28 April, 2025
GK Update
Sun 14 Jan, 2024
राष्ट्रीय समाचार
भारत का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग स्टील स्लैग रोड खंड
- डॉ. वी.के. सारस्वत सदस्य नीति आयोग ने NH- 66 मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत के प्रथम 'राष्ट्रीय राजमार्ग स्टील स्लैग रोड खंड' का उद्घाटन किया।
- CSIR-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किये गए इस रोड में स्टील स्लैग रोड टेक्नोलॉजी, स्टील उद्योग के कचरे का इस्तेमाल हुआ।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
स्थापना:1988 | मुख्यालय: नई दिल्ली | नोडल मंत्रालय: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय |
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023
- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 17 जनवरी से 20 जनवरी तक हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा।
- IISF के इस संस्करण का आयोजन संयुक्त रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान भारती और हरियाणा सरकार द्वारा किया जा रहा है।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2023
विषय: "अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सार्वजनिक पहुंच (आउटरीच)" |
तेलंगाना अंतर्राष्ट्रीय पतंग और मिठाई महोत्सव
- तेलंगाना अंतर्राष्ट्रीय पतंग और मिठाई महोत्सव का छठा संस्करण सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में शुरू हुआ।
- इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 16 विभिन्न देशों के 37 अंतरराष्ट्रीय पेशेवर पतंगबाज शामिल होंगे।
देशों ने उत्सव में भाग लिया
इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, कनाडा, कंबोडिया, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, कोरिया, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, इटली, ताइवान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड। |
ओडिशा में ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट
- भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में 2,400 मेगावाट क्षमता का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए NLC इंडिया लिमिटेड द्वारा EPC (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) अनुबंध से सम्मानित किया गया है।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
स्थापना:1964 | अध्यक्ष: नलिन सिंघल | मुख्यालय: नई दिल्ली |
अंतरराष्ट्रीय समाचार
दावोस में यूक्रेन शांति बैठक
- उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) विक्रम मिस्री दावोस में यूक्रेन पर एक शांति बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
यूक्रेन
राजधानी: कीव | मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया | राष्ट्रपति: वलोडिमिर ज़ेलेंस्की |
द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन
- दुबई के “दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर” में द्वितीय ‘अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन ‘साइंस इंडिया फोरम’ और ‘आयुष मंत्रालय’ द्वारा किया जा रहा है।
- यह कार्यक्रम गैर-संचारी जीर्ण रोगों (NCD) की रोकथाम और प्रबंधन के लिए एक विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के रूप में आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी) को प्रदर्शित करने के लिए समर्पित है।
संयुक्त अरब अमीरात
राजधानी: अबू धाबी | मुद्रा: दिरहम | राष्ट्रपति: मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान |
पर्यावरण
भारत ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन रिपोर्ट – UNFCCC
- केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने UNFCCC को अपनी एक रिपोर्ट सौंपी हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार भारत के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कृषि दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC)
अपनाया गया: 1992 | प्रभावी: 21 मार्च 1994 | सचिवालय: बॉन, जर्मनी |
अर्थव्यवस्था
CPL के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना
- सीमा सड़क संगठन(BRO) या जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स द्वारा चल रहे परियोजना कार्यों के लिए नियुक्त कैजुअल पेड मजदूरों (CPL) के लिए एक समूह (Term) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंजूरी दी है।
- यह योजना CPL परिवार या निकटतम रिश्तेदार को किसी भी प्रकार की मृत्यु पर बीमा के रूप में 10 लाख रुपये का बीमित मूल्य प्रदान करेगी।
सीमा सड़क संगठन(BRO)
स्थापना:1960 | महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन | मुख्यालय: नई दिल्ली |
रक्षा
ऑपरेशन सर्वशक्ति
- जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल करने के लिए भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सर्वशक्ति’ (Operation Sarvshakti) की शुरुआत की।
भारतीय सेना
मुख्यालय: नई दिल्ली | सेना प्रमुख : जनरल मनोज पांडे | चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल अनिल चौहान |
INS चीता, गुलदार और कुम्भीर
- पोर्ट ब्लेयर में आयोजित डीकमीशनिंग कार्यक्रम में राष्ट्र को चार दशकों की गौरवशाली सेवा प्रदान करने के बाद 12 जनवरी 2024 को भारतीय नौसेना के जहाज चीता, गुलदार और कुम्भीर को सेवामुक्त कर दिया गया।
भारतीय नौसेना
मुख्यालय:नई दिल्ली | नौसेना प्रमुख : एडमिरल आर हरि कुमार |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
X-59 शांत सुपरसोनिक विमान
- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन(NASA) और लॉकहीड मार्टिन ने X-59 शांत सुपरसोनिक विमान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य शांत ध्वनि उत्पन्न करके जमीन पर वाणिज्यिक सुपरसोनिक उड़ान को सक्षम करना है।
- X-59 सुपरसोनिक उड़ान नियमों पर पुनर्विचार करने के लिए नियामकों को डेटा प्रदान करने के लिए नासा के क्वेस्ट मिशन का भाग है।
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन(NASA)
स्थापना :1958 | मुख्यालय: वाशिंगटन डी.सी. |
कला और संस्कृति
माघ बिहू
- असम में फसल कटाई का त्योहार माघ बिहू मनाया जा रहा है। इसे भोगाली बिहू और माघोर दोमाही भी कहा जाता है। इस त्योहार को तमिलनाडु में पोंगल, पंजाब में लोहड़ी और देश के उत्तरी राज्यों में मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
- यह वर्ष का पहला पर्व है, जो सर्दियों में फसल कटाई का उत्सव मनाने और पूरे वर्ष में समृद्धि की प्रार्थना करने के लिए विभिन्न समुदायों को जोड़ता है।
असम के अन्य दो बिहू
बोहाग बिहू (अप्रैल) | कटि बिहु (अक्टूबर) |
भारत का सबसे पुराना जीवित शहर वडनगर में पाया गया
- पांच प्रमुख संस्थानों को संयुक्त अध्ययन में गुजरात के वडनगर में हड़प्पा सभ्यता के पतन के बाद भी सांस्कृतिक निरंतरता के प्रमाण मिले हैं, जो 800 ईसा पूर्व से लेकर उत्तर-वैदिक/पूर्व-बौद्ध महाजनपदों या कुलीनतंत्र गणराज्यों के समकालीन हैं।
गुजरात
उच्चतम शिखर: गिरनार | सबसे लंबी नदी: नर्मदा |
खेल
मलेशियाई ओपन बैडमिंटन
- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी कुआलालंपुर में चल रहे मलेशिया ओपन बैडमिंटन के पुरुष युगल के फाइनल में पहुंच गई है।
- वर्ष 1983 के बाद मलेशिया ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली किसी भी विधा में यह पहली भारतीय जोड़ी बन गई।
विश्व बैडमिंटन संघ (BWF)
स्थापना: 5 जुलाई 1934 | मुख्यालय: क्वालालंपुर |
बीच गेम्स 2024
- भारत में पहले मल्टी-स्पोर्ट्स बीच गेम्स का आयोजन दीव के ब्लू फ्लैग-प्रमाणित घोघला बीच पर किया गया था। जिसमे मध्य प्रदेश 7 स्वर्ण सहित 18 पदक जीतकर समग्र चैंपियन के रूप में प्रभावशाली उपलब्धि प्राप्त की ।
- लक्षद्वीप ने बीच सॉकर में स्वर्ण पदक हासिल किया, जो इस प्राचीन द्वीप क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
पुरस्कार और सम्मान
'विश्व में सर्वश्रेष्ठ चावल' का खिताब
- फूड और ट्रेवल गाइड टेस्टएटलस ने वर्ष 2023-24 के लिए भारत के बासमती चावल को 'विश्व में सर्वश्रेष्ठ चावल' का दर्जा दिया है।
- फूड गाइड ने भारत को 'विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों' की प्रतिष्ठित सूची में 11वें स्थान पर रखा है ।
महत्वपूर्ण तथ्य
पश्चिम बंगाल भारत का सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य है |
सर्वश्रेष्ठ विश्व व्हिस्की पुरस्कार
- रामपुर असवा इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की को 2023 जॉन बार्लेकॉर्न अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ विश्व व्हिस्की का पुरस्कार दिया गया।
चर्चित व्यक्ति
लाई चिंग-ते
- ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) के उम्मीदवार लाई चिंग ते ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) की यह लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत है।
ताइवान
राजधानी: ताइपे शहर | मुद्रा: न्यू ताइवान डॉलर |
प्रभा अत्रे
- मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का 92 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के किराना घराने की वरिष्ठ गायिका के रूप में 1990 में पद्मश्री, 2002 में पद्मभूषण, 2022 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।
संगीत के प्रसिद्ध घराने
ग्वालियर घराना: मिया तानसेन द्वारा प्रारंभ किया गया | किराना घराना: उस्ताद बड़े अली खान द्वारा शुरू किया गया |