पद्म पुरस्कार 2024
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




पद्म पुरस्कार 2024

Sat 27 Jan, 2024

सन्दर्भ

  • 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की।
  • इनमें कुल 132 पद्म पुरस्कारों में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु

  • पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, वैजयंतीमाला, चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित से किया गया है। 
  • सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 
  • मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 
  • पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में मिथुन चक्रवर्ती और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक और गायिका उषा उत्थुप शामिल हैं। 

देश का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार 

  • देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किये जाते हैं।
  • पुरस्कार विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा शामिल है। 
  • जबकि 'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है; उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण' और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से नवाजा जाता है । 

 पद्म पुरस्कार 

  • पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर की जाती है।
  • वर्ष 1954 में स्थापित यह पुरस्कार संक्षिप्त रूप से वर्ष 1978, वर्ष 1979 और वर्ष 1993 से वर्ष 1997 के दौरान निलंबित हुआ।
  • यह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। 

उद्देश्य

  • यह ऐसी सभी गतिविधियों या विषय के क्षेत्रों में उपलब्धियों की पहचान करता है, जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्त्व शामिल है।

Latest Courses