02 July, 2025
GK Update
Wed 17 Jan, 2024
राष्ट्रीय
कार्बी युवा महोत्सव
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम में दीफू के कार्बी आंगलोंग जिला मुख्यालय के पास तारालांगसो में 'कार्बी युवा महोत्सव' के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।
- कार्बी युवा महोत्सव पूर्वोत्तर भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा जातीय त्योहार है, जो मुख्य रूप से कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (KAAC) द्वारा प्रशासित क्षेत्रों में रहने वाले कार्बी और अन्य जातीय समुदायों द्वारा मनाया जाता है।
असम
प्रमुख नदी: ब्रह्मपुत्र नदी | राज्यपाल: गुलाब चंद कटारिया | मुख्यमन्त्री: डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा |
मत्स्य पालन बीमा पर राष्ट्रीय सम्मेलन
- नई दिल्ली के पूसा में आयोजित हाइब्रिड मोड में मत्स्य पालन और जलीय कृषि बीमा पर राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला द्वारा की गयी।
- इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य बीमा क्षेत्र के सभी हितधारकों को बीमा योजनाओं और मछली किसानों तक इसके लाभों तक पहुंच बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
- हरियाणा के फरीदाबाद में विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
- इस उत्सव का प्राथमिक उद्देश्य विज्ञान की दुनिया का जश्न मनाना और इसे सभी के लिए सुलभ बनाना है।
हरियाणा
सबसे ऊँची चोटी: करोह चोटी |
राष्ट्रीय उद्यान: सुल्तानपुर, कालेसर |
भारत-अंतरराष्ट्रीय रामायण मेला
- नई दिल्ली के पुराना किला परिसर में भारत-अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेले का 7वां संस्करण मनाया जाएगा।
- इस महोत्सव की थीम 'रामायण के माध्यम से विश्व को जोड़ना' पर आधारित है I
वीमेन लीडरशिप लाउंज
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और हरदीप सिंह पुरी ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) बैठक के दौरान वीमेन लीडरशिप या वीलीड लाउंज (WE-LEAD Lounge) का उद्घाटन किया।
विश्व आर्थिक मंच (WEF)
मुख्यालय: कोलोनी, स्विट्जरलैंड | अध्यक्ष: बोर्गे ब्रेंडे | स्थापना: 1971 |
अर्थव्यवस्था
सर्वाधिक वृद्धिशील अर्थव्यवस्था
- फिच रेटिंग्स के अनुसार भारत अगले कुछ वर्षों में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा।
- रेटिंग एजेंसी ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ भारत की दीर्घकालिक विदेशी-मुद्रा जारीकर्ता डिफ़ॉल्ट रेटिंग (IDR) को 'BBB (माइनस)' पर भी पुष्टि की है।
येन ग्रीन बांड
- ऊर्जा मंत्रालय के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम REC लिमिटेड ने अपने 10 अरब अमेरिकी डॉलर के ग्लोबल मीडियम टर्म नोट्स कार्यक्रम के तहत 61.1 अरब जापानी येन के 5-वर्षीय, 5.25-वर्षीय और 10-वर्षीय शुरूआती ग्रीन बॉन्ड जारी किए हैं।
- यह किसी भी भारतीय सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी किया जाने वाला पहला येन ग्रीन बांड है।
रक्षा
कैपस्टार
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान पुणे के मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MILIT), में 'कैप्सूल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड रिसर्च' (CAPSTAR) के प्रतिष्ठित 9वें अध्याय का उद्घाटन करेंगे।
विषय | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: ट्रांसफॉर्मिंग वारफेयर |
खेल
ऑस्ट्रेलियन ओपन
- सुमित नागल 35 वर्ष में ऑस्ट्रेलियन ओपन में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
फीफा प्लेयर पुरस्कार 2023
- अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है ।
- स्पेन और बार्सिलोना की स्ट्राइकर ऐटाना बोनमती ने सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है ।
चर्चित व्यक्ति
सौरभ वत्स
- निसान मोटर इंडिया ने सौरभ वत्स को उप प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
गुरचरण सिंह
- वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने नियंत्रक कार्मिक सेवा (CPS) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पुरस्कार एवं सम्मान
लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
- भारत सरकार ने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार 2023 की योजना शुरू की है, जिसे देश भर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को स्वीकार करने, मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार 2023 में एक ट्रॉफी, एक स्क्रॉल और सम्मानित जिले/संगठन को 20 लाख रुपये का प्रोत्साहन शामिल होगा, जिसका उपयोग जन कल्याण के लिए किसी परियोजना/कार्यक्रम के कार्यान्वयन या किसी क्षेत्र में संसाधन अंतर को कम के लिए किया जाएगा।
विविध
तिरुवल्लुवर दिवस
- तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर के सम्मान में देश तिरुवल्लुवर दिवस मना रहा है।
- तिरुवल्लुवर दिवस को साहित्य में उनके योगदान के लिए तमिल ऋषि की याद में पोंगल उत्सव के हिस्से के रूप में मनाया जाता है।
- संगम साहित्य में तिरुवल्लुवर द्वारा लिखित तिरुक्कुरल है। इसे तमिल साहित्य का 'पंचम वेद' भी माना जाता है।