में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु सरकारों की सहायता करेगा।
कर्नाटक
राजधानी: बेंगलुरु | मुख्यमंत्री: सिद्धारमैया | राज्यपाल: थावर चंद गहलोत |
ओडीसियस चंद्र लैंडर (IM-1 लैंडर)
- अमेरिका की ह्यूस्टन बेस्ड प्राइवेट कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का लैंडर ओडिसियस चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हुआ है।
- साउथ पोल पर उतरने वाला अमेरिका दूसरा देश बना है, इससे पहले 23 अगस्त 2023 को भारत के चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हुई थी।