20 May, 2025
GK Update
Sat 10 Feb, 2024
राष्ट्रीय समाचार
आदि महोत्सव 2024
- नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा वार्षिक राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव "आदि महोत्सव 2024" का उद्घाटन किया गया ।
- जनजातीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारत की जनजातीय विरासत की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करेगा।
भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ (TRIFED)
स्थापना: 1987 | मुख्यालय: नई दिल्ली |
बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था
भारत और ADB समझौता
- भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के 650 किलोमीटर लंबे मुख्य प्रवाह के साथ बाढ़ और नदी तट कटाव जोखिम प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 200 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।
एशियाई विकास बैंक
स्थापना: दिसंबर 1966 | अध्यक्ष: मासात्सुगु असकावा | मुख्यालय: मांडलुयॉन्ग , फिलीपींस |
रक्षा समाचार
मध्यम परिवहन विमान C-390
- ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर ने भारतीय वायुसेना के लिए “मध्यम परिवहन विमान (MTA) C-390” मिलेनियम खरीद परियोजना पर नई दिल्ली के ब्राजील दूतावास में महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है ।
ब्राजील
राजधानी: ब्रासीलिया | पर्वत: रोराइमा | राष्ट्रपति: लुइज़ इनासिओ लूला दा सिल्वा |
पुरस्कार एवं सम्मान
भारत रत्न
- केंद्र सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की है।
- चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें और नरसिम्हा राव नौवें प्रधानमंत्री थे तथा कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।
भारत रत्न
स्थापना :1954 | द्वारा पुरस्कृत : राष्ट्रपति | सबसे कम उम्र के प्राप्तकर्ता : सचिन तेंडुलकर |
नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2024
- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) को स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा " नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2024" से सम्मानित किया गया है।
- इस वर्ष NIMHANS अपने गठन के 50वीं और अपने पूर्ववर्ती, अखिल भारतीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (AIIMH) की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है।
नेल्सन मंडेला पुरस्कार
शुरूआत : 2019 | यह पुरस्कार व्यक्तियों, संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है। |
चर्चित व्यक्ति
डॉ. काओ किम होर्न
- दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आयेंगे।
- डॉ. होर्न द्वारा गया में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर परिसर का भी दौरा किया जाएगा ।
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN)
मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया | स्थापना : 1967 |
अजय कुमार चौधरी
- नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अजय कुमार चौधरी को तीन वर्ष की अवधि के लिए बोर्ड का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
पुस्तकें एवं लेखक
'द सात्विक किचन'
- प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने योग गुरु डॉ. हंसाजी योगेन्द्र की पुस्तक 'द सात्विक किचन' का विमोचन किया ।
विविध
रोड टू पेरिस 2024
- नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने "रोड टू पेरिस 2024: चैंपियनिंग क्लीन स्पोर्ट्स एंड यूनाइटिंग फॉर एंटी-डोपिंग" सम्मेलन का आयोजन किया।