GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 20 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार

प्रधान मंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई विश्‍वविद्यालय के सर कावसजी जहांगीर दीक्षांत समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रधानमंत्री उच्‍चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) का शुभारंभ किया। 
  • मुंबई विश्‍वविद्यालय में बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक विकास के लिए 20 करोड़ रुपए की सहायता राशि की स्‍वीकृति दी गई है।

अफ्रीका गरीबी एवं भूख उन्मूलन कोष 

  • भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका  द्वारा स्थापित ‘अफ्रीका गरीबी एवं भूख उन्मूलन कोष (IBSA)’  में भारत ने 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया। 
  • 2004 में फंड की स्थापना और 2006 में परिचालन शुरू होने के बाद से IBSA फंड में भारत का योगदान कुल मिलाकर 18 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत और इस्वातिनी

  • भारत और इस्वातिनी के बीच दूसरा विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) एमबीबेन में आयोजित किया गया था।
  • भारत ने 2019 में इस्वातिनी में अपना उच्चायोग खोला था। एस्वतिनी दक्षिणी अफ्रीका में स्थलरुद्ध देश है।

इस्वातिनी

मुद्रा: स्वाज़ी लिलांगेनी राजधानियाँ: मबाबाने (कार्यकारी), लोबम्बा (विधायी)

कला एवं संस्कृति

खजुराहो नृत्य महोत्सव-2024

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा खजुराहो नृत्य महोत्सव-2024  का उद्घाटन किया जाएगा । 
  • इस महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश

प्रमुख जनजातीय: बैगा, भारिया, कोरबा, कमार  प्रमुख लोकनृत्य: काठी, गणगौर, फाफरिया  

खेल समाचार

पेरिस ओलंपिक कोटा

  • एशियाई खेलों के पदक विजेता अनुश अग्रवाल ने देश के लिए ड्रेसेज अनुशासन में प्रथम ‘पेरिस ओलंपिक कोटा’ हासिल किया है।

चर्चित व्यक्ति

किरिआकोस मित्सोटाकिस

  • ग्रीस के प्रधान मंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस 21 फरवरी से भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर होंगे।
  • यह 15 वर्षों के बाद ग्रीस से भारत की पहली द्विपक्षीय राष्ट्राध्यक्ष या शासन स्तर की यात्रा होगी।

ग्रीस

राजधानी: एथेंस मुद्रा: यूरो

उपेन्द्र द्विवेदी

  • लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने थल सेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया। 
  • लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार का स्थान लिया है, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार को उत्तरी कमान का जनरल-ऑफिसर-कमांडिंग नियुक्त किया गया है।

वी मुरलीधरन

  • विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
  • भारत वर्तमान में ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का सदस्य है, और 'बिल्डिंग ए जस्ट वर्ल्ड एंड ए सस्टेनेबल प्लैनेट' थीम के तहत ब्राजील की जी20 प्राथमिकताओं को अपना समर्थन दिया है।

ब्राजील 

राजधानी: ब्रासीलिया मुद्रा: रियल

Latest Courses