संयुक्त युद्धाभ्यास साइक्लोन
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




संयुक्त युद्धाभ्यास साइक्लोन

Wed 24 Jan, 2024

सन्दर्भ

  • भारत एवं मिस्र की सेनाओं के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास ‘साइक्लोन’ का आयोजन मिस्र के शहर अंशास में किया गया। 

पृष्ठभूमि

  • इस युद्धाभ्यास का पहला संस्करण वर्ष 2023 में भारत में आयोजित किया गया था ।

प्रमुख बिंदु

  • यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के सैन्यदलों को अपने संबंधों को मजबूत करने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।
  • युद्धाभ्यास में, भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिकों द्वारा किया गया।
  • वहीं 25 कर्मियों वाले मिस्र के दल का प्रतिनिधित्व मिस्र के कमांडो स्क्वाड्रन और मिस्र के एयरबोर्न प्लाटून द्वारा किया गया।

उद्देश्य 

  • इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अध्याय VII के तहत रेगिस्तानी/अर्ध रेगिस्तानी इलाकों में विशेष अभियानों की पृष्ठभूमि में दोनों पक्षों को एक-दूसरे की संचालन प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। 
  • इस युद्धाभ्यास ‘साइक्लोन’ को द्विपक्षीय सैन्य सहयोग विकसित करने और दोनों थल सेनाओं के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए सामरिक सैन्य युद्धाभ्यासों के रिहर्सल और दोनों सेनाओं के बीच चर्चा के माध्यम से डिज़ाइन किया गया है।

युद्धाभ्यास के तीन चरण

  • इस युद्धाभ्यास में उप-पारंपरिक क्षेत्र में विशेष अभियानों की योजना और उनका कार्यान्वयन शामिल होगा और इसे तीन चरणों में किया गया।
  • जहां पहले चरण में सैन्य प्रदर्शनियां और सामरिक बातचीत शामिल रही, वहीं दूसरे चरण में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), काउंटर आईईडी और कॉम्बैट फर्स्ट एड पर प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया। 
  • तीसरे और अंतिम चरण में निर्मित क्षेत्र में लड़ाई और बंधक बचाव परिदृश्यों पर आधारित संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास को सम्मिलित किया गया । 

परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य

मिस्र

  • राजधानी: काहिरा
  • राष्ट्रपति: अब्देल फतह अल-सीसी
  • प्रधान मंत्री: मुस्तफा मैडबौली
  • मुद्रा: मिस्री पाउंड

Latest Courses