भारतीय वन्यजीवन संस्थान
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




भारतीय वन्यजीवन संस्थान

Wed 31 Jan, 2024

सन्दर्भ

  • भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने पहली बार हिम तेंदुओं की गणना की है जिसमें पता चला है कि देश में कुल 718 हिम तेंदुए हैं,जबकि लद्दाख में इनकी आबादी सर्वाधिक है। 

 प्रमुख बिंदु

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में यह रिपोर्ट जारी की ।
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों सहित ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में लगभग 120,000 वर्ग किमी  महत्वपूर्ण हिम तेंदुए के आवास को कवर करते हुए WII ने यह सर्वे सभी हिम तेंदुआ रेंज वाले राज्यों और दो संरक्षण भागीदारों नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन, मैसूर और WWF इंडिया के सहयोग से 2019 से 2023 तक यह सर्वेक्षण आयोजित किया गया। 
  • हिम तेंदुओं की आबादी की जानकारी करने के लिए यह सर्वे 2019 से 2023 तक दो चरणों में चलाया गया। 
  • इस सर्वे में कैमरों की मदद से हिम तेंदुओं की अनुमानित आबादी का पता लगाया गया। 
  • हाल के वर्षों तक व्यापक राष्ट्रीय मूल्यांकन की कमी के कारण भारत में हिम तेंदुए की रेंज अपरिभाषित थी।
  • सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, लद्दाख में 477, उत्तराखंड में 124, हिमाचल प्रदेश में 51, अरुणाचल प्रदेश में 36, सिक्किम में 21 और जम्मू-कश्मीर कुल 9 हिम तेंदुए पाए गए हैं।

 लाभ 

  • रिपोर्ट में मंत्रालय के तहत WII में एक समर्पित हिम तेंदुआ सेल बनाने की भी आवश्यकता जताई गई है। 
  • इससे विलुप्त होते जा रहे हिम तेंदुओं की आबादी बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
  • इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी हिम तेंदुआ रेंज में प्रत्येक चार वर्ष में आवधिक जनसंख्या आकलन पर विचार कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा चुनौतियों को पहचानने और प्रभावी संरक्षण रणनीति तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

परीक्षापयोगी तथ्य

  • गौरतलब है कि हाल ही में किर्गिस्तान ने आधिकारिक तौर पर स्नो लेपर्ड ( पैंथेरा अनसिया ) को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है

हिम तेंदुआ के बारे में 

  • जगत:जन्तु
  • संघ:रज्जुकी
  • वर्ग:स्तनधारी
  • कुल:विडाल
  • उपकुल:पैन्थर
  • वैज्ञानिक नाम: पैंथेरा अनकिया 
  • पोषक स्तर : मांसभक्षी
  • आईयूसीएन रेड लिस्ट -वल्नरेबल

निवास स्थान

  • हिम तेंदुओं का निवास स्थान एशिया के 12 देशों के पर्वतीय क्षेत्रों तक फैला हुआ है, जिनमें अफगानिस्तान, भूटान, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। 
  • विश्व वन्यजीव संगठन के अनुसार, यह विस्तृत श्रृंखला लगभग 772,204 वर्ग मील में फैली हुई है। 

तेंदुआ संरक्षण के प्रयास

  • अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस-23 अक्टूबर
  • बिश्केक घोषणा-2013
  • वैश्विक हिम तेंदुआ और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण’ (GSLEP) कार्यक्रम 
  • प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड -2009(भारत में)

Latest Courses