13 October, 2025
GK Update
Tue 13 Feb, 2024
राष्ट्रीय समाचार
आसियान महासचिव- भारत दौरा
- आसियान महासचिव काओ किम होर्न अपने भारत दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश राज्यमंत्री से मुलाकात की।
- काओ ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
आसियान (Association of Southeast Asian Nations- ASEAN)
|
|
अंतरराष्ट्रीय समाचार
एयर टैक्सी सेवा
- दुबई ने विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में दुनिया की पहली एयर टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
सम्बन्धित तथ्य
|
विश्व सरकार शिखर सम्मेलन
- विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
- इस शिखर सम्मेलन में भारत, तुर्किये और कतर को अतिथि देश घोषित किया गया है।
विश्व सरकार शिखर सम्मेलन
अध्यक्ष : मोहम्मद अब्दुल्ला अल गर्गावी | 2024 थीम : 'भविष्य की सरकारों को आकार देना |
खेल समाचार
बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024
- बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 शाह आलम , मलेशिया में शुरू हुई।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF)
स्थापना : 5 जुलाई 1934 | अध्यक्ष : पॉल-एरिक होयर लार्सन | मुख्यालय : कुआलालंपुर, मलेशिया |
चर्चित व्यक्ति
कैटरीना कैफ
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए कैटरीना कैफ को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
अब्दुल गनी मीर
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS अधिकारी अब्दुल गनी मीर को ITBP में ADG नियुक्त किया है।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
गठन : 1962 | मुख्यालय : नई दिल्ली |
विविध
विश्व रेडियो दिवस
- रेडियो के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।
विषय | रेडियो : सूचना देने, मनोरंजन करने और शिक्षा देने वाली एक सदी |
AIIMS-SBI स्मार्ट भुगतान कार्ड
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में परेशानी मुक्त भुगतान के लिए AIIMS-SBI स्मार्ट भुगतान कार्ड लॉन्च किया।
हरियाली और पुनर्स्थापना (GROW) रिपोर्ट
- कृषि वानिकी के साथ बंजर भूमि की हरियाली और पुनर्स्थापना (GROW) रिपोर्ट और "कृषि वानिकी के साथ बंजर भूमि की हरियाली और पुनर्स्थापना (GROW) - उपयुक्तता मानचित्रण" पोर्टल भुवन नीति आयोग द्वारा लॉन्च किया गया हैI
नीति आयोग | अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी |