28 April, 2025
GK Update
Mon 15 Jan, 2024
राष्ट्रीय
पीएम-जनमन योजना
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे।
- PM-JANMAN को पिछले साल नवंबर में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए लॉन्च किया गया था।
PVTG: वर्ष 1975 में, भारत सरकार ने सबसे कमजोर जनजातीय समूहों को PVTG नामक एक अलग श्रेणी के रूप में पहचानने की पहल की I |
कला एवं संस्कृति
फसल त्यौहार
- फसल त्योहार मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण और माघ बिहू आज देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जा रहे हैं। ये त्योहार सर्दियों के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक हैं।
मकर संक्रांति | उत्तर भारत |
पोंगल | तमिलनाडु |
उत्तरायण | गुजरात |
माघ बिहु | असम |
थाई पोंगल | श्रीलंका |
मकर संक्रांति | कर्नाटक |
शिशूर सैंकरात | नेपाल |
मकर विलक्कू | केरल |
रक्षा
76वां भारतीय सेना दिवस
- 15 जनवरी को देश 76वां भारतीय सेना दिवस मना रहा है।
- यह दिन जनरल के.एम.करिअप्पा के 1949 में कमान संभालने की याद में मनाया जाता है।
थीम | 'प्रौद्योगिकी अवशोषण का वर्ष' (Year of Technology Absorption) |
खेल
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2024
- इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में भारत के योगेश सिंह (निशानेबाजी में) ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- मंगोलियाई निशानेबाज दावाखु एनखताइवान ने रजत पदक जीता।
इंडोनेशिया
राष्ट्रपति: जोको विडोडो | मुद्रा: रुपिया (IDR) |
पुरस्कार एवं सम्मान
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024
- भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। इस वर्ष पुरस्कारों का समन्वय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा किया जा रहा है।
- राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 की घोषणा 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर की जाएगी।
चर्चित व्यक्ति
फ्रेडरिक एक्स
- डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने युवराज फ्रेडरिक को फ्रेडरिक दशम के तौर पर देश का नया राजा घोषित किया है।
डेनमार्क
मुद्रा: डेनिश क्रोन(DKK) | राजधानी: कोपेनहेगन |
विविध
दुर्लभ तिब्बती भूरा भालू
- सिक्किम राज्य के वन एवं वन्यजीव विभाग केअनुसार सिक्किम में दुर्लभ तिब्बती भूरे भालू की खोज की गई है।
- तिब्बती भूरा भालू, जिसे तिब्बती नीले भालू के रूप में भी जाना जाता है, विश्व में भालू की सबसे दुर्लभ उप-प्रजातियों में से एक है, और यह जंगल में बहुत कम देखा जाता है।
- इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (अनुसूची-I) के तहत सर्वोच्च संरक्षण का दर्जा दिया गया है।
- इसे लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) के परिशिष्ट I में संरक्षित प्रजाति के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है।
तिब्बती भूरा भालू | वैज्ञानिक नाम: उर्सस आर्कटोस प्रुइनोसस |