GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 07 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

भारत-म्यांमार सीमा 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार भारत सरकार ने  1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का निर्णय किया है।
  • अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम राज्य , म्यांमार देश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।
म्यांमार के साथ सबसे लंबी सीमा वाला राज्य  अरुणाचल प्रदेश

‘EdCIL विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम’

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में ‘EdCIL विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम’ की शुरूआत की है। 
  • EdCIL  विद्यांजलि छात्रवृत्ति कार्यक्रम 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' के साथ संरेखित है। 

'स्टॉप टीबी(TB) पार्टनरशिप'

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने 37वीं स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड बैठक को संबोधित किया।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार वैश्विक स्तर पर टीबी(TB) के मामलों में कमी 8.7 प्रतिशत है जबकि भारत में यह 16 प्रतिशत की कमी देखी गई है, जो वैश्विक स्तर पर देखी गई गति से लगभग दोगुनी है।
क्षय रोग (टीबी) कारण: माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस (एयरबॉर्न बैक्टीरिया)

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

ईरान ने वीज़ा-मुक्त यात्रा की घोषणा की 

  • ईरान सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए मुफ्त वीज़ा नीति को मंजूरी दी है। 
  • यह नीति केवल पर्यटन उद्देश्‍य के अंतर्गत वैद्य होगी। इस छूट के साथ पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिक 15  दिन के अधिकतम प्रवास के लिए प्रत्‍येक 6 महीने मे एक बार ईरान में प्रवेश कर सकेंगे।

ईरान

राष्ट्रपति : इब्राहिम रायसी सर्वोच्च नेता: अली खामेनेई राजधानी: तेहरान

चर्चित व्यक्ति

हसन महमूद

  • बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुँचे हैं। 
  • बांग्लादेशी मंत्री हसन महमूद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय संबंधों की एक विस्तृत श्रृंखला में प्रगति की समीक्षा करेंगे। 

मार्क फिलिप्स

  • गुयाना के प्रधान मंत्री मार्क फिलिप्स भारत की छह दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे हैं।  

तरूण छाबड़ा

  • मोबाइल नेटवर्क के प्रमुख और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तरूण छाबड़ा को नोकिया इंडिया का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी

  • लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को सेना उपप्रमुख नियुक्त किया गया है।

विविध

भारत ऊर्जा सप्ताह 2024

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा गोवा में 'भारत ऊर्जा सप्ताह 2024' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया गया। 
  • यह भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सर्वव्यापी ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन है, जो भारत के ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों के लिए संपूर्ण ऊर्जा मूल्य श्रृंखला को एक साथ लाएगा।

गोवा

पूर्ण राज्य का दर्जा: 1987 गोवा मुक्ति दिवस: 19 दिसंबर, 1961 राजधानी: पणजी

उल्लास मेला

  • नई दिल्ली के राष्ट्रीय बाल भवन में  केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दो दिवसीय 'उल्लास मेले' का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024

  • 'रमन प्रभाव' की खोज के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाया जाता है।
  • भारत सरकार ने वर्ष 1986 में 28 फरवरी को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' (NSD) के रूप में नामित किया था।
  • सर सीवी रमन को 'रमन प्रभाव' की खोज के लिए वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 का थीम / विषय  ‘विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकें’

Latest Courses