GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 02 Feb, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला

  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा के फरीदाबाद में 37वें 'सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला -2024 का उद्घाटन करेंगी। इस मेले में हस्‍तकला की समृद्ध विविधता, हथकरघा और भारत की सांस्‍कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • तंजानिया इस शिल्प मेले में भागीदार राष्ट्र के रूप में भाग लेगा ।
मेले की थीम  गुजरात राज्‍य पर आधारित है।

भारत गतिशीलता वैश्विक प्रदर्शनी-2024

  • भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली गतिशीलता प्रदर्शनी ‘भारत गतिशीलता वैश्विक प्रदर्शनी-2024’ भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हुई।
  • ‘भारत गतिशीलता वैश्विक प्रदर्शनी-2024’ की मेजबानी उद्योग संघों द्वारा तथा भारत सरकार द्वारा समर्थित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2024

  • नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 1 से 4 फरवरी 2024 तक आयुष मंत्रालय के सहयोग से ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेले’ का आयोजन किया जा रहा है। 
  • केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा आरोग्य मेले का शुभारंभ किया गया।

पशुपालन अवसंरचना विकास निधि

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने अवसंरचना विकास कोष (IDF) के तहत लागू किए जाने वाले पशुपालन पशुपालन अवसंरचना विकास कोष (AHIDF) को 29,610.25 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ वर्ष 2025-26 तक (अगले तीन वर्षों के लिए) जारी रखने की मंजूरी दी है।
  • यह योजना डेयरी प्रसंस्करण और उत्पाद विविधीकरण, मांस प्रसंस्करण और उत्पाद विविधीकरण, पशु चारा संयंत्र, नस्ल गुणन फार्म, पशु अपशिष्ट से धन प्रबंधन (कृषि-अपशिष्ट प्रबंधन) और पशु चिकित्सा वैक्सीन और दवा उत्पादन सुविधाओं के लिए निवेश को प्रोत्साहित करेगी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

अमर एकुशी पुस्तक मेला-2024

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने ढाका में एक महीने तक चलने वाले ‘अमर एकुशी पुस्तक मेले’ का उद्घाटन किया।
  • यह पुस्तक मेला बांग्लादेश के पुस्तक प्रेमियों और प्रकाशकों का वार्षिक आयोजन है।
इस वर्ष मेले की थीम:  'पारो बोई, गारो देश: बंगबंधु बांग्लादेश' यानी 'किताब पढ़ें, देश बनाएं: बंगबंधु का बांग्लादेश' 

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

केंद्रीय बजट 2024-25

  • वित्त मंत्री के अनुसार वर्ष 2024-25 कर प्राप्तियाँ 26.02 लाख करोड़ रुपये अनुमानित हैं।
  • उधार के अतिरिक्त कुल प्राप्तियां और कुल व्यय क्रमशः 30.80 और 47.66 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
  • वर्ष 2030 तक 100 मीट्रिक टन कोयला, गैसीकरण और द्रवीकरण क्षमता स्थापित की जाएगी।
  • पूंजीगत व्‍यय के लिए राज्‍यों को 50 वर्षीय ब्‍याज मुक्‍त ऋण देने की योजना इस वर्ष भी जारी रखी जाएगी।

रक्षा समाचार

भारतीय तट रक्षक

  • नई दिल्ली में भारतीय तटरक्षक (ICG) ने अपना 48वां स्थापना दिवस मनाया।

भारतीय तटरक्षक (ICG)

स्थापना: 1977 महानिदेशक: राकेश पाल मुख्यालय: नई दिल्ली

‘नौसेना असैन्य वर्ष’

  • भारतीय नौसेना ने समयबद्ध तरीके से नागरिक मानव संसाधन प्रबंधन के सभी पहलुओं का समाधान करने के क्रम में नौसेना के असैन्य लोगों के प्रशासन, दक्षता और कल्याण में सुधार के लिए वर्ष 2024 को 'नौसेना असैन्य वर्ष' घोषित किया है।

भारतीय नौसेना

मुख्यालय: नई दिल्ली स्थापना: 1950 नौसेना स्टाफ के प्रमुख:  एडमिरल आर हरि कुमार

खेल समाचार 

चौथा खेलो इंडिया शीतकालीन खेल

  • चौथे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल लद्दाख के लेह में शुरू हुआ ।
  • केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक द्वारा लेह में पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया । 
  • इस संस्करण की मेजबानी दो भागों में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। इस संस्करण का पहला भाग लद्दाख की राजधानी लेह में तथा दूसरा भाग कश्मीर घाटी आयोजित किया जायेगा ।

चर्चित व्यक्ति

चंपई सोरेन

  • झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया ।

लोचन सिंह पठानिया

  • वायस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया ने भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के रूप में  पदभार ग्रहण किया ।
  • वर्ष 1990 में भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन हुए, उन्होंने हाइड्रोग्राफी में विशेषज्ञता प्राप्त की है।

विविध

‘सी-केयर्स’ (C-CARES)

  • केन्द्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ‘सी-केयर्स’ (C-CARES)नाम से CMPFO का एक वेब पोर्टल लॉन्च किया। 
  • इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास संगठन सेंटर फार डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने इसे विकसित और डिजाइन किया है।

सेंटर फार डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC)

स्थापना: 1988 महानिदेशक: मगेश एथिराजन नोडल मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय,

Latest Courses