GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 08 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2024

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में ‘विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन’ (WSDS) 2024 का उद्घाटन किया।
  • विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 2024  का आयोजन ‘ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI)' द्वारा किया गया था।

ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI)

स्थापना : 1974 महानिदेशक: डॉ विभा धवन

अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन 2024

  • 'अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन' 2024 की प्रस्तावना शिलांग में संपन्न हुई। 
  • इस कार्यक्रम ने पहाड़ी राज्यों में जल चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से सार्थक चर्चा और सहयोग के लिए मंच तैयार किया है ।

मेघालय

प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान:  नोकरेक नेशनल पार्क, बलपक्रम राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख अभयारण्य:  सिजू पक्षी अभयारण्य, नोंगखिल्लेम अभयारण्य

किलकारी कार्यक्रम 

  • गुजरात और महाराष्ट्र राज्य में 'डिजिटल हेल्थ इंडिया कार्यक्रम' के हिस्से के रूप में "किलकारी कार्यक्रम" का शुभारंभ किया गया।   
  • 'किलकारी' एक केंद्रीकृत इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (IVR) आधारित मोबाइल स्वास्थ्य सेवा है, जो गर्भावस्था, प्रसव के बारे में मुफ्त, साप्ताहिक, समय-उपयुक्त 72 ऑडियो संदेश देती है, और गर्भावस्था की दूसरी तिमाही से लेकर बच्चे के एक वर्ष का होने तक देखभाल संबंधी जानकारी सीधे परिवार के मोबाइल फोन पर मिलती है। 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

7वां हिंद महासागर सम्मेलन

  • ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित होने वाले ‘हिंद महासागर सम्मेलन’ के 7वें संस्करण के उद्घाटन सत्र को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्वारा  संबोधित किया जाएगा । 
  • ‘हिंद महासागर सम्मेलन’ हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के लिए एक प्रमुख परामर्शदात्री मंच है।
विषय  एक स्थिर और टिकाऊ हिंद महासागर की ओर"

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

रेपो रेट(RR)

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति में रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है।
  • रेपो दर(RR) वह ब्याज दर है, जिस पर बैंक अल्पकालिक तरलता विसंगतियों को दूर करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से धन उधार (ऋण) लेती है ।

भारतीय रिजर्व बैंक

स्थापना: अप्रैल 1935 मुख्यालय: मुंबई गवर्नर: शक्तिकांत दास

खेल समाचार

तवांगचू टाइड्स इंटरनेशनल कयाकिंग चैंपियनशिप-2024

  • अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में तीन दिवसीय "तवांगचू टाइड्स इंटरनेशनल कयाकिंग चैंपियनशिप-2024" शुरू हुई।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन "SWYTCH" नामक संस्था द्वारा किया जा रहा है। 

अरुणाचल प्रदेश

प्रमुख जनजातिया : अपत्नि, बुगुन, ह्रुस्सा , सिंग्पोह और मोनपा  प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान:  नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान, मोंलिंग राष्ट्रीय उद्यान

ICC टेस्ट रैंकिंग

  • जसप्रित बुमरा ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं।

रक्षा समाचार

विश्व रक्षा प्रदर्शनी- 2024

  • रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट "विश्व रक्षा प्रदर्शनी (WDS) 2024" के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में सऊदी अरब के रियाद की यात्रा पर हैं। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी में नवीनतम रक्षा प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जायेगा। 
  • यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

चर्चित व्यक्ति

रिकी पोंटिंग 

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘मेजर लीग क्रिकेट(MLC)’ के दूसरे सीज़न से पहले ‘वाशिंगटन फ्रीडम’ का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

 नरेंद्र कुमार यादव 

  • 'फिट इंडिया मूवमेंट' के लिए नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में जीएसटी(GST) के अतिरिक्त निदेशक नरेंद्र कुमार यादव को नियुक्त किया गया है।

विविध

AI कौशल प्रशिक्षण

  • माइक्रोसॉफ्ट वर्ष 2025 तक भारत में 2 मिलियन से अधिक लोगों को जेनरेटिव एआई(AI) कौशल में प्रशिक्षित करेगा। 

माइक्रोसॉफ्ट

मुख्यालय: रेडमंड, वाशिंगटन स्थापना: अप्रैल 1975 अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: सत्या नडेला

ONGC - NTPC समझौता

  • भारत की शीर्ष तेल उत्पादक तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) और देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड(NTPC) ने ‘अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाएं’ स्थापित करने के लिए  ‘संयुक्त उद्यम समझौते’ पर हस्ताक्षर किए है । 
  • यह समझौता भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान हस्ताक्षर किया गया।

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC)

मुख्यालय: नई दिल्ली स्थापना: 1956 अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अरुण कुमार सिंह

Latest Courses