GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 13 Jan, 2024

राष्ट्रीय समाचार 

अटल सेतु

 

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नवी मुंबई में 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' का उद्घाटन किया।
  • अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है और यह लगभग 21.8 किमी लंबा 6-लेन का पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

  • अटल पुल भारत का सबसे लम्‍बा पुल है। 
  • यह सबसे लंबा समुद्री पुल भी है।  
असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना ‘डॉ. भूपेन हज़ारिका पुल’ भारत का सबसे लंबा पुल था। (9.15 किमी. लंबा नदी पुल) उद्घाटन : 26 मई 2017 

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका

 

  • भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका 'व्यापार नीति फोरम' TPF की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  • बैठक की सह-अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने की। 
संयुक्त राज्य अमेरिका राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी 

भारत-सऊदी अरब

 

  • भारत और सऊदी अरब ने नौसेना-से-नौसेना सहयोग, संयुक्त प्रशिक्षण और रक्षा उत्पादन में संयुक्त उद्यम के अवसरों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (भारत) जनरल अनिल चौहान 

 रक्षा समाचार 

आकाश- NG मिसाइल

 

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट पर चांदीपुर से एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), से नई पीढ़ी की आकाश (आकाश-NG) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।
  • यह उड़ान-परीक्षण बहुत कम ऊंचाई पर उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्य के सापेक्ष आयोजित किया गया।
DRDO  स्थापना : 1958 

समभाव (SAMBHAV) 

 

  • भारतीय सेना ने स्वदेशी रूप से एंड-टू-एंड सुरक्षित मोबाइल इकोसिस्टम SAMBHAV विकसित किया है। 
  • SAMBHAV अत्याधुनिक 5G तकनीक पर आधारित है और यह भारत की रक्षा क्षमता में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है।

  खेल

एशियाई ओलंपिक शूटिंग

 

  • जकार्ता, इंडोनेशिया में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में अखिल श्योराण ने स्वर्ण पदक जीता, ज‍बकि ऐश्वर्या तोमर ने रजत पदक जीता।

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF), शूटिंग के लिए अंतराष्‍ट्रीय साशी निकाय है 

इसकी स्‍थापना : 1907

मुख्यालय : म्यूनिख, जर्मनी

अध्‍यक्ष : लुसियानो रॉसी 

 चर्चित व्‍यक्ति 

एमडी पात्रा

 

  • भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में एमडी पात्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है ।

भारतीय रिजर्व बैंक 

स्थापना : 1 अप्रैल 1935, कोलकाता मुख्‍यालय : मुंबई, महाराष्‍ट्रा  गवर्नर : शक्तिकांत दास 

कला एवं संस्कृति

लोहड़ी 

 

  • लोहड़ी उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है।
  • रबी फसलों की कटाई और शीतकालीन संक्रांति के अंत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

 विविध

युवा निधि योजना

 

  • कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने 'युवा निधि' योजना की शुरुआत की।
  • यह योजना राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। 

कर्नाटक

राजधानी: बेंगलुरु

राजभाषा : कन्नड़

राज्‍यपाल : थावरचंद गहलोत

  

Latest Courses