20 May, 2025
GK Update
Mon 19 Feb, 2024
राष्ट्रीय समाचार
भारत-रूस केला निर्यात
- कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने समुद्री मार्ग से भारत से रूस को केले के निर्यात की सुविधा प्रदान की है।
- रूस ने हाल ही में केले सहित भारत से उष्णकटिबंधीय फलों को खरीदने में रूचि दिखाया है।
APEDA
स्थापना: 1986 | मुख्यालय: नई दिल्ली | अध्यक्ष: अभिषेक देव |
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
भारत का कृषि निर्यात
- कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(APEDA) ने भारत के कृषि निर्यात को वित्तीय वर्ष 1987-88 में 0.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 26.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा दिया है।
APEDA
पहल : एपीडा की कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना |
कार्य : कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद समूहों के निर्यात संवर्धन और विकास |
रक्षा समाचार
नौसैनिक अभ्यास मिलन-24
- बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘मिलन-24’, 19-27 फरवरी 2024 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा ।
- सैन्य अभ्यास मिलन-24 भाग लेने वाली नौसेनाओं के लिए विचार साझा करने, खुले समुद्र में सुरक्षा बढ़ाने और समुद्री वाणिज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक मंच है।
विषय | सुरक्षित समुद्री भविष्य के लिए नौसेना गठबंधन बनाना |
खेल समाचार
महिला FIH प्रो हॉकी लीग
- राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘महिला FIH प्रो लीग 2023-24’ में शूटआउट मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका को 2-1 से हराया।
बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024
- मलेशिया के शाह आलम में भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 3-2 से हराकर पहली बार 'बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप' का खिताब जीता।
विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप
- दक्षिण कोरिया के बुसान में विश्व टीम टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में, भारतीय महिला टीम ने हंगरी को 3-2 से हराया।
चर्चित व्यक्ति
प्रबोवो सुबियांतो
- पूर्व विशेष बल कमांडर और रक्षा मंत्री ‘प्रबोवो सुबिआंतो’ इंडोनेशिया के नए ‘राष्ट्रपति’ बने हैं।
विविध
भारतीय युवा विज्ञान अकादमी
- भारतीय युवा विज्ञान अकादमी (INYAS) ने अपनी नौवीं वार्षिक आम सभा की बैठक का आयोजन किया।
- भारतीय युवा विज्ञान अकादमी (INYAS) भारत में युवा वैज्ञानिकों की एकमात्र मान्यता प्राप्त अकादमी है, जिसकी स्थापना 2014 में युवा वैज्ञानिकों के बीच विज्ञान शिक्षा और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।