New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




आदि महोत्सव 2024

Tue 13 Feb, 2024

सन्दर्भ

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में वार्षिक राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव आदि महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में ट्राइफेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत की जनजातीय विरासत की समृद्ध विविधता का प्रदर्शन किया गया। 
  • इसकी शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी और तब से इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
  • इस महोत्सव में 300 से अधिक स्टालों के साथ एक विस्तारित शोकेस था, जिसमें जनजातीय कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उपज और स्वादिष्ट जनजातीय व्यंजनों का विविध प्रदर्शन किया गया।
  • मेले में इस वर्ष हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के बर्तन, आभूषण जैसे सामान्य आकर्षणों के साथ, महोत्सव में जनजातीय समुदाय की ओर से उगाए गए श्री अन्न को प्रदर्शित किया गया है। 
  • इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों के जनजातीय व्यंजनों को प्रदर्शित करने वाला एक अलग फूड कोर्ट भी स्थापित किया गया था।

उद्देश्य

  • इस महोत्सव का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर आदिवासी समुदायों के समृद्ध और विविध शिल्प तथा संस्कृति से परिचित कराना है।

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड)

  • स्थापना :वर्ष 1987 
  • बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 1984 के अंतर्गत स्थापित।
  • सम्बन्धित मंत्रालय : जनजातीय कार्य मंत्रालय
  • मुख्यालय: नई दिल्ली 
  • उद्देश्य: जनजातीय लोगों का सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करना और आर्थिक कल्याण को बढ़ावा देना।

Latest Courses