20 May, 2025
GK Update
Sun 11 Feb, 2024
राष्ट्रीय समाचार
17वीं लोकसभा- अंतिम बैठक
- 17वीं लोकसभा की अंतिम बैठक समाप्त हुई तथा निचले सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
- संसद के अंतरिम बजट सत्र में लोकसभा की उत्पादकता 148 प्रतिशत रही।
लोकसभा अध्यक्ष
|
|
राज्यसभा बजट सत्र
- राज्यसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
- बजट सत्र में राज्यसभा की उत्पादकता 137 प्रतिशत रही।
राज्यसभा
|
|
'इंडिया ईयर बुक 2024'
- नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने विश्व पुस्तक मेले में प्रकाशन विभाग के स्टॉल का उद्घाटन किया।
- जाजू ने प्रभाग के नवीनतम प्रकाशनों 'इंडिया ईयर बुक 2024' और 'करियर कॉलिंग' का भी अनावरण किया।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
- UPSC ने कारगिल में समर्पित परीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया।
- इस कदम का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में अभ्यर्थीयों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना और उन्हें सिविल सेवा के अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए एक उचित मंच प्रदान करना है ।
राज्य विशेष समाचार
'लिफ्ट एंड एस्केलेटर बिल 2024 '
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 'लिफ्ट एंड एस्केलेटर बिल 2024 ' पास किया है।
- इस बिल में लिफ्ट व एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, हादसे के दौरान संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचना देने, हादसे में पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति देने जैसे प्रावधान किए गए हैं।
पीएम आवास योजना
- प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत गुजरात में एक लाख तीस हजार से अधिक आवासों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सम्बन्धित तथ्य
प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण
|
प्रधान मंत्री आवास योजना - शहरी (PMAY-U):
|
पुरानी पेंशन योजना
- सिक्किम पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला पहला पूर्वोत्तर राज्य बन गया है ।
- 31 मार्च 1990 को या उससे पहले नियुक्त कर्मचारियों को सिक्किम सेवा पेंशन नियम, 1990 के तहत लाभ मिलेगा।
सिक्किम
राजधानी: गंगटोक | मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग | राज्यपाल : गंगा प्रसाद |
सम्मान और पुरस्कार
भारतीय सेना- पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2024
- भारतीय सेना ने 'पूर्वी कमान अलंकरण समारोह 2024' का आयोजन बेंगडुबी मिलिट्री स्टेशन में किया।
- इस समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, इसमें भारतीय सेना के उन वीर जवानों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने शत्रु का सामना करते हुए कर्तव्य के प्रति असीम समर्पण व अदम्य साहस का प्रदर्शन किया हो।
भारतीय थलसेना
|
|
कला और संस्कृति
'सोनम लोसार'
- नेपाल का तमांग समुदाय ने 'सोनम लोसार' के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नया साल मनाया।
- सोनम लोसार नेपाल के ह्योल्मो और तमांग लोगों के साथ-साथ भारत के सिक्किम और दार्जिलिंग क्षेत्रों का नए साल का त्योहार है।
सम्बन्धित तथ्य
|
|
दूसरा सरस आजीविका मेला
- जम्मू-कश्मीर में वाइब्रेंट एक्वाप्लेक्स क्राउन बाहु फोर्ट में, दूसरे सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जा रहा है।
- इस आयोजन में भारत की विविधतापूर्ण और जीवंत कला-संस्कृति को प्रदर्शित किया जा रहा है।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिग
भारतीय रिजर्व बैंक
- भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंको के गैर कार्यकारी निदेशकों को दिए जाने वाले शुल्क की सीमा वर्तमान के 20 लाख रूपये प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 30 लाख रूपये प्रतिवर्ष कर दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक
स्थापना: 1 अप्रैल 1935 | मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र | गवर्नर: शक्तिकांत दास |
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारियों की जमा राशि पर 8.25% दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है।
खेल समाचार
'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 अष्टलक्ष्मी'
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 अष्टलक्ष्मी' का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
- इस आयोजन में 200 से अधिक विश्वविद्यालय भाग लेंगे और 20 खेल स्पर्धाओं में लगभग 4 हजार 500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
75वें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट
- 75वें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट स्ट्रेण्डजा में, भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल और सचिन सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ
गठन : 1995 | मुख्यालय : लॉज़ेन , स्विट्ज़रलैंड | अध्यक्ष : उमर क्रेमलेव |
पुरूष अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप
- पुरूष अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा।
विविध
'विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस'
- प्रति वर्ष 11 फरवरी को 'विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
- इस आयोजन का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महिला नेतृत्व पर चर्चा करने के लिए विज्ञान नेताओं, विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों को एक साथ लाना है।