GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 06 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024

  • केंद्र सरकार ने भर्ती परीक्षाओं (UPSC,UPPCS,SSC इत्यादि ) में कदाचार एवं संगठित कदाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लोकसभा में "सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024" नामक विधेयक पेश किया है।

जल संशोधन विधेयक, 2024

  • "जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक-2024" राज्यसभा में पेश किया गया।
  •  इस विधेयक का उद्देश्‍य जल प्रदूषण नियंत्रण और रोकथाम के अधिनियम 1974 में संशोधन करना है।

अन्य तथ्य 

जल शक्ति अभियान:  2019 जल शक्ति मंत्री:  गजेंद्र सिंह शेखावत

राष्ट्रीय पुरालेख संग्रहालय

  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने हैदराबाद के ‘सालार जंग संग्रहालय’ में देश के पहले “डिजिटल राष्ट्रीय पुरालेख संग्रहालय” की आधारशिला का अनावरण किया । 
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) द्वारा स्थापित किये जाने वाले इस संग्रहालय में विभिन्न भाषाओं और कालखंडों के लगभग एक लाख प्राचीन शिलालेख रखे जाएंगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI)

स्थापना : 1861 मुख्यालय: नई दिल्ली प्रबंध निदेशक: यदुबीर सिंह रावत

खेल समाचार 

आकाश दहिया

  • पहलवान आकाश दहिया ने 'राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप’ के समापन दिवस पर ‘फ्रीस्टाइल 61 किग्रा’ वर्ग में विजयी हुए ।

चर्चित व्यक्ति

संजय जाजू

  • वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय जाजू ने नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार ग्रहण किया ।

पुरस्कार एवं सम्मान

‘REC : सर्वश्रेष्ठ ग्रीन बॉन्ड - कॉर्पोरेट पुरस्कार ‘

  • विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न  श्रेणी की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था (NBFC), REC लिमिटेड को ‘द एसेट ट्रिपल ए अवार्ड्स फॉर सस्टेनेबल फाइनेंस 2024’ में प्रतिष्ठित “सर्वश्रेष्ठ ग्रीन बॉन्ड - कॉर्पोरेट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

REC लिमिटेड

गठन: 1969 अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक:  विवेक कुमार देवांगन

ग्रैमी अवार्ड

  • टेलर स्विफ्ट को लॉस एंजिल्स में "मिडनाइट" के लिए 66वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स में "सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम" श्रेणी मे पुरस्कृत की गयी।

पुस्तकें एवं लेखक

“श्री जगन्नाथ, लॉर्ड ऑफ द यूनिवर्स “

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने द हिंदू ग्रुप (THG) द्वारा प्रकाशित कॉफी-टेबल पुस्तक  "श्री जगन्नाथ, लॉर्ड ऑफ द यूनिवर्स" का विमोचन किया।

विविध

'ORF विदेश नीति सर्वेक्षण'

  •  नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने  "सुरक्षा से परे: भारत के लचीले भविष्य का निर्माण" विषय पर व्याख्यान दिया और ' ORF विदेश नीति सर्वेक्षण' का शुभारंभ किया।

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF)

स्थापना: सितंबर 1990 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: समीर सरन

Latest Courses